Skip to main content

ताजा खबर

दिल टूट जाएगा आपका, जहां बल्ला हाथ में होना चाहिए था वहां Cheteshwar Pujara के हाथ में माइक है

Cheteshwar Pujara (Image Credit- Instagram)

22 तारीख से टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज का आगाज हो जाएगा, लेकिन इस बार Cheteshwar Pujara भारतीय टीम का हिस्सा नहीं हैं बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए। ऐसे में कई पूर्व खिलाड़ियों का कहना है कि, टीम को पुजारा की कमी महसूस होगी। दूसरी ओर पुजारा ने अपने करियर की नई पारी का आगाज कर लिया है और उसकी कुछ तस्वीरें सामने आई है।

घरेलू क्रिकेट लगातार खेल रहा है ये खिलाड़ी

Cheteshwar Pujara ने टीम इंडिया से अपना आखिरी मैच साल 2023 में खेला था, उसके बाद किसी भी सीरीज के लिए उनके नाम पर विचार नहीं किया गया। लेकिन उसके बाद भी पुजारा ने हार नहीं मानी है, ऐसे में ये खिलाड़ी लगातार घरेलू क्रिकेट और इंग्लिश काउंटी क्रिकेट में खुद को साबित कर रहा है। लेकिन जानकारों की माने तो पुजारा की अब शायद ही टीम इंडिया में वापसी हो। ऐसे ही कुछ उनके साथी रहाणे के साथ भी है और उन्होंने भी टीम इंडिया से अपना आखिरी मैच साल 2023 में खेला था।

Cheteshwar Pujara की ये तस्वीर देख उदास हो जाएंगे आप

*बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में Cheteshwar Pujara को मिला है नया रोल।
*कमेंट्री की दुनिया में पुजारा ने रखा कदम, सामने आई बल्लेबाज की तस्वीर।
*Star Sports का माइक लेकर BGT के बारे में बात करते दिखे पुजारा तस्वीर में।
*तस्वीर को देख फैन्स ने कमेंट किया कि- आज हमारा दिल टूट गया है पूरी तरह।

अब Cheteshwar Pujara की ये तस्वीर हो रही है काफी ज्यादा वायरल

 

View this post on Instagram

 

A post shared by CricTracker (@crictracker)

अपनी फिटनेस का पूरा ध्यान रखता है ये अनुभवी बल्लेबाज

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Cheteshwar Pujara (@cheteshwar_pujara)

Josh Hazlewood ने पुजारा को लेकर बड़ा बयान दिया था

BGT में पुजारा ने ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजों की नाक में खूब दम किया है, ऐसे इस बार वो टीम इंडिया का हिस्सा नहीं है और अब Josh Hazlewood ने उन्होंने लेकर एक बड़ा बयान दिया है। हेजलवुड ने मीडिया के सामने कहा था कि- मैं इस बात से काफी खुश हूं कि चेतेश्वर पुजारा यहां नहीं है, पुजारा काफी लंबे समय तक बल्लेबाजी करते हैं और उनका विकेट लेना हमेशा ही काफी मुश्किल भरा रहा है।

আরো ताजा खबर

NZ vs IND: ग्लेन फिलिप्स के क्रीज पर आते ही रोहित-विराट ने किया ‘यू कांट सी मी’ सेलिब्रेशन, देखें वीडियो

Rohit Sharma and Virat Kohli Welcome Glenn Phillips with WWE-Inspired Celebration in Wellington (image via SonyLiv) 7 नवंबर को न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे मैच के दौरान टीम इंडिया के...

‘2027 वर्ल्ड कप टीम के प्रबल दावेदार’ – अश्विन ने की तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज की तारीफ

Ashwin praises Anshul Kamboj, hints at 2027 WC squad spot (image via X) पूर्व भारतीय ऑफ-स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने उभरते हुए तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज की जमकर तारीफ की है।...

‘उसे टीम में होना चाहिए था’ मोहम्मद शमी के टेस्ट संन्यास लेने के बाद रवि शास्त्री ने सेलेक्टर्स पर साधा निशाना 

Ravi Shastri and Mohammad Shami (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी गेंदबाज मोहम्मद शमी ने पिछले दो साल में कम मौके मिलने की वजह से, 13 साल...

NZ vs IND: दूसरे वनडे में भारत ने न्यूजीलैंड को 134 रनों पर किया ढेर, गुरनूर ने झटके 4 विकेट 

NZ vs IND 2nd ODI (Image Credit- Twitter X) वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में न्यूजीलैंड और भारत के बीच जारी पांच मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मैच 7 नवंबर...