Skip to main content

ताजा खबर

दलीप ट्रॉफी 2024: गिल की टीम को मिली करारी मात, इंडिया बी ने 76 रनों से दर्ज की जीत

दलीप ट्रॉफी 2024: गिल की टीम को मिली करारी मात, इंडिया बी ने 76 रनों से दर्ज की जीत

IND A vs IND B (Photo Source: X)

इंडिया बी ने रविवार को दलीप ट्रॉफी के पहले मुकाबले में शुभमन गिल की कप्तानी वाली इंडिया ए को 76 रनों से मात दी। इंडिया ए को जीत के लिए मैच के आखिरी दिन 275 रन बनाने थे लेकिन पूरी टीम 198 रन पर ही सिमट गई। इंडिया ए की ओर से केएल राहुल ने 121 गेंद में 57 रनों की बेहतरीन पारी खेली, लेकिन वो अपनी टीम को जीत नहीं दिल पाए। इंडिया ए दूसरी पारी में लगातार अंतराल पर विकेट गंवाती रही, जिसके कारण इंडिया बी ने आसानी से मैच अपने नाम किया।

इस मैच में इंडिया ए को जीत के लिए 275 रन चाहिए थे। हालांकि 76 रन तक ही टीम के 4 बड़े खिलाड़ी आउट हो गए। इसके बाद केएल राहुल ने मिडिल ऑर्डर में पारी को संभाला। उन्होंने शिवम दुबे और तनुष कोटियान जैसे खिलाड़ियों के साथ मिलकर अच्छी साझेदारी की। केएल राहुल ने इस दौरान 121 गेंद पर 7 चौके की मदद से 57 रन बनाए। वो अपनी टीम की तरफ से दूसरी पारी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे।

ऋषभ पंत और सरफराज खान ने किया अच्छा प्रदर्शन

इससे पहले ऋषभ पंत (61) और सरफराज खान (46) की संघर्षपूर्ण पारियों की मदद से दूसरी पारी में भारत बी ने दलीप ट्राफी के रोमांचक मुकाबले में भारत ए के खिलाफ 184 रन बनाए और 274 रन की बढ़त हासिल की। इंडिया बी की पारी का मुख्य आकर्षण ऋषभ पंत की 47 गेंदों पर 61 रन की विस्फोटक पारी रही। उन्होने यह रन नौ चौकों और दो छक्कों की मदद से बनाये।

पंत ने अपने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन उस समय किया कि जब इंडिया बी मैच अपनी पकड़ गंवाती हुई दिख रही थी। वह ऑफ स्पिनर तनुश कोटियन के शिकार बने, लेकिन उनकी पारी ने शुरुआती झटकों के बाद पारी में जरूरी गति ला दी। इंडिया बी के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जयसवाल और अभिमन्यु ईश्वरन सस्ते में आउट हो गए। एक समय तीन विकेट 22 पर गंवा कर भारत बी मुश्किल में लग रहा था मगर पंत और सरफराज ने पारी को आगे बढ़ाया।

सरफराज खान ने 36 गेंदों में 46 रनों की अच्छी पारी खेली। वह आवेश खान की तेज गेंद पर सिंगल लेने के प्रयास में विकेटकीपर ध्रुव जुरेल के हाथों आउट हुए। इससे पहले, इंडिया ए पहली पारी में 90 रन से पिछड़ते हुए 231 रन पर आउट हो गई। तनुश कोटियन (32) और आकाश दीप (11) ने हालांकि कुछ देर तक संघर्ष किया। खलील अहमद आखिरी खिलाड़ी के रूप में आउट हुए।

আরো ताजा खबर

‘खेल के प्रति जुनून’ क्रिकेट जगत ने कुछ इस अंदाज में दी विराट कोहली को जन्मदिन की बधाई

Virat Kohli and Suresh Raina (Image Credit- Twitter X) आज 5 नवंबर, गुरूवार को पूर्व भारतीय कप्तान व अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं।...

38 साल के हुए किंग, जानें कितनी संपत्ति के मालिक हैं बर्थडे बाॅय विराट कोहली?

Virat Kohli (Image Credit- Twitter X) Virat Kohli Networth: भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी बल्लेबाज व पूर्व कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) आज 5 नवंबर 2026 को अपना 38वां जन्मदिन...

5 नवंबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Morning News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. NZ vs IND 2026, 1st ODI: भारत ने 5 विकेट से जीता पहला वनडे, विराट कोहली ने खेली 74 रनों की पारी...

WPL 2027: 5वें सीजन के शेड्यूल की हुई घोषणा, 14 जनवरी से शुरू होंगे मैच, मुंबई-वडोदरा में खेला जाएगा टूर्नामेंट

WPL 2027 (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने महिला प्रीमियर लीग (WPL) 2027 के शेड्यूल का ऐलान कर दिया है। टूर्नामेंट का पांचवां सीजन 14...