Skip to main content

ताजा खबर

देखें विराट कोहली द्वारा चेन्नई के M.A. Chidambaram स्टेडियम में खेली गई टाॅप 3 पारियां

Virat Kohli (Photo Source: X/Twitter)

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज और पूर्व कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) बहुत ही जल्द एक्शन में नजर आने वाले हैं। बता दें कि 35 वर्षीय कोहली बांग्लादेश के खिलाफ आगामी दो मैचों की टेस्ट सीरीज में खेलते हुए नजर आ सकते हैं।

गौरतलब है कि दोनों टीमों के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच, चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मैदान अपनी स्पिन फ्रेंडली पिचों के लिए जाना जाता है, जिसमें कोहली को विराट महारत हासिल है।

इस मैदान पर कोहली ने 6 पारियों में 44.50 की औसत से कुल 267 रन बनाए हैं। तो वहीं आज इस आर्टिकल में आपको कोहली की इस मैदान पर खेली गई टाॅप 3 पारियों के बारे में बताने जा रहे हैं। तो चलिए शुरू करते हैं:

3. 62 (149) बनाम इंग्लैंड, 2021

इंग्लैंड के 2021 के भारत दौरे पर कमाल का प्रदर्शन करते हुए, टीम इंडिया ने पहले मैच को हारने के बाद भी टेस्ट सीरीज को 3-1 से अपने नाम किया था। तो वहीं इस सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में डक पर आउट होने के बाद, कोहली के बल्ले से दूसरी पारी में 62 रनों की शानदार पारी निकली थी, जिसमें उन्होंने 7 चौके लगाए थे।

कोहली ने लोकल बाॅय अश्विन के साथ 96 रनों की पार्टनरशिप कर भारत को यादगार जीत दिलाई थी। यह कोहली की इस मैदान पर खेली गई बेस्ट पारियों में तीसरे नंबर पर आती है।

2.72 (104) बनाम इंग्लैंड, 2021

इंग्लैंड के 2021 में भारत दौरे के पहले टेस्ट मैच में कोहली ने इंग्लैंड के खिलाफ कमाल की बल्लेबाजी की थी। हालांकि, ओपनिंग टेस्ट मैच की पहली पारी में कोहली कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए थे और 11 रन बनाकर आउट हो गए।

लेकिन इसके बाद कोहली ने दूसरी पारी में क्लास दिखाते हुए 104 गेंदों में 9 चौकों की मदद से 72 रनों की शानदार पारी खेली। कोहली की इस शानदार पारी को बेन स्टोक्स ने विराम दिया, लेकिन उस समय तक भारत मैच में बहुत आगे निकल चुका था, और मुकाबले को बाद में 227 रनों से जीता था।

3. 107 (206) बनाम ऑस्ट्रेलिया, 2013

कोहली ने चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम पर सिर्फ ही शतक लगाया है, और यह कोहली के बल्ले से साल 2013 में देखने को मिला था। उस समय हाई स्कोरिंग मैच में भारत को टाॅस हारकर पहले गेंदबाजी करनी पड़ी थी।

ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी के 380 रनों के जबाव में भारत ने पहली पारी में 572 रनों का पहाड़ जैसे स्कोर बनाया था, जिसमें कोहली ने 15 चौके और 1 छक्के की मदद से कुल 107 रनों की शानदार पारी खेली थी। इस मैच में कोहली ने सचिन तेंदुलकर के साथ 91 और धोनी के साथ 128 रनों की शानदार साझेदारी की थी।

আরো ताजा खबर

30 अप्रैल, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning news headlines (image via X) 1. IPL 2026: कल (29 अप्रैल) सनराइजर्स हैदराबाद ने मुंबई इंडियंस को 6 विकेट से हराया सनराइजर्स हैदराबाद ने वानखेड़े स्टेडियम में एक शानदार...

29 अप्रैल, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via X) 1. श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड में फेरबदल के बीच अध्यक्ष शम्मी सिल्वा ने दिया इस्तीफा श्रीलंका क्रिकेट के अध्यक्ष शम्मी सिल्वा और पूरी कार्यकारी समिति...

SM Trends: 29 अप्रैल के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग एक नए विवाद में घिर गए हैं। मुल्लनपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में पंजाब किंग्स के...

PSL 2026: बाबर आजम ने ठोका टूर्नामेंट का दूसरा शतक, पेशावर जल्मी को 2021 के बाद पहली बार फाइनल में पहुंचाया

PSL 2026: Babar Azam (image via X) बाबर आजम की बेहतरीन कप्तानी पारी की बदौलत पेशावर जल्मी पाकिस्तान सुपर लीग 2026 के फाइनल में पहुंच गई है। 28 अप्रैल को...