Skip to main content

ताजा खबर

तीसरे T20I में जिम्बाब्वे को हराकर भारत ने रचा इतिहास, ऐसा उपलब्धि हासिल करने वाली पहली टीम बनी

तीसरे T20I में जिम्बाब्वे को हराकर भारत ने रचा इतिहास, ऐसा उपलब्धि हासिल करने वाली पहली टीम बनी

ZIM vs IND (Photo Source: Getty Images)

शुभमन गिल की अगुवाई वाली टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के खिलाफ तीसरे T20I में जीत दर्ज कर इतिहास रचा है। साथ ही में उन्होंने इस जीत के साथ 5 मैच की सीरीज में 2-1 की बढ़त बनाई। इस जीत के साथ टीम इंडिया T20I क्रिकेट में 150 मैच जीतने वाली पहली टीम बन गई है।  क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में आज तक कोई टीम ऐसा नहीं कर पाई है।

भारत के बाद इस फॉर्मेट में सबसे ज्यादा जीत दर्ज करने का रिकॉर्ड हमारे चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के नाम है, जिन्होंने अभी तक 142 मुकाबले जीते हैं। वहीं वर्ल्ड क्रिकेट में 100 या उससे अधिक T20I मैच जीतने वाली मात्र 6 ही टीमें हैं। T20I क्रिकेट में भारत ने अभी तक 230 मुकाबले खेले हैं जिसमें 150 मैचों में उन्हें जीत मिली है, तो 69 में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है।

1 मैच इस दौरान टाई रहा है, वहीं 4 मुकाबले भारत टाई ब्रेकर में जीता है और 6 मुकाबलों के नतीजे नहीं निकल पाए हैं। बात T20I क्रिकेट में सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली टीमों की करें तो भारत और पाकिस्तान के बाद इस लिस्ट में न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया, साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड की टीम है।

सबसे ज्यादा T20I मैच जीतने वाली टीम-

भारत- 150
पाकिस्तान- 142
न्यूजीलैंड- 111
ऑस्ट्रेलिया- 105
साउथ अफ्रीका- 104
इंग्लैंड- 100

वहीं जिम्बाब्वे और भारत के बीच खेले गए तीसरे T20I की बात करें तो टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने शुभमन गिल के अर्धशतक के दम पर निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 182 रन बोर्ड पर लगाए। गिल ने 7 चौकों और तीन छक्कों की मदद से 49 गेंदों पर 66 रनों की पारी खेली, वहीं उनके अलावा ऋतुराज गायकवाड़ ने नंबर-4 पर 49 रन बनाए। जवाब में जिम्बाब्वे की टीम 20 ओवर में छह विकेट पर 159 रन बना सकी। जिम्बाब्वे की तरफ से मोर्चा मायर्स 49 गेंदों पर 65 रन बनाकर नाबाद रहे।

আরো ताजा खबर

जोश हेजलवुड ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में जहीर खान और ईशांत शर्मा को छोड़ा पीछे, देखें लिस्ट 

Josh Hazlewood (Image Credit- Twitter X) साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी टेस्ट सीरीज का तीसरा व आखिरी मैच 27 अक्टूबर, मंगलवार से न्यूलैंड्स केपटाउन में शुरू हो चुका...

WPL 2027 Auction: डब्ल्यूपीएल ऑक्शन को भारत में कैसे और कहां देखें लाइव? स्ट्रीमिंग डिटेल्स के बारे में जानें 

WPL 2027 Auction (Image Credit- Twitter X) महिला प्रीमियर लीग (WPL) के आगामी सीजन के लिए प्लेयर ऑक्शन शुरू होने में अब सिर्फ एक दिन का समय बचा है। गौरतलब...

“तुम इस अवार्ड के पूरी तरह हकदार हो”: हैरी केन के बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने दी बधाई

Virat Kohli Congratulates Harry Kane on Ballon d’Or Honor (image via X) मंगलवार, 27 अक्टूबर को भारतीय क्रिकेट आइकन विराट कोहली ने पेरिस में 2026 मेन्स बैलोन डी’ओर जीतने पर...

अभिषेक शर्मा ने 35 गेंदों में शतक जड़कर तोड़े कई वर्ल्ड रिकॉर्ड, क्रिकेट इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा कारनामा 

Abhishek Sharma (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ने 38 गेंदों में 113 रनों की, टी20 क्रिकेट इतिहास की एक बेहतरीन पारी...