Skip to main content

ताजा खबर

Duleep Trophy, IND-A vs IND-B: Day 2: दोहरे शतक से चूके मुशीर खान, इंडिया-ए के लिए बल्ले से फ्लॉप हुए शुभमन गिल

IND-A vs IND-B, Musheer Khan & Shubman Gill (Photo Source: X)

Duleep Trophy, IND-A vs IND-B: Day 2 Highlights: दलीप ट्रॉफी 2024 का पहला मुकाबला इंडिया-ए और इंडिया-बी के बीच खेला जा रहा है। खेल के पहले दिन के अंत तक इंडिया-बी ने 7 विकेट के नुकसान पर 202 रन बना लिए थे। आज खेल के दूसरे दिन इंडिया-बी की टीम पहली पारी में 321 रनों पर सिमट गई। दिन के अंत तक इंडिया-ए ने 2 विकेट के नुकसान पर 134 रन बना लिए हैं, टीम 187 रनों से पीछे चल रही है।

IND-A vs IND-B: दोहरे शतक से चूके मुशीर खान

खेल के पहले दिन के अंत तक मुशीर खान और नवदीप सैनी के बीच सातवें विकेट के लिए 108 रनों की साझेदारी हो चुकी थी। मुशीर खान (105*) और नवदीप सैनी (29*) नाबाद क्रीज पर मौजूद थे। दूसरे दिन दोनों ही बल्लेबाजों ने शानदार खेल बरकरार रखा और सातवें विकेट के लिए 205 रनों की मजबूत साझेदारी हुई।

मुशीर खान ने 373 गेंदों में 16 चौके और 5 छक्कों की मदद से 181 रनों की पारी खेली। वह कुलदीप यादव के खिलाफ आउट हुए। वहीं, नवदीप सैनी ने मुशीर खान का साथ निभाते हुए 144 गेंदों में 8 चौके और 1 छक्के की मदद से 56 रनों की पारी खेली। इन दोनों बल्लेबाजों के चलते ही इंडिया-बी पहली पारी में 321 रन बना पाई।

नवदीप सैनी ने इंडिया-ए के दोनों ओपनरों को भेजा पवेलियन

पहली पारी में इंडिया-ए को मयंक अग्रवाल और शुभमन गिल की जोड़ी ने अच्छी शुरुआत दिलाई। हालांकि, फिर नवदीप सैनी ने 14वें ओवर में शुभमन गिल को आउट कर इंडिया-बी को पहली सफलता दिलाई। ओवर की आखिरी गेंद पर गिल ने कोई शॉट नहीं खेला और गेंद सीधे स्टंप पर जाकर लग गई। शुभमन गिल 43 गेंदों में 25 रन बनाकर आउट हुए और 57 के स्कोर पर इंडिया-ए को पहला झटका लगा। सैनी ने फिर 16वें ओवर में मयंक अग्रवाल पर भी शिकंजा कसा। मयंक 45 गेंदों में 36 रन की पारी खेल पाए।

केएल राहुल और रियान पराग के बीच अब तक हो चुकी है 68 रनों की साझेदारी

रियान पराग और केएल राहुल के बीच तीसरे विकेट के लिए 68 रनों की साझेदारी हो चुकी है। खेल के दूसरे दिन के अंत तक केएल राहुल (23*) और रियान पराग (27*) नाबाद क्रीज पर मौजूद हैं।

আরো ताजा खबर

“यही सबसे बड़ी समस्या है” – मोहम्मद आमिर ने शाहीन अफरीदी की खराब फॉर्म की वजह का किया खुलासा

Mohammad Amir reveals reasons for Shaheen Afridi’s poor form (image via X) पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने सभी फॉर्मेट में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज शाहीन शाह...

29 जुलाई, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning cricket news headlines (image via getty) 1. WI vs PAK 1st Test, Day 4: जेडेन सील्स ने 5 विकेट लेकर वेस्टइंडीज को बड़ी जीत दिलाई तेज गेंदबाज जेडन सील्स...

शुभदीप घोष होंगे भारतीय क्रिकेट टीम के नए फील्डिंग कोच, लेंगे टी. दिलीप की जगह

Subhadeep Ghosh Replaces T Dilip as Indian Cricket Team’s New Fielding Coach (image via X) रिपोर्ट्स के मुताबिक, बीसीसीआई टीम के नए फील्डिंग कोच के तौर पर शुभदीप घोष को...

भारत के अगले बुमराह बन सकते हैं प्रसिद्ध कृष्णा, ग्लेन मैग्राथ का बड़ा दावा

Glenn McGrath Prasidh Krishna(Image credit Twitter – X) ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज तेज गेंदबाज ग्लेन मैक्ग्रा का मानना है कि भारतीय तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा आने वाले समय में जसप्रीत बुमराह...