Skip to main content

ताजा खबर

PAK vs ENG: जो रूट के गेंद को चमकाने का तरीका है सबसे स्टाइलिश, जैक लीच के सिर का अनुभवी बल्लेबाज ने किया शानदार तरीके से उपयोग

PAK vs ENG: जो रूट के गेंद को चमकाने का तरीका है सबसे स्टाइलिश, जैक लीच के सिर का अनुभवी बल्लेबाज ने किया शानदार तरीके से उपयोग

PAK vs ENG (Pic Source-X)

इस समय पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच दूसरा टेस्ट मुकाबला मुल्तान के मुल्तान क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है।

दूसरे टेस्ट मैच के खेल के पहले दिन इंग्लैंड के पूर्व कप्तान जो रूट को लाल गेंद को अपनी टीम के साथी जैक लीच के सिर से चमकाते हुए देखा गया। जो रूट के इस हरकत की वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।

बता दें कि कोविड-19 के बाद गेंद को चमकाने के लिए लार के इस्तेमाल पर बैन लगा हुआ है। इसलिए खिलाड़ी गेंद की चमक और पॉलिश बनाए रखने के लिए अलग-अलग तरीके अपनाते हैं। यह पहली बार नहीं है जब रूट ने ऐसा कुछ किया हो। उन्होंने इससे पहले 2022 में भी लीच के सिर से गेंद को चमकाया था। उन्होंने तब इंग्लैंड के 2022 के पाकिस्तान दौरे के दौरान ऐसा काम किया था। अब एक बार फिर से जो रूट ने यह हरकत करते हुए तमाम क्रिकेट फैंस को हंसने पर मजबूर कर दिया।

यह रही वीडियो:

मुकाबले की बात की जाए तो पाकिस्तान ने पहले दिन के खेल के टी ब्रेक तक तीन विकेट खोकर 173 रन बना लिए हैं। बता दें कि, इस मुकाबले में पाकिस्तान टीम की ओर से अनुभवी बल्लेबाज बाबर आजम को प्लेइंग XI में शामिल नहीं किया गया है। पिछले काफी समय से बाबर आजम खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं।

पाकिस्तान की शुरुआत दूसरे टेस्ट में भी इतनी अच्छी नहीं हुई थी और उन्होंने शुरुआती दो विकेट मात्र 19 रन पर ही खो दिए थे। अब्दुल्ला शफीक 7 रन बनाकर आउट हो गए थे जबकि शान मसूद ने सिर्फ तीन रन ही बनाए। हालांकि दो विकेट जल्द गिरने के बाद सैम अयूब और कामरान गुलाम ने तीसरे विकेट के लिए 149 रनों की शानदार साझेदारी की। सैम अयूब ने इस मैच में 77 रनों का योगदान दिया।

तीन मैच की टेस्ट सीरीज में इंग्लैंड 1-0 से आगे है। पहले टेस्ट मैच को इंग्लैंड ने एक पारी और 47 रनों से अपने नाम किया था। फिलहाल दूसरे टेस्ट के खेल के पहले दिन अभी तक दोनों टीमों ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया है।

আরো ताजा खबर

5 नवंबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Morning News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. NZ vs IND 2026, 1st ODI: भारत ने 5 विकेट से जीता पहला वनडे, विराट कोहली ने खेली 74 रनों की पारी...

WPL 2027: 5वें सीजन के शेड्यूल की हुई घोषणा, 14 जनवरी से शुरू होंगे मैच, मुंबई-वडोदरा में खेला जाएगा टूर्नामेंट

WPL 2027 (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने महिला प्रीमियर लीग (WPL) 2027 के शेड्यूल का ऐलान कर दिया है। टूर्नामेंट का पांचवां सीजन 14...

बड़ी खबर! मार्को यान्सेन को पछाड़कर नंबर आईसीसी टेस्ट बाॅलर बने मिचेल स्टार्क

Mitchell Starc (Image Credit- Twitter X) ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के अनुभवी गेंदबाज मिचेल स्टार्क एक बार फिर से नंबर वन टेस्ट बाॅलर बन गए हैं। स्टार्क को जारी ताजा आईसीसी...

पहली बार BBL में हुई मुस्तफिजुर रहमान की एंट्री, मेलबर्न रेनेगेड्स की ओर से खेल सकते हैं पहला सीजन

Mustafizur Rahman (Image credit Twitter – X) बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान के लिए साल 2026 के आखिर में एक नया मौका आने वाला है। वह पहली बार ऑस्ट्रेलिया...