Skip to main content

ताजा खबर

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शतक लगाकर सैम अयूब ने रचा इतिहास, विराट के साथ एलिट लिस्ट में हुए शामिल

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शतक लगाकर सैम अयूब ने रचा इतिहास, विराट के साथ एलिट लिस्ट में हुए शामिल

Saim Ayub (Photo Source: Getty Images)

पाकिस्तान के  22 वर्षीय युवा बल्लेबाजी सनसनी सैम अयूब ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में अपना दूसरा शतक लगाकर ऐतिहासिक रिकॉर्ड अपने नाम किया। शतक लगाने के बाद अयूब विराट कोहली और जो रूट जैसे दिग्गजों की लिस्ट में अपना नाम दर्ज करवा लिया है।

अयूब ने रविवार को जोहानसबर्ग में आयोजित तीसरे और आखिरी वनडे में 94 गेंदों में 101 रन की पारी खेली। उन्होंने 13 चौके और 2 छक्के लगाए। यह उनके वनडे करियर की तीसरी सेंचुरी है। उन्होंने पहले मैच में भी शतक जमाया था। अयूब ने साल 2024 में अपनी तीनों सेंचुरी साल 2024 में विदेशी सरजमीं पर लगाई हैं। उन्होंने एक मामले में स्टार क्रिकेटर विराट कोहली की बराबरी कर ली है।

सैम अयूब ने की विराट कोहली की बराबरी

दरअसल, सैम ने एक साल में विदेशी सरमजीं पर सबसे ज्यादा वनडे सेंचुरी लगाने वाले एशियाई बल्लेबाजों की सूची में कोहली की बराबरी की है। कोहली ने 2018 और 2019 में विदेश में तीन वनडे शतक लगाए थे। सचिन तेंदुलकर (2001), राहुल द्रविड़ (1999), मोहम्मद हफीज (2011) और सलीम इलाही (2002) जैसे एशियाई प्लेयर भी एक साल में तीन वनडे सेंचुरी जमा चुके हैं।

एक साल में विदेश में सर्वाधिक वनडे सेंचुरी मारने का रिकॉर्ड रोहित शर्मा के नाम दर्ज है। उन्होंने 2019 में 6 शतक ठोके थे। उनके बाद सनथ जयसूर्या (2006) और कुमार संगाकारा (2015) हैं, जिन्होंने पांच-पांच शतक लगाए थे।

इस शतक के साथ ही पाकिस्तानी लेफ्टी बल्लेबाज ने इस साल खेल के तीनों ही फॉर्मेटों में रोहित और गिल को पीछे छोड़ दिया। तीसरे वनडे के बाद अय्यूब इस साल सभी फॉर्मेटों में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में दसवें नंबर आ गए हैं। अभी तक अयूब 34 मैचों में 33.69 के औसत से 1231 रन बना चुके हैं।

আরো ताजा खबर

IPL 2026: आरसीबी की प्लेइंग इलेवन में ये 4 विदेशी खिलाड़ी साबित हो सकते हैं गेम चेंजर

IPL 2026 RCB (Image credit Twitter – X) रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पिछले सीजन शानदार प्रदर्शन करते हुए पहली बार आईपीएल का खिताब जीता था। अहमदाबाद में खेले गए फाइनल...

The Hundred 2026: सनराइजर्स लीड्स में अबरार अहमद की भागीदारी पर संशय, इंटरनेशनल शेड्यूल है बड़ी वजह

Abrar Ahmed (Image credit Twitter – X) पाकिस्तान के युवा स्पिनर अबरार अहमद की द हंड्रेड 2026 में भागीदारी को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है। वह इस टूर्नामेंट में सनराइजर्स लीड्स के...

रिपोर्ट: IPL 2026 में अजिंक्य रहाणे कर सकते हैं कोलकाता नाइट राइडर्स की कप्तानी

Ajinkya Rahane set to lead KKR in IPL 2026 (image via getty) अजिंक्य रहाणे आगामी आईपीएल 2026 सीजन के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान के तौर पर बने रहने...

SM Trends: 15 मार्च के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) मुंबई टी20 लीग के चौथे सीजन के लाॅन्च के समय एक प्रजेंटर पूर्व भारतीय कप्तान व अनुभवी बल्लेबाज रोहित शर्मा की नकल करते हुए...