Skip to main content

ताजा खबर

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ एकमात्र टेस्ट में स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा ने की धुआंधार शुरुआत, दोनों सलामी बल्लेबाजों ने जड़े शतक

Smriti Mandhana and Shafali Varma (Pic Source-X)

इस समय भारतीय महिला टीम दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में एकमात्र टेस्ट मैच खेल रही है। इस मुकाबले में भारतीय महिला टीम ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया।

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारतीय महिला टीम की ओर से दोनों सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा ने जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए महत्वपूर्ण शतक जड़े। इन दोनों ही बल्लेबाजों ने दक्षिण अफ्रीका की किसी भी गेंदबाज को नहीं छोड़ा और सभी के खिलाफ लगातार तगड़ा प्रहार किया है। बता दें, इस एकमात्र टेस्ट से पहले भारतीय महिला टीम और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैच की वनडे सीरीज खेली गई थी जिसको मेजबान ने 3-0 से अपने नाम किया।

वनडे सीरीज में स्मृति मंधाना ने काफी अच्छी बल्लेबाजी करते हुए तीन पारी में 114.33 के औसत से 343 रन बनाए जिसमें दो शतक मौजूद थे। स्मृति मंधाना ने दक्षिण अफ्रीका टीम के खिलाफ एकमात्र टेस्ट में भी अपने इसी फॉर्म को जारी रखा और भारत के लिए एक और शतक जड़ा।

स्मृति मंधाना के अलावा शेफाली वर्मा ने भी काफी अच्छी बल्लेबाजी की है और अपनी टीम के लिए शानदार शतक जड़ा है। इन दोनों के शतक की वजह से भारत ने पहले दिन के खेल में ही बढ़त बना ली है।

एकमात्र टेस्ट को भी भारतीय महिला टीम अपने नाम जरुर करना चाहेगी

अभी तक इस दौरे में दक्षिण अफ्रीका की गेंदबाजों ने काफी खराब गेंदबाजी की है और भारतीय बल्लेबाजों ने उनके ऊपर लगातार दबाव डाला है। फिलहाल एकमात्र टेस्ट में भी भारतीय टीम आगे है और अगर दक्षिण अफ्रीका को इसमें वापसी करनी है तो उन्हें यहां से लगातार अंतराल में भारतीय टीम के विकेट लेने होंगे। हालांकि दक्षिण अफ्रीका महिला टीम के लिए यह इतना आसान नहीं होगा।

स्मृति मंधाना की बात की जाए तो उन्होंने इस एकमात्र टेस्ट की पहली पारी में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 161 गेंदों में 27 चौके और एक छक्के की मदद से 149 रनों की धुआंधार पारी खेली। यही नहीं अनुभवी बल्लेबाज ने शेफाली वर्मा के साथ पहले विकेट के लिए 292 रनों की शानदार साझेदारी भी की।

इस एकमात्र टेस्ट के बाद इन दोनों टीमों के बीच तीन मैच की टी20 सीरीज भी खेली जानी है जिसकी शुरुआत 5 जुलाई से हो रही है। यह तीनों ही टी20 मुकाबले चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले जाएंगे।

আরো ताजा खबर

ENG vs NZ: तीसरे टेस्ट में कप्तान के तौर पर वापसी के लिए तैयार बेन स्टोक्स – रिपोर्ट्स

ENG vs NZ: Ben Stokes (image via getty) इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स न्यूजीलैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में होने वाले तीसरे टेस्ट से पहले वापसी कर सकते हैं,...

“इस एक वजह से मैंने खुदकुशी नहीं की” – स्पॉट फिक्सिंग विवाद पर श्रीसंत का बड़ा खुलासा

S Sreesanth (Image credit Twitter – X) भारत के पूर्व तेज गेंदबाज एस. श्रीसंत ने अपने जीवन के सबसे कठिन दौर को याद करते हुए एक भावुक खुलासा किया है। उन्होंने...

‘क्या तुममें हिम्मत है? भज्जी, मैं आपको चुनौती देता हूं’ – श्रीसंत ने हरभजन सिंह को दिया बॉक्सिंग का ओपन चैलेंज

Sreesanth throws open boxing challenge to Harbhajan Singh amid renewed ‘slapgate’ row (image via X) आईपीएल 2008 का कुख्यात “स्लैपगेट” विवाद लोगों की यादों से मिटने का नाम नहीं ले...

IND vs AFG 2026, 3rd ODI: भारत बनाम अफगानिस्तान तीसरा वनडे मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

IND vs AFG, 3rd ODI: Match Preview (image via Getty) भारत और अफगानिस्तान के बीच तीसरा और सीरीज का आखिरी वनडे इंटरनेशनल मैच 20 जून 2026 को शुक्रवार को चेन्नई...