Skip to main content

ताजा खबर

“तुम्हारे बिना यह सब कुछ संभव नहीं होता My Love”- T20 WC जीतने के बाद अनुष्का के लिए विराट का दिल छू लेने वाला पोस्ट

“तुम्हारे बिना यह सब कुछ संभव नहीं होता My Love”- T20 WC जीतने के बाद अनुष्का के लिए विराट का दिल छू लेने वाला पोस्ट

Virat Kohli Anushka Sharma (Photo Source: Virat Kohli/Instagram)

टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 का खिताब जीतने के बाद पत्नी अनुष्का शर्मा के लिए एक इमोशनल और दिल छू लेने वाला पोस्ट शेयर किया है। किंग कोहली ने अनुष्का शर्मा के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर करते हुए अपना आभार व्यक्त किया है और कहा है कि उनके बिना यह सब संभव नहीं था।

बता दें, विराट कोहली की बुरी परफॉर्मेंस पर अकसर सोशल मीडिया पर उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा को ट्रोल किया जाता था। शायद विराट कोहली ने इस पोस्ट के जरिए अपने ट्रोलर्स को जवाब दिया है। आपको बता दें कि विराट पूरे वर्ल्ड कप में अपनी बल्लेबाजी के लिए ट्रोल होते रहे, लेकिन फाइनल में उन्होंने एक शानदार पारी खेल टीम इंडिया की जीत में अपना अहम योगदान दिया।

अनुष्का शर्मा के लिए विराट कोहली ने शेयर किया ये स्पेशल पोस्ट

View this post on Instagram

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Virat Kohli (@virat.kohli)

A post shared by Virat Kohli (@virat.kohli)

विराट कोहली ने लिखा, “तुम्हारे बिना यह सब कुछ संभव नहीं होता माई लव। तुम मुझे विनम्र, जमीन से जुड़े रखते हो और हमेशा पूरी ईमानदारी से अपनी बात कहती हो। मैं आपके लिए इससे अधिक आभारी नहीं हो सकता। यह जीत जितनी मेरी है, उतनी ही तुम्हारी भी है। तुम्हारा शुक्रिया और आई लव यू कि तुम तुम हो।”

गौरतलब है कि, विराट कोहली ने टी-20 वर्ल्ड कप 2024 का खिताब जीतने के बाद T20I से रिटायरमेंट ले लिया है। वह अब भारत के लिए दो फॉर्मेट -टेस्ट और वनडे- खेलते हुए नजर आएंगे। विराट ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में 76 रनों की अहम पारी खेली थी और इसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड भी मिला था।

बता दें, कोहली की 2017 में अनुष्का से शादी के बाद पहली बड़ी जीत है। अतीत में, जब भी कोहली कम स्कोर पर आउट हुए, बॉलीवुड अभिनेता को सोशल मीडिया पर बड़े पैमाने पर ट्रोल किया गया। ऑस्ट्रेलिया के सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में उनकी मौजूदगी के दौरान, टीम वनडे वर्ल्ड कप 2015 के सेमीफाइनल में हार गई थी, उस मैच में कोहली सिर्फ 1 (13) रन बनाकर सस्ते में आउट हो गए थे, वहां भी उन्हें काफी ट्रोल किया गया था।

আরো ताजा खबर

घरेलू क्रिकेट में फ्लॉप रहे बाबर आजम, आउट होने के बाद गुस्से में जमीन पर दे मारा बल्ला; देखें वायरल वीडियो

WATCH: Frustrated Babar Azam Smashes Bat After Falling for 42 in Quaid-e-Azam Trophy (image via X) शुक्रवार, 6 नवंबर को पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम के लिए डोमेस्टिक फर्स्ट-क्लास...

NZ A vs IND A: इंडिया ए के तीसरे मैच से बाहर हुए ऋषभ पंत, जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा की स्क्वॉड में एंट्री

NZ A vs IND A: Rishabh Pant to miss third India A four-day game; Bumrah and Jadeja join squad (Image credit Twitter – X) भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत न्यूजीलैंड...

6 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. CSK से अलग होने के बाद, ऑस्ट्रेलियाई टीम से जुड़े माइक हसी, इन भूमिकाओं में आएंगे नजर आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स...

“जैसा बाप, वैसा बेटा”: वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर का U19 एशिया कप में धमाका! 52 गेंदों में ठोके नाबाद 70 रन

Aaryavir Sehwag Smashes Unbeaten 70 as India U-19 Crush Nepal by 10 Wickets in Asia Cup Opener (image via SonyLiv) शुक्रवार, 6 नवंबर को भारतीय क्रिकेट के दिग्गज ओपनर वीरेंद्र...