Skip to main content

ताजा खबर

‘दिन के अंत में गलत जोखिम उठाया’, सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका के खिलाफ नहीं खेलने पर एलिसा हीली

Alyssa Healy. (Photo Source: Twitter)

महिला टी-20 वर्ल्ड कप 2024 में 17 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच पहला सेमीफाइनल खेला गया। इस रोमांचक मुकाबले में साउथ अफ्रीका महिला टीम ने शानदार तरीके से जीत दर्ज की और फाइनल में अपनी जगह पक्की की। इस तरह 2009 के बाद यह पहला महिला टी20 विश्व कप फाइनल होगा, जिसमें ऑस्ट्रेलिया शामिल नहीं होगा। वहीं कप्तान एलिसा हीली चोट के कारण मुकाबले में नहीं खेल पाई और इस पर उन्होंने निराशा व्यक्त की।

आपको बता दें कि एलिसा हीली ग्रुप स्टेज के दौरान पाकिस्तान के खिलाफ चोटिल हो गई थी। बाद के मैचों में वह खेल नहीं सकी और उन्हें बैसाखी के सहारे चलते हुए देखा गया। ऑस्ट्रेलियाई मैनेजमेंट उनके ठीक होने की उम्मीद कर रही थी और इस कारण से कोई रिप्लेसमेंट की घोषणा नहीं की। कप्तान हीली सेमीफाइनल मुकाबले में भी नहीं खेली और बाहर बैठने का फैसला किया था।

पिछली रात फैसला लेना काफी कठिन था- एलिसा हीली

अब मैच के बाद एलिसा हीली ने अपनी चोट की गंभीरता को लेकर खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि, मैंने अपने तल के प्रावरणी को तोड़ दिया – एक को पूरी तरह से तोड़ दिया और दूसरे को आंशिक रूप से तोड़ दिया। यह सिर्फ कार्य और दर्द का मामला था और मैं क्या संभाल सकता थी। आखिरकार, मेरे पास शायद केवल एक ही गेम था। शायद मैंने दिन के अंत में गलत जोखिम उठाया।

उन्होंने आगे कहा कि, पिछली रात फैसला लेना काफी कठिन था। मैंने जोखिम लेने के बजाय खुद को बैठा दिया। यह जानकर की आप वहां जाकर कोई मदद नहीं कर सकते, देखना काफी मुश्किल था। लेकिन जैसा कि मैंने कहा, पूरे टूर्नामेंट में इतनी सारी पॉजिटिव चीजें देखने को थीं। यह उस तरह से समाप्त नहीं हुआ जैसा हम चाहते थे, लेकिन मुझे लगता है कि हमने पूरे टूर्नामेंट के दौरान कुछ अद्भुत क्रिकेट खेला है।

सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका की धमाकेदार जीत

मुकाबले की बात करें तो साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले ऑस्ट्रेलिया को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। कंगारू टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 134 रन बनाए। टीम के लिए बेथ मूनी ने सर्वाधिक 44 रनों की पारी खेली, जबकि एलिस पेरी ने 31 रन बनाए।

इसके जवाब में साउथ अफ्रीका ने 17.2 ओवर में 2 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। एनेके बोश ने 48 गेंदों में 74 रनों की धमाकेदार पारी खेली, जिसमें 8 चौके और 1 सिक्स शामिल था। वहीं कप्तान लौरा वोल्वार्ड्ट ने 42 रनों की अहम पारी खेली।

 

আরো ताजा खबर

SM Trends: 3 अगस्त के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान व विकेटकीपर बल्लेबाज एमएस धोनी और ऋषभ पंत की एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो...

टीम इंडिया की फिटनेस पर BCCI सख्त, इंजरी मैनेजमेंट सिस्टम की जल्द होगी समीक्षा: रिपोर्ट्स

Team India (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) जल्द ही टीम इंडिया की इंजरी मैनेजमेंट प्रणाली की समीक्षा कर सकता है। हाल के महीनों में कई...

भारत दौरे के लिए ऑस्ट्रेलियाई U19 टीम घोषित, भारतीय मूल के नील पटेल को मिला मौका

Neel Patel picked in Australian U19 men’s squad for impending India tour (image via X) न्यू साउथ वेल्स के युवा खिलाड़ी नील पटेल को भारत के आगामी मल्टी-फॉर्मेट दौरे के...

“मैं आपको पर्सनली मैसेज करूंगा”: अपनी टॉप-5 गेंदबाजों की लिस्ट में अश्विन को न चुनने पर अर्शदीप सिंह ने मांगी माफी

Arshdeep Singh apologises to R Ashwin after naming his top five bowlers (image via X) भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने हाल ही में अपने टॉप पांच भारतीय गेंदबाजों की...