Skip to main content

ताजा खबर

दिनेश कार्तिक ने रचा इतिहास, SA20 का हिस्सा बनने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी 

दिनेश कार्तिक ने रचा इतिहास SA20 का हिस्सा बनने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी

Dinesh Karthik. (Image Source: IPL-BCCI)

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik) ने इतिहास रच दिया है। बता दें कि अब वह साउथ अफ्रीका के प्रीमियर टी20 टूर्नामेंट SA20 में हिस्सा लेने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं।

गौरतलब है कि आज 6 अगस्त को पार्ल राॅयल्स (Paarl Royals) ने कार्तिक को टीम में शामिल करने की जानकारी को सार्वजनिक किया है। तो वहीं अब टूर्नामेंट के तीसरे सीजन में वह पार्ल राॅयल्स की ओर से खेलते हुए नजर आने वाले हैं।

साथ ही आपकी जानकारी के लिए बता दें कि उन्होंने आईपीएल 2024 के बाद, खेल के सभी फाॅर्मेट से संन्यास ले लिया था। इसके बाद वह आईपीएल के आगामी सीजन में राॅयल चैलेंजर्स बेंगुलरू (RCB) के साथ बतौर बल्लेबाजी कोच काम करते हुए नजर आने वाले हैं।

लेकिन उन्होंने एसए20 के आगामी सीजन से पहले पार्ल राॅयल्स फ्रेंचाइजी के साथ करार कर लिया है। देखने लायक बात होगी कि टूर्नामेंट के आगामी सीजन में डीके बल्ले और विकेट के पीछे कैसा प्रदर्शन करने वाले हैं?

Dinesh Karthik के क्रिकेट करियर पर एक नजर

भारतीय क्रिकेट के लिए साल 2004 में डेब्यू करने वाले दिनेश कार्तिक ने साल 2022 तक टीम इंडिया के लिए, करीब 19 साल के क्रिकेट करियर में 26 टेस्ट, 94 वनडे और 60 टी20 मैच खेले थे। इस दौरान कार्तिक ने 1025 टेस्ट, 1752 वनडे और 686 टी20 रन बनाए हैं। इसके अलावा कार्तिक ने 257 आईपीएल मैचों में 26.32 की औसत और 135.36 के स्ट्राइक रेट से कुल 4842 रन बनाए थे।

दूसरी ओर, अपने क्रिकेट करियर के साथ ही कार्तिक ने क्रिकेट कमेंट्री में भी हाथ आजमाना शुरू कर दिया था। वह ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड एशेज 2023 और भारत की विदेशों में हुई कई टेस्ट सीरीज के दौरान कमेंट्री करते हुए नजर आ चुके हैं। तो वहीं अब वह SA20 के आगामी सीजन में पार्ल राॅयल्स के लिए खेलते हुए नजर आएंगे, जोकि निश्चित तौर पर टूर्नामेंट को बड़ा बनाने की ओर एक अच्छा कदम है।

यहाँ देखे:- SA20 ने तीसरे सीजन से पहले दिनेश कार्तिक को अपना लीग एंबेसडर नियुक्त किया

আরো ताजा खबर

IPL 2026: अभिषेक-ट्रैविस की जोड़ी को कोई भी गेंदबाजी करना नहीं चाहेगा, ये कोहली-गेल से भी खतरनाक हैं: चेतेश्वर पुजारा

Abhishek sharma and Travis Head (Image Credit- Twitter X) आईपीएल 2026 के शुरू होने से पहले अनुभवी बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा सनराइजर्स हैदराबाद की ओपनिंग जोड़ी अभिषेक शर्मा और ट्रैविस हेड...

IPL 2026: सीजन शुरू होने से पहले बढ़ी दिल्ली कैपिटल्स की मुश्किलें, इस दिग्गज ने छोड़ा टीम का साथ 

Kevin Pietersen (Image Credit- Twitter X) इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का क्रिकेट फैंस बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। लेकिन आगामी सीजन के शुरू होने से...

आरसीबी के लिए IPL 2026 से पहले विराट कोहली का धांसू हेयरकट, इंटरनेट पर मचा धमाल!

IPL 2026: Virat Kohli new haircut (image via X) विराट कोहली ने आने वाले 2026 इंडियन प्रीमियर लीग के लिए मैदान के अंदर और बाहर, दोनों जगह अपनी तैयारियां शुरू...

14 मार्च, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. ‘सबसे फिट, सबसे दमदार और सबसे मजबूत’ – 38 की उम्र में फिटनेस के लिए रोहित को मिली जबरदस्त तारीफ भारत के...