Skip to main content

ताजा खबर

विराट कोहली अब तक के सर्वश्रेष्ठ टी20 वर्ल्ड कप बल्लेबाज हैं: वीरेंद्र सहवाग

विराट कोहली अब तक के सर्वश्रेष्ठ टी20 वर्ल्ड कप बल्लेबाज हैं वीरेंद्र सहवाग

Virat Kohli (Photo Source: Getty Images)

टी20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल में टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर वर्ल्ड चैंपियन का खिताब अपने नाम किया। इस जीत के साथ ही प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली को दिया गया था।

विराट कोहली की 76 रनों की संयमित और महत्वपूर्ण पारी ने भारत को फाइनल में दक्षिण अफ्रीका पर बड़ी जीत दर्ज करने में मदद की थी। भारत की जीत में सभी भारतीय खिलाड़ियों के साथ-साथ विराट ने भी बड़ी भूमिका निभाई थी।

पूरे टी20 विश्व कप में विराट का बल्ला शांत था, लेकिन जब टीम को फाइनल में उनसे अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद थी तो वह मैदान पर टिके रहे और 76 रन की महत्वपूर्ण पारी खेलकर टीम को एक बड़े स्कोर तक पहुंचाया।

विराट कोहली ने पहली बार कोई टी20 खिताब जीता है। इसके साथ ही अपनी पारी के साथ, कोहली टी20 विश्व कप फाइनल में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। हालंकि, विराट कोहली ने इस फाइनल मैच के बाद अब T20I से रिटायरमेंट के लिया है।

कोहली बस अब वनडे और टेस्ट फॉर्मेट खेलेंगे। कोहली जैसा महान बल्लेबाज का होना टीम इंडिया के लिए काफी गर्व की बात है। ऐसे में कोहली की तारीफ पर सहवाग ने कुछ बातें की हैं, आइए देखें-

वीरेंद्र सहवाग ने विराट कोहली के बारे में किया खास ट्वीट

“टी20 विश्व कप के बल्लेबाज विराट के बारे में क्या कहना है। अब तक के सर्वश्रेष्ठ टी20 विश्व कप बल्लेबाज, 2014 और 2016 में टीम को मुश्किल परिस्थितियों से अकेले ही जीत दिलाने वाले, 2022 में मेलबर्न में पाकिस्तान के खिलाफ खेली गई वो पारी हमारे टी20 इतिहास के पन्नों में शामिल होगा और फाइनल में उन्होंने फिर से अपनी क्लास दिखाई।”

“रनों से ज़्यादा, जो सबसे ज़्यादा प्रभावशाली रहा है, वह उनका दृष्टिकोण है जो उनकी बातों में झलकता है। उनका टी20 करियर शानदार अंत की ओर बढ़ रहा है और मैं प्रार्थना करता हूँ कि भगवान की कृपा उन पर बनी रहे और वे अन्य दो फॉर्मेट में भी उच्च मानक स्थापित करते रहें।”

আরো ताजा खबर

घरेलू क्रिकेट में फ्लॉप रहे बाबर आजम, आउट होने के बाद गुस्से में जमीन पर दे मारा बल्ला; देखें वायरल वीडियो

WATCH: Frustrated Babar Azam Smashes Bat After Falling for 42 in Quaid-e-Azam Trophy (image via X) शुक्रवार, 6 नवंबर को पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम के लिए डोमेस्टिक फर्स्ट-क्लास...

NZ A vs IND A: इंडिया ए के तीसरे मैच से बाहर हुए ऋषभ पंत, जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा की स्क्वॉड में एंट्री

NZ A vs IND A: Rishabh Pant to miss third India A four-day game; Bumrah and Jadeja join squad (Image credit Twitter – X) भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत न्यूजीलैंड...

6 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. CSK से अलग होने के बाद, ऑस्ट्रेलियाई टीम से जुड़े माइक हसी, इन भूमिकाओं में आएंगे नजर आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स...

“जैसा बाप, वैसा बेटा”: वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर का U19 एशिया कप में धमाका! 52 गेंदों में ठोके नाबाद 70 रन

Aaryavir Sehwag Smashes Unbeaten 70 as India U-19 Crush Nepal by 10 Wickets in Asia Cup Opener (image via SonyLiv) शुक्रवार, 6 नवंबर को भारतीय क्रिकेट के दिग्गज ओपनर वीरेंद्र...