Skip to main content

ताजा खबर

तबरेज शम्सी ने विराट कोहली के शाॅट ऑफ सेंचुरी को कहा ‘अनरियल’, तो ट्रिस्टन स्टब्स ने कहा- क्या तुम इसकी…

Tabraiz Shamsi and Virat Kohli (Image Credit- Twitter X)

विराट कोहली (Virat Kohli) ने ऑस्ट्रेलिया में हुए टी20 वर्ल्ड कप 2024 के दौरान पाकिस्तान के खिलाफ एक मैच में हारिस रउफ को एकदम सामने की ओर छक्का लगाया था। कोहली का यह शाॅट इतना ज्यादा शानदार था कि इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने इसे ‘शाॅट ऑफ द सेंचुरी’ करार दिया।

तो वहीं कोहली के शाॅट के दौरान कमेंट्री कर रहे कमेंटेटर्स ने इसे ‘सम्राट का शॉट’ कहा और कहा कि इस शाॅट की एक अलग ही फैनबेस होगी। दूसरी ओर, अब कोहली के इस शाॅट को लेकर साउथ अफ्रीकी टीम के स्पिन गेंदबाज तबरेज शम्सी की प्रतिक्रिया सामने आई है।

बता दें कि कोहली के इस शाॅट को लेकर शम्सी ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से एक पोस्ट की। इस पोस्ट में शम्सी ने लिखा- उसे गेंदबाज के सिर के ऊपर से 6 मारने का कोई इरादा नहीं था। अनरियल शाॅट।

तो वहीं अब शम्सी की इसी प्रतिक्रिया पर रिएक्शन देते हुए साथी क्रिकेटर और हरफनमौला खिलाड़ी ट्रिस्टन स्टब्स उनकी टांग खींचते हुए नजर आए हैं। स्टब्स ने शम्सी की इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा- क्या तुम इस शाॅट की प्रैक्टिस करते हो, मैंने सुना है तुम ऑलराउंडर हो?

देखें ट्रिस्टन स्टब्स का यह मजेदार ट्वीट

Do you practice that shot, i heard you’re an allrounder

— Tristan Stubbs (@iTristanstubbs) September 13, 2024

दूसरी ओर, आपको विराट कोहली के बारे में जानकारी दें तो उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप 2024 जीतने के बाद, टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। टी20 से अपने संन्यास पर कोहली ने कहा-

अब अगली पीढ़ी के लिए कार्यभार संभालने का समय आ गया है। यह दो साल का साइकल है, अगले टी20 विश्व कप के लिए और भारत में कुछ अद्भुत खिलाड़ी खेल रहे हैं। वे टी20 फाॅर्मेट में टीम को आगे ले जाएंगे और चमत्कार करेंगे, जैसा कि हमने उन्हें IPL में करते देखा है। मुझे इसमें कोई संदेह नहीं है कि वे भारत का झंडा ऊंचा रखेंगे और टीम को यहां से आगे ले जाएंगे।

আরো ताजा खबर

RCB vs GT, Top 10 Memes: बेंगलुरु बनाम गुजरात क्वालीफायर 1 के बाद, सोशल मीडिया के टाॅप 10 फनी मीम्स पर डालें नजर

IPL 2026, RCB vs GT, Qualifier 1: top 10 memes (image via X) आईपीएल 2026 प्लेऑफ राउंड के क्वालिफायर 1 में, मौजूदा चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने गुजरात टाइटन्स को...

IPL 2026: पहले क्वालिफायर में आरसीबी ने गुजरात टाइटंस को 92 रनों से हराकर, फाइनल में बनाई जगह 

RCB vs GT (Image Credit- Twitter X) आईपीएल 2026 का पहला क्वालिफायर आज 26 मई, मंगलवार को राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और गुजरात टाइटंस के बीच खेला गया। धर्मशाला के एचपीसीए...

IPL 2026, Qualifier 1: विराट कोहली के नाम हुआ एक और अनोखा रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले पहले बल्लेबाज बने कोहली

IPL 2026, Qualifier 1: Virat Kohli (image via IPL/X) विराट कोहली ने आईपीएल 2026 में अपनी शानदार फॉर्म जारी रखते हुए, धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में रॉयल...

आईपीएल प्लेऑफ में रजत पाटीदार ने रचा इतिहास, तोड़ दिया सुरेश रैना का ये 12 साल पुराना ‘महारिकाॅर्ड’

Rajat Patidar (Image Credit- Twitter X) राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और गुजरात टाइटंस के बीच जारी आईपीएल 2026 का पहला क्वालिफायर मैच आज 26 मई को धर्मशाला के एचपीसीए स्टेडियम में...