Skip to main content

ताजा खबर

‘तीनों फॉर्मेट में एक पीढ़ी में एक बार…’, जसप्रीत बुमराह की तारीफ में बड़ी बात बोल गए पारस म्हाम्ब्रे

‘तीनों फॉर्मेट में एक पीढ़ी में एक बार…’, जसप्रीत बुमराह की तारीफ में बड़ी बात बोल गए पारस म्हाम्ब्रे

Jasprit Bumrah (Photo Source: X/Twitter)

क्रिकेट जगत में जब भी तेज गेंदबाजों की सर्वश्रेष्ठ लिस्ट बनेगी, तो उसमें जसप्रीत बुमराह का नाम जरूर होगा। वह भारत के एक बेहतरीन तेज गेंदबाज होने के साथ-साथ करोड़ों लोगों के लिए प्रेरणा भी हैं। कोच और साथी खिलाड़ी भी उनकी तारीफ करते नहीं थकते हैं। जब से उन्होंने भारतीय टीम में वापसी की है, तब से वह टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन करते आ रहे हैं।

उन्होंने हाल ही में समाप्त हुए टी-20 वर्ल्ड कप 2024 में भी शानदार बॉलिंग का प्रदर्शन किया था और इसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट भी चुना गया था। बुमराह के वर्कलोड मैनेज करने में राहुल द्रविड़ के नेतृत्व वाली कोचिंग स्टाफ ने अहम भूमिका निभाई थी। जिसका परिणाम हुआ कि भारत ने दूसरी बार टी-20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया।

इस बीच भारतीय टीम से अलग हो चुके गेंदबाजी कोच पारस म्हाम्ब्रे ने बुमराह की जमकर तारीफ की है और उन्होंने इस बात का भी खुलासा किया है कि 30 वर्षीय खिलाड़ी को क्या खास बनाता है।

‘वह एक पीढ़ी में एक बार मिलने वाले गेंदबाज हैं’

उन्होंने विमल कुमार के साथ एक इंटरव्यू में कहा, मुझे नहीं लगता कि मुझे उनके साथ ज्यादा कुछ करना पड़ा। मुझे यह कहना अच्छा लगेगा कि मैंने एक गेंदबाजी कोच के रूप में उन पर बहुत काम किया। इससे बेहतर क्या हो सकता है कि बुमराह प्रदर्शन करें और मैं क्रेडिट ले लूं? लेकिन मैं ऐसा नहीं करता। मैंने पहले भी कहा था… वह एक पीढ़ी में एक बार मिलने वाले गेंदबाज हैं। भारत ने महान गेंदबाज पैदा किए हैं, और भी होंगे, लेकिन बुमराह तीनों प्रारूपों में एक पीढ़ी में एक बार मिलने वाले गेंदबाज हैं।

उन्होंने कहा कि चाहे टेस्ट हो, वनडे हो या टी-20 अंतरराष्ट्रीय। उनके पास असाधारण स्किल्स हैं। वह अच्छी गेंदबाजी करना जानते हैं, उनके प्लान स्पष्ट हैं। जब मैं उनसे बात करता हूं, तो मुझे लगता है कि उनकी मानसिकता बहुत स्पष्ट है और वह जानते हैं कि वह क्या कर रहे हैं।

আরো ताजा खबर

30 अप्रैल, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning news headlines (image via X) 1. IPL 2026: कल (29 अप्रैल) सनराइजर्स हैदराबाद ने मुंबई इंडियंस को 6 विकेट से हराया सनराइजर्स हैदराबाद ने वानखेड़े स्टेडियम में एक शानदार...

29 अप्रैल, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via X) 1. श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड में फेरबदल के बीच अध्यक्ष शम्मी सिल्वा ने दिया इस्तीफा श्रीलंका क्रिकेट के अध्यक्ष शम्मी सिल्वा और पूरी कार्यकारी समिति...

SM Trends: 29 अप्रैल के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग एक नए विवाद में घिर गए हैं। मुल्लनपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में पंजाब किंग्स के...

PSL 2026: बाबर आजम ने ठोका टूर्नामेंट का दूसरा शतक, पेशावर जल्मी को 2021 के बाद पहली बार फाइनल में पहुंचाया

PSL 2026: Babar Azam (image via X) बाबर आजम की बेहतरीन कप्तानी पारी की बदौलत पेशावर जल्मी पाकिस्तान सुपर लीग 2026 के फाइनल में पहुंच गई है। 28 अप्रैल को...