Skip to main content

ताजा खबर

तबीयत में हो रहा था सुधार लेकिन फिर भी ग्राहम थोर्प ने ले ली अपनी जान, पूर्व इंग्लिश क्रिकेटर की पत्नी ने किया बड़ा खुलासा

तबीयत में हो रहा था सुधार लेकिन फिर भी ग्राहम थोर्प ने ले ली अपनी जान पूर्व इंग्लिश क्रिकेटर की पत्नी ने किया बड़ा खुलासा

Graham Thorpe (Photo Source: Twitter)

इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर ग्राहम थोर्प ने आत्महत्या की थी। वो लंबे समय से डिप्रेशन और चिंता से जूझ रहे थे। उनकी पत्नी ने इस बात की पुष्टि की है। 55 साल के थोर्प का निधन बीते 5 अगस्त को हो गया था। तब ये पता नहीं चल सका था कि उनकी मौत किस वजह से हुई है। लेकिन, अब उनकी पत्नी अमांडा ने ये बताया है कि वो लंबे समय से डिप्रेशन से जूझ रहे थे और अवसाद के कारण उन्होंने सुसाइड किया। बता दें, ग्राहम थोर्प की दो बेटी भी है जिनका नाम किटी और एमा है।

अमांडा ने खुलासा किया कि ग्राहम थोर्प गंभीर मानसिक समस्याओं से गुजर रहे थे और उन्होंने अफसोस जताया कि वो धीरे-धीरे ठीक हो रहे थे लेकिन उसके बावजूद उन्होंने यह बड़ा कदम उठाया।

एक्सप्रेस के मुताबिक अमांडा ने कहा कि, ‘एक पत्नी और दो बेटियों के होने के बावजूद, जिनसे वह प्यार करते थे और जो उनसे प्यार करते थे, वो ठीक नहीं हुए। हाल के दिनों में वह बहुत बीमार थे और उन्हें वाकई लगता था कि उनके बिना हम बेहतर रहेंगे और हम इस बात से बहुत दुखी हैं कि उन्होंने इस पर काम किया और अपनी जान ले ली।

पिछले कुछ सालों से ग्राहम गंभीर अवसाद और चिंता से पीड़ित थे। इस वजह से उन्होंने मई 2022 में अपनी जान लेने की कोशिश की थी। इसके बाद वो लंबे समय तक अस्पताल में भर्ती रहे। हालांकि वो डिप्रेशन से गुजर रहे थे और यह कभी-कभी काफी बढ़ जाता था। हम लोगों ने एक परिवार के रूप में उन्हें काफी सपोर्ट किया लेकिन अंत में कोई भी चीज काम नहीं की।’

थोर्प का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटिंग करियर

बता दें, थोर्प ने इंग्लैंड की ओर से 100 टेस्ट मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 6744 रन बनाए हैं जबकि 82 वनडे में उनके नाम 2380 रन है। इस अनुभवी खिलाड़ी का प्रदर्शन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में हमेशा ही काफी अच्छा रहा है। टेस्ट में उनके नाम 16 शतक है और उनका सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर 200* रहा है।

আরো ताजा खबर

T20 World Cup 2026: भारत-इंग्लैंड सेमीफाइनल एक रोमांचक मुकाबला होने वाला है – सुनील गावस्कर

India vs England (Image Credit- Twitter X) आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में भारत और इंग्लैंड के बीच मुकाबला बेहद रोमांचक होने की उम्मीद है। यह मैच 5...

SM Trends: 3 मार्च के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) आईपीएल टीम लखनऊ सुपर जायंट्स ने अपने एक्स अकाउंट पर एक वीडियो शेयर की है, जिसमें शुभमन गिल, विराट कोहली और टीम इंडिया के...

वानखेड़े में दमदार हैं भारत के T20 रिकॉर्ड, जाने सबसे ज्यादा रन, विकेट और छक्के लगाने वाले प्लेयर्स के बारे में

T20Is Wankhede Stadium (Image credit Twitter – X) आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मार्च को मुंबई के ऐतिहासिक वानखेड़े स्टेडियम में खेला...

SA vs NZ, 1st Semi-Final: क्या बारिश करेगी मैच का मजा किरकिरा, पढ़ें साउथ अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड मैच की पिच व मौसम रिपोर्ट

Eden Gardens. (Photo Source: Twitter) साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच जारी आईसीसी मैन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 का पहला सेमीफाइनल मैच खेला जाएगा। दोनों ही टीमों के बीच यह...