Skip to main content

ताजा खबर

इंग्लैंड क्रिकेट टीम के पूर्व क्रिकेटर Graham Thorpe के निधन पर रिकी पाॅन्टिंग ने जताया शोक

इंग्लैंड क्रिकेट टीम के पूर्व क्रिकेटर Graham Thorpe के निधन पर रिकी पाॅन्टिंग ने जताया शोक

Ricky Ponting and Graham Thorpe (Image Credit- Twitter X)

हाल में ही लंबी बीमारी के चलते इंग्लैंड क्रिकेट टीम के पूर्व 55 वर्षीय क्रिकेटर ग्राहम थोर्पे (Graham Thorpe) का निधन में हो गया है। इस बात की जानकारी इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने आज 5 अगस्त को सोशल मीडिया के माध्यम से दी है।

गौरतलब है कि थोर्पे इंग्लैंड क्रिकेट के कुछ दिग्गज क्रिकेटरों में शुमार थे, जिन्होंने इंग्लिश टीम के लिए 100 टेस्ट मैच खेले हैं। 1993 में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नाॅटिंघम में टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू किया था। दूसरी ओर, अब थोर्पे के निधन पर पूर्व ऑस्ट्रेलिया कप्तान और दिग्गज क्रिकेटर रिकी पाॅन्टिंग (Ricky Ponting) ने शोक जताया है।

रिकी पाॅन्टिंग ने क्रिकेटर के निधन पर जताया शोक

बता दें कि ग्राहम थोर्पे के निधन को लेकर हाल में ही रिकी पाॅन्टिंग ने आईसीसी रिव्यू के लेटेस्ट एपिसोड में कहा- मैंने सुना है कि वसीम अकरम ने उन्हें (ग्राहम थोर्पे) अब तक का सबसे अच्छा बाएं हाथ का बल्लेबाज बताया है, जिसे उन्होंने गेंदबाजी की है। उनके बहुत से अंग्रेजी टीम के साथी उन्हें ‘छोटा जीनियस’ कहते थे क्योंकि वह कितने अच्छे थे, यह बात मुझे उन लोगों से पता लगी, जिन लोगों के साथ मैं अब यूके में काम करता हूं, उनमें से कुछ लोग उनके बेहद करीब थे।

जहां तक ​​क्रिकेट के खेल का सवाल है, यह वास्तव में उन दुखद दिनों में से एक और है। उनके परिवार और उनके करीबी सभी लोगों के बारे में सोचें, सिर्फ मैं ही नहीं, बल्कि ऑस्ट्रेलिया में हर किसी का ग्राहम थोर्प से कुछ ना कुछ लेना-देना था। आप सभी के प्रति हमारी गहरी संवेदनाएं हैं।

Graham Thorpe के क्रिकेट करियर पर एक नजर

ग्राहम थोर्पे के क्रिकेट करियर की बारे में आपको बताएं, तो करीब 13 साल लंबे चले अपने क्रिकेट करियर में उन्होंने इंग्लैंड क्रिकेट टीम के लिए 100 टेस्ट मैचों में 44.66 की औसत से कुल 6744 रन बनाए। वहीं 82 वनडे मैचों में उनके बल्ले से 37.19 की औसत से कुल 2380 रन निकले। टेस्ट क्रिकेट में थोर्पे के नाम 16 शतक और 1 दोहरा शतक दर्ज है। साथ ही वह बीते समय में इंग्लैंड क्रिकेट टीम की कोचिंग भी कर चुके हैं।

আরো ताजा खबर

NZ vs IND 2026: न्यूजीलैंड बनाम भारत टी20 सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टाॅप-3 गेंदबाज 

Mitchell Santner (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम इस समय ऑल फाॅर्मेट सीरीज के लिए न्यूजीलैंड दौरे पर है। 1 नवंबर, 2026 रविवार को दोनों टीमों के बीच पांच...

भारत के खिलाफ गरजा ग्लेन फिलिप्स का बल्ला! T20I सीरीज में 341 रन जड़कर बना दिया नया विश्व रिकॉर्ड

NZ vs IND: Glenn Phillips Shatters World Record for Most Runs in a Bilateral T20I Series (image via getty) रविवार, 1 नवंबर को न्यूजीलैंड के आक्रामक बल्लेबाज ग्लेन फिलिप्स ने...

NZ vs IND: टीम इंडिया ने टी20 में किया कमाल, साल 2026 में 400 छक्के लगाने वाली बनी पहली टीम

Ishan Kishan (Image Credit- Twitter X) भारत और न्यूजीलैंड के बीच जारी पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का आखिरी मुकाबला हैमिल्टन के सेडन पार्क मैदान पर खेला गया। मुकाबले...

NZ vs IND: टीम इंडिया ने रचा इतिहास, न्यूजीलैंड के खिलाफ ठोक दिए रिकाॅर्ड छक्के

Indian Team (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट टीम ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक नया इतिहास रच दिया है। टीम इंडिया एक कैलेंडर वर्ष में 400 छक्के लगाने...