Skip to main content

ताजा खबर

ताजा जारी आईसीसी टेस्ट बल्लेबाजी रैंकिंग में नई ऊंचाई पर पहुंचे Joe Root, हासिल की करियर बेस्ट रैंकिंग

ताजा जारी आईसीसी टेस्ट बल्लेबाजी रैंकिंग में नई ऊंचाई पर पहुंचे Joe Root, हासिल की करियर बेस्ट रैंकिंग

Joe Root (Photo Source: X)

ताजा जारी आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में बल्लेबाजों की श्रेणी में इंग्लैंड के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज जो रूट (Joe Root) ने नई ऊंचाई हासिल की है। मुल्तान में पाकिस्तान के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में खेली गई 262 रनों की पारी का अनुभवी बल्लेबाज को बड़ा फायदा पहुंचा है।

रूट के इस समय 932 रेटिंग पाॅइंट हो गए हैं और वह इस समय दुनिया के नंबर 1 टेस्ट बल्लेबाज हैं। इसके अलावा वह इंग्लैंड की ओर से टेस्ट में ऑलटाइम बेस्ट रैंकिंग हासिल करने वाले कुल चौथे खिलाड़ी बन गए हैं। यह उनकी करियर बेस्ट रैंकिंग भी है। रूट से पहले इंग्लैंड के लिए लेन हूटन (945), जैक होब्स 942 और पीटर मे (941) ने बल्लेबाजों की श्रेणी में बेस्ट रैंकिंग हासिल की थी।

पाकिस्तान से पहले श्रीलंका के खिलाफ घरेलू टेस्ट मैच में दो शतक लगाने के बाद, उन्होंने 923 रेटिंग पाॅइंट हासिल किए थे, जो उनकी करियर बेस्ट रैंकिंग थी, लेकिन बाद में वह 899 अंकों पर फिसल गए थे, लेकिन मुल्तान में पाकिस्तान के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में खेली गई शानदार पारी और हैरी ब्रूक के साथ चौथे विकेट के लिए की गई 454 रनों की रिकाॅर्ड साझेदारी के बाद से वह लगातार आगे बढ़ रहे हैं।

जो रूट के अलावा ताजा रैंकिंग में इंग्लैंड की ओर बल्लेबाजों की श्रेणी में बेन डकेट को पांच अंकों का फायदा हुआ है। वह इस समय 685 रेटिंग पाॅइंट के साथ 14वें नंबर पर पहुंच गए हैं, जबकि तिहरा शतक लगाने के बाद हैरी ब्रूक 10 अंकों की छलांग के साथ तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान केन विलियमसन 829 रेटिंग पाॅइंट के साथ दूसरे नंबर पर मौजूद हैं।

पाकिस्तानी बल्लेबाजों को भी हुआ रैंकिंग में फायदा

ताजा रैंकिंग में मुल्तान में खेले गए पहले टेस्ट मैच में पाकिस्तान की ओर से शतक जड़ने वाले तीन खिलाड़ियों की भी रैंकिंग में सुधार हुआ है। सलमान अली आगा करियर बेस्ट 22वीं रैकिंग पर पहुंच गए हैं, वहीं शान मसूद 12 अंकों की छलांग के साथ 51वें पायदान पर पहुंच गए हैं। साथ ही अबदुल्लाह शफीक भी 39वें पायदान पर पहुंच गए हैं।

আরো ताजा खबर

जब सचिन तेंदुलकर की मौजूदगी में विराट कोहली ने लिया जिंदगी बदलने वाला फैसला

Virat Kohli and Sachin Tendulkar (Image credit Twitter – X) आज विराट कोहली दुनिया के सबसे फिट क्रिकेटरों में गिने जाते हैं। उनकी शानदार फिटनेस, अनुशासित दिनचर्या और सख्त डाइट...

गौतम गंभीर के बचाव में उतरे पूर्व सेलेक्टर संदीप पाटिल, कहा ‘हार का जिम्मेदार सिर्फ कोच नहीं’

Gautam gambhir (Image credit Twitter – X) भारत के पूर्व मुख्य चयनकर्ता संदीप पाटिल ने टीम इंडिया के हालिया टेस्ट प्रदर्शन पर अपनी राय रखते हुए मुख्य कोच गौतम गंभीर...

माइकल हसी को इंग्लैंड का बल्लेबाजी कोच बनाना चाहते हैं स्टीफन फ्लेमिंग, पढ़ें बड़ी खबर 

Stephen Fleming and Michael Hussey (Image Credit- Twitter X) इंग्लैंड टेस्ट टीम के नए हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग (Stephen Fleming) ने ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज माइकल हसी (Michael Hussey) से संपर्क किया...

5 अगस्त, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. बड़े बदलाव के मूड में BCCI, चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर की जगह ले सकते हैं वीवीएस लक्ष्मण: रिपोर्ट भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड...