Skip to main content

ताजा खबर

तमिलनाडु क्रिकेट एसोसिएशन ने IND vs ENG 2nd T20I मैच के लिए फ्री की मेट्रो सेवा; लेकिन रखी एक शर्त

तमिलनाडु क्रिकेट एसोसिएशन ने IND vs ENG 2nd T20I मैच के लिए फ्री की मेट्रो सेवा; लेकिन रखी एक शर्त

Chennai Metro (Source X)

IND vs ENG 2nd T20I: इंग्लैंड और भारत के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज 22 जनवरी से शुरू होने वाली है। पहला टी20 जहां आज कोलकाता में खेला जाएगा, वहीं दूसरा मैच इसी महीने की 25 तारीख को चेन्नई में खेला जाएगा।

इसके साथ ही तमिलनाडु क्रिकेट एसोसिएशन (TNCA) ने चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में होने वाले दूसरे टी20 मैच के लिए मेट्रो से मुफ्त यात्रा कराने का फैसला किया है। उन्होंने ऐलान किया है कि स्टेडियम में आने वाले सभी दर्शक उस दिन मेट्रो में मुफ्त यात्रा कर सकते हैं।

यह भी पढ़े:- ‘फैमिली का सपोर्ट बहुत जरूरी’ BCCI की खिलाड़ियों को लेकर नई पाॅलिसी पर इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर

कौन कर सकता है फ्री में मेट्रो यात्रा?

ये मौका सिर्फ उन्हीं लोगों को मिलेगा जिन्होंने चेपॉक स्टेडियम में होने वाले IND vs ENG 2nd T20I मैच का टिकट खरीदा है। दरअसल, सोसिएशन ने क्रिकेट फैंस को यह खुशखबरी इसलिए दी है क्योंकि शनिवार को चेन्नई में होने वाले दूसरे टी20 मैच के सभी टिकट हॉटकेक की तरह बिक गए हैं। यानि स्टेडियम दर्शकों से खचाखच भरा होने वाला है।

टीवी और फोन पर फ्री में कैसे देखें IND vs ENG T20I मैच?

अधिकतर लोग स्टेडियम जाकर मैच नहीं देख सकते हैं। भारत बनाम इंग्लैंड टी20 सीरीज का सीधा प्रसारण टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा। भारत बनाम इंग्लैंड टी20 सीरीज के मैच स्टार स्पोर्ट्स के सभी चैनलों पर देखे जा सकेंगे। वहीं, इस सीरीज के मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर उपलब्ध होगी।

कितने बजे शुरू होगा भारत बनाम इंग्लैंड मैच?

भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 सीरीज के सभी मैच भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे से खेले जाएंगे। इससे आधे घंटे पहले यानी 6.30 बजे टॉस किया जाएगा। इस टी20 सीरीज के बाद दोनों टीमें वनडे सीरीज में आमने-सामने होंगी।

IND बनाम ENG T20I सीरीज शेड्यूल

भारत बनाम इंग्लैंड, पहला टी20 मैच: 22 जनवरी 2025, कोलकाता (ईडन गार्डन्स)

भारत बनाम इंग्लैंड, दूसरा टी20I: 25 जनवरी 2025, चेन्नई (एमए चिदंबरम स्टेडियम)

भारत बनाम इंग्लैंड, तीसरा टी20 मैच: 28 जनवरी 2025, राजकोट (सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम)

भारत बनाम इंग्लैंड, चौथा टी20 मैच: 31 जनवरी 2025, पुणे (महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम)

भारत बनाम इंग्लैंड, 5वां टी20I: 02 फरवरी 2025, मुंबई (वानखेड़े स्टेडियम)

আরো ताजा खबर

भारत और जापान के बीच एशियन गेम्स में होगा ऐतिहासिक T20I मुकाबला, जानिए इस मैच के बारे में वो सब जो आपको पता होना चाहिए

Indian cricket team(Image credit Twitter – X) भारत और जापान की क्रिकेट टीमें जल्द ही एक ऐतिहासिक टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में आमने-सामने होंगी। दोनों देशों के बीच यह खास मैच...

‘कोच के पसंदीदा खिलाड़ी वापस आ गए हैं’ अफगानिस्तान T20I टीम में चयन को लेकर पूर्व क्रिकेटर ने गौतम गंभीर पर कसा तंज 

Gautam Gambhir (Image Credit- Twitter X) हाल में ही अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज के लिए भारतीय टीम में शामिल किए गए चोटिल खिलाड़ी वाॅशिंगटन सुंदर...

Duleep Trophy Final: फाइनल से पहले सिराज-पडिक्कल की एंट्री से साउथ जोन को मिली मजबूती

Devdutt Padikkal (Image credit Twitter – X) Duleep Trophy final 2026: दलीप ट्रॉफी 2026-27 के फाइनल मुकाबले से पहले साउथ जोन की टीम में बड़ा बदलाव हुआ है। टीम में...

“पहली बॉल पर लप्पा नहीं मारूंगा…” युवराज सिंह ने बर्थडे पर अभिषेक शर्मा से लगवाई उठक-बैठक, मजेदार वीडियो वायरल!

Yuvraj Singh Makes Abhishek Sharma Do Sit-Ups in Hilarious Birthday Video (image via X) भारत के पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह ने शुक्रवार, 4 सितंबर को सोशल मीडिया पर अपने शिष्य...