

जिम्बाब्वे और भारत के बीच जारी तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच आज 26 जुलाई, रविवार को हरारे स्पोर्ट्स क्लब मैदान, हरारे में खेला जा रहा है। मुकाबले में भारत ने टाॅस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया। इसके बाद टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मेजबान जिम्बाब्वे के सामने जीत के लिए 193 रनों का लक्ष्य रखा है।
जिम्बाब्वे बनाम भारत तीसरा टी20, पहली पारी का हाल
मैच की पहली पारी के बारे में आपको विस्तार से बताएं, तो मैन इन ब्लू ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। इसके बाद टीम इंडिया ने निर्धारित 20 ओवरों में पांच विकेट के नुकसान पर कुल 192 रन बनाए। हालांकि, टीम इंडिया को पहला झटका अभिषेक शर्मा (2) के रूप में जल्दी लगा, जब उन्हें पारी की दूसरी ओवर की पांचवीं गेंद पर ब्लेसिंग मुजराबानी ने कैच आउट कराया।
लेकिन इसके बाद वंडर बाॅय वैभव सूर्यवंशी ने चिरपरिचित अंदाज में 49 गेंदों में 8 चौके व 4 छक्कों की मदद से 81 रनों की तेज पारी खेली। इसके अलावा ईशान किशन ने 29, श्रेयस अय्यर ने 27 और रिंकू सिंह ने 25 रनों का योगदान दिया। अंत में तिलक वर्मा 11* रन बनाकर नाबाद रहे।
दूसरी ओर, मेजबान जिम्बाब्वे की गेंदबाजी के बारे में बात की जाए तो ब्रैड इवांस ने 4 ओवर में 41 रन देकर 3 विकेट हासिल किए। इसके अलावा सिकंदर रजा, ब्लेसिंग मुजराबानी व वीजली मधवीरे को 1-1 विकेट मिला। खैर, अब देखने लायक बात होगी कि क्या जिम्बाब्वे भारत से मिले 193 रनों के मजबूत लक्ष्य का पीछा कर पाती है या नहीं?
मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
जिम्बाब्वे (ZIM): ब्रायन बेनेट, बेन करन, डायोन मायर्स, सिकंदर रजा (कप्तान), रयान बर्ल, वेस्ली मधेवेरे, तदिवानाशे मारुमनी (विकेटकीपर), ब्रैड इवांस, न्यूमैन न्यामुरी, वेलिंगटन मसाकाद्जा, ब्लेसिंग मुजारबानी
भारत (IND): वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, सूर्यांश शेडगे, रवि बिश्नोई, यश ठाकुर, मयंक यादव, अशोक शर्मा
26 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
ZIM vs IND, 3rd T20I: टॉस जीतकर भारत ने बल्लेबाजी चुनी, किए दो बदलाव; प्लेइंग XI पर डालें नजर
SM Trends: 26 जुलाई के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल
रवींद्र जडेजा को टीम से बाहर करने पर भड़के पूर्व चयनकर्ता, गौतम गंभीर और अजीत अगरकर पर साधा निशाना

