Skip to main content

ताजा खबर

SA20 ने तीसरे सीजन से पहले दिनेश कार्तिक को अपना लीग एंबेसडर नियुक्त किया

SA20 ने तीसरे सीजन से पहले दिनेश कार्तिक को अपना लीग एंबेसडर नियुक्त किया

Dinesh Karthik (Pic Source-Twitter)

दक्षिण अफ्रीका का बेहतरीन टूर्नामेंट SA20 ने आगामी सीजन से पहले भारत के दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक को अपना लीग एंबेसडर नियुक्त किया है। बता दें, दिनेश कार्तिक का प्रदर्शन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में हमेशा ही काफी अच्छा रहा है और उन्होंने भारतीय टीम की ओर से काफी अच्छा प्रदर्शन किया है।

यही नहीं आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2007 की विजेता भारतीय टीम का भी दिनेश कार्तिक भाग थे। दिनेश कार्तिक खुद इस बात से काफी खुश है कि उन्हें इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट का लीग एंबेसडर नियुक्त किया गया है। उन्होंने कहा कि इस लीग के पहले दो संस्करणों में दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया था और साथ ही युवा टैलेंटेड खिलाड़ियों ने भी अपनी छाप छोड़ी थी।

दिनेश कार्तिक ने कहा कि, ‘मैं काफी खुश हूं कि Betway SA20 में मैं एंबेसडर की तरह जुड़ रहा हूं। इसके पहले दो सीजन काफी अच्छे रहे थे और दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों ने इसमें दमदार प्रदर्शन किया था। यही नहीं युवा खिलाड़ियों का प्रदर्शन भी शानदार रहा था। काफी सम्मानित महसूस हो रहा है कि मैं SA20 लीग से जुड़ा हूं। मुझे पूरी उम्मीद है कि इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट के आगामी संस्करण में भी कई जबरदस्त मुकाबला देखने को मिलेंगे।’

इंडियन प्रीमियर लीग में हमेशा ही दिनेश कार्तिक का प्रदर्शन रहा है जबरदस्त

बता दें, दिनेश कार्तिक ने अपने 16 साल के लंबे इंडियन प्रीमियर लीग के करियर में कुल 6 टीमों की ओर से भाग लिया है। इस पीरियड में दिनेश कार्तिक ने 26.32 के औसत और 135.66 के स्ट्राइक रेट से 4842 रन बनाए हैं। यही नहीं अनुभवी खिलाड़ी ने स्टंप्स के पीछे 145 कैच पकड़े हैं जबकि 37 स्टंपिंग भी की है।

दिनेश कार्तिक के पास क्रिकेट का काफी अनुभव है और उनकी तारीफ इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट के कमिश्नर ग्रीम स्मिथ ने भी की है। ग्रीम स्मिथ ने कहा कि, ‘हम लोग काफी खुश हैं कि दिनेश कार्तिक को इस टूर्नामेंट में एंबेसडर की तरह शामिल किया गया है। SA20 का तीसरा सीजन पहले दो से भी ज्यादा बेहतर होगा। भारत में क्रिकेट का क्रेज हमेशा ही काफी ज्यादा रहा है और हम यही चाहेंगे कि इस बार भी उन्हें यहां के मुकाबलों का लुफ्त उठाने को मिले। दिनेश कार्तिक भी इसमें हमारा महत्वपूर्ण योगदान देंगे।’

আরো ताजा खबर

1 नवंबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning cricket news headlines (image via getty) 1. ODI tri-series, 2026: जमान, मिन्हास और बेग के दम पर पाकिस्तान ने ट्राई-सीरीज जीती पाकिस्तान ने लाहौर में श्रीलंका के खिलाफ तीन...

क्या वनडे फॉर्मेट खत्म हो गया है रवींद्र जडेजा का करियर? पूर्व दिग्गज ने की बड़ी भविष्यवाणी

Ravindra Jadeja (Image credit Twitter – X) भारतीय टीम के अनुभवी ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा के वनडे करियर को लेकर सवाल उठने लगे हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ 4 नवंबर से शुरू...

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कगिसो रबाडा का बड़ा कारनामा, पूरे किए 350 टेस्ट विकेट

Kagiso Rabada (Image credit Twitter – X) दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा ने टेस्ट क्रिकेट में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ केपटाउन के न्यूलैंड्स...

न्यूजीलैंड बनाम भारत 5वें T20 मुकाबले में क्या बारिश करेगी मजा किरकिरा? जानें मौसम रिपोर्ट के बारे में 

Hamilton Seddon Park (Image Credit- Twitter X) Hamilton Seddon Park Weather Report: न्यूजीलैंड और भारत के बीच जारी पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी व पांचवां मुकाबला 1 नवंबर...