Skip to main content

ताजा खबर

देश में अनिश्चितकालीन कर्फ्यू लगने की वजह से अब बांग्लादेश को पाकिस्तान के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज के लिए तैयारी करने में हो रही है काफी मुश्किल

देश में अनिश्चितकालीन कर्फ्यू लगने की वजह से अब बांग्लादेश को पाकिस्तान के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज के लिए तैयारी करने में हो रही है काफी मुश्किल

Bangladesh vs New Zealand, 1st Test (Image Credit- Twitter X)

पाकिस्तान के खिलाफ आगामी दो मैच की टेस्ट सीरीज से पहले बांग्लादेश टीम की तैयारी को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। इस समय सरकार ने राजनीतिक संकट के बीच में अनिश्चितकालीन कर्फ्यू लगा दिया है। इस अनिश्चितकालीन कर्फ्यू की वजह से बांग्लादेश टीम को आगामी टेस्ट सीरीज के लिए अभ्यास करने के लिए काफी परेशानी हो रही है। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) इस बात को लेकर अनिश्चित है कि वह अभ्यास सत्र की अगली तारीख की घोषणा कब कर सकता है।

बता दें, बांग्लादेश टीम 17 अगस्त को दो मैच की टेस्ट सीरीज के लिए पाकिस्तान के लिए रवाना होगी। यह टेस्ट सीरीज इस समय चल रहे वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप चक्र का ही एक भाग है। इन दोनों टीमों के बीच पहला टेस्ट मैच 21 अगस्त से 25 अगस्त तक रावलपिंडी में खेला जाएगा जबकि दूसरा टेस्ट कराची में 30 अगस्त से 3 सितंबर तक होस्ट किया जाएगा।

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के एक अधिकारी ने क्रिकबज को एक बयान जारी किया है जिसमें उन्होंने कहा है कि प्रशासन इस चीज पर जल्द से जल्द बैठक करेगा और उसके बाद ही अभ्यास सत्र को लेकर घोषणा करेगा।

जारी किए गए बयान में लिखा है कि, ‘हमें यकीन नहीं है कि हम अभ्यास कब कर पाएंगे क्योंकि वहां अनिश्चित काल के लिए कर्फ्यू है। हमारा प्रशासन इस मामले को देख रहा है और वर्तमान स्थिति के बारे में जानकारी देने के बाद ही हम स्थिति को बेहतर ढंग से समझ पाएंगे।’

बांग्लादेश के पूर्व टेस्ट कप्तान चार दिन के मैच के लिए ‘A’ टीम की ओर से खेलते हुए नजर आएंगे

शहादत हुसैन, जाकिर हसन, महमुदुल हसन, नाईम हसन और हसन महमूद पाकिस्तान शहींस के खिलाफ पहले मैच में बांग्लादेश ‘A’ टीम की ओर से खेलते हुए नजर आएंगे। बांग्लादेश के पूर्व टेस्ट कप्तान मुशफिकुर रहीम और मोमिनुल हक भी इसी टीम का हिस्सा है।

बांग्लादेश की ‘A’ टीम 6 अगस्त को पाकिस्तान के लिए रवाना होगी। इन दोनों टीमों के बीच 2 चार दिन के मुकाबले खेले जाएंगे। इसके बाद इन दोनों टीमों के बीच तीन वनडे मैच भी होंगे। यह तीन वनडे मैच 10 अगस्त से 27 अगस्त के बीच में खेले जाएंगे।

আরো ताजा खबर

“वह अलग किस्म के ऑफ-स्पिनर हैं” – श्रीलंका दौरे से पहले 33 वर्षीय सारांश जैन की तारीफ में बोले आर. अश्विन

R Ashwin Praises Saransh Jain After Maiden Test Call-Up for Sri Lanka Tour (image via X) श्रीलंका में होने वाली दो मैचों की सीरीज के लिए भारतीय टेस्ट टीम में...

₹2,00,000 करोड़ के पास पहुंची IPL की बिजनेस वैल्यू, RCB ने किया ₹300 मिलियन का आंकड़ा पार

IPL Enterprise Value Nears ₹2 Lakh Crore; RCB Retains Top Spot as Most Valued Brand (image via X) ग्लोबल इन्वेस्टमेंट बैंक ‘हूलिहान लोकी’ की 2026 आईपीएल ब्रांड वैल्यूएशन स्टडी के...

150 साल के इतिहास में ऐसा हुआ पहली बार! एसेक्स काउंटी क्रिकेट क्लब ने नियुक्त की पहली महिला चेयर

Essex create history by appointing first female Chair in 150-year history (image via X) अपनी 150वीं सालगिरह के मौके पर एक अहम कदम उठाते हुए, एसेक्स काउंटी क्रिकेट क्लब ने...

WI vs PAK 2026: पहले टेस्ट में वेस्टइंडीज ने पाकिस्तान को 90 रनों से हराया, जेडन सील्स ने पंजा खोला 

WI vs PAK 1st Test (Image Credit- Twitter X) पाकिस्तान क्रिकेट टीम इस समय दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए वेस्टइंडीज दौरे पर है। तो वहीं, आज 29 अगस्त,...