Skip to main content

ताजा खबर

तस्वीरों के जरिए Mohammed Shami ने बताई दिल की बात, खास कैप्शन लिख शेयर किए जज्बात

तस्वीरों के जरिए Mohammed Shami ने बताई दिल की बात खास कैप्शन लिख शेयर किए जज्बात

Mohammed Shami (Image Credit- Instagram)

काफी लंबे समय बाद Mohammed Shami की टीम इंडिया में वापसी हुई है, जहां वो इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज खेलते हुए नजर आएंगे। दूसरी ओर उन्होंने भारतीय टीम के अभ्यास सत्र में भाग लिया, जिसके बाद शमी ने सोशल मीडिया पर एक काफी ज्यादा खास पोस्ट शेयर किया है।

घरेलू क्रिकेट में दमदार प्रदर्शन किया था Mohammed Shami ने

टीम इंडिया में वापसी करने से पहले Mohammed Shami ने घरेलू क्रिकेट खेला था, जहां पहले उन्होंने बंगाल टीम से रणजी ट्रॉफी का मैच खेला था फिर सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी और विजय हजारे ट्रॉफी में खेलते हुए नजर आए थे। जिसमें शमी शानदार लय में दिखे थे, साथ ही उनका प्रदर्शन भी दमदार रहा था और इसी को देखते उन्होंने भारतीय टीम में वापसी की है। वैसे शमी ने अपना आखिरी मैच साल 2023 में खेला था टीम इंडिया से, वो मैच वनडे वर्ल्ड कप 2023 का फाइनल मैच था और उसके बाद वो टीम से बाहर हो गए थे चोट के चलते।

अपने दिल की बात बताई है Mohammed Shami ने

*करीब डेढ़ साल बाद Mohammed Shami ने टीम इंडिया के अभ्यास सत्र में लिया भाग।
*जिसके बाद तेज गेंदबाज ने अपने अभ्यास से जुड़ी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं इंस्टा पर।
*इन तस्वीरों में शमी दौड़ लगाने के साथ-साथ नेट्स में गेंदबाजी करते हुए नजर आए।
*कैप्शन लिखा- सब सेट है, आप सभी को फिर Proud करना के लिए तैयार हूं प्यार देते रहो।

Mohammed Shami ने फैन्स के लिए खास पोस्ट किया शेयर

View this post on Instagram

A post shared by 𝕸𝖔𝖍𝖆𝖒𝖒𝖆𝖉 𝖘𝖍𝖆𝖒𝖎 (@mdshami.11)

शमी की ये रील वीडियो भी काफी वायरल हुई थी

View this post on Instagram

A post shared by 𝕸𝖔𝖍𝖆𝖒𝖒𝖆𝖉 𝖘𝖍𝖆𝖒𝖎 (@mdshami.11)

फिलहाल बुमराह को लेकर कोई अपडेट नहीं है

चैंपियंस ट्रॉफी और इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज के लिए बुमराह का भी टीम इंडिया में चयन हुआ है, लेकिन सभी को पता है कि उनको पीठ में चोट लगी है। ऐसे में बुमराह को लेकर अभी किसी के पास कोई अपडेट नहीं है, साथ ही उनकी वापसी को लेकर कोई जल्दबाजी भी नहीं की जा रही है। जसप्रीत बुमराह को ये चोट BGT के आखिरी टेस्ट मैच के दौरान लगी थी, जिसके बाद वो बीच मैच में SCAN के लिए भी गए थे।

আরো ताजा खबर

Women’s Asia Cup 2026: दूसरे सेमीफाइनल में पाकिस्तान को 4 विकेट से हराकर श्रीलंका ने फाइनल में बनाई जगह 

Sri Lanka Women vs Pakistan Women (Image Credit- Twitter X) यूएई में जारी महिला एशिया कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच 11 सितंबर, शुक्रवार को श्रीलंका और पाकिस्तान की महिला...

MS Dhoni के पास CSK के 1 लाख से ज्यादा शेयर, ऑफ-मार्केट डील से खरीदे

MS Dhoni (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय कप्तान व दिग्गज क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी और चेन्नई सुपर किंग्स को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स के...

अफगानिस्तान टी20 और एशियन गेम्स के लिए Yash Thakur की हुई टीम इंडिया में एंट्री, इस खिलाड़ी को करेंगे रिप्लेस 

Yash Thakur (Image Credit- Twitter X) अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल और आगामी एशियन गेम्स 2026 से पहले भारतीय क्रिकेट टीम से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने...

पूर्व भारतीय कप्तान ने मैनेजमेंट से संजू सैमसन का सपोर्ट करने को कहा, बोले ‘सूर्यवंशी को मौके मिलेंगे’ 

Sanju Samson Vaibhav Sooryavanshi (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) ने संजू सैमसन को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने टीम...