Skip to main content

ताजा खबर

‘टॉस में गेंदबाजी करना एक…’ भारत के खिलाफ T20 World Cup सेमीफाइनल में हार के बाद माइकल वाॅन 

‘टॉस में गेंदबाजी करना एक…’ भारत के खिलाफ T20 World Cup सेमीफाइनल में हार के बाद माइकल वाॅन 

Michael Vaughan (Image Credit- Twitter X)

जारी टी20 वर्ल्ड कप 2024 का दूसरा सेमीफाइनल मैच कल 27 जून को भारत और इंग्लैंड (IND vs ENG) के बीच गुयाना के प्रोवीडेंस स्टेडियम में खेला गया। बता दें कि इस मैच में टीम इंडिया ने इंग्लैंड को एकतरफा मुकाबले में 68 रनों से हराया है।

पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने इंग्लैंड को 172 रनों का टारगेट दिया। तो वहीं जब इंग्लिश टीम भारत से मिले इस टारगेट का पीछा करने उतरी तो वह भारतीय टीम की शानदार गेंदबाजी के सामने 16.4 ओवर में मात्र 103 रनों पर ऑलआउट हो गई।

तो वहीं अब इंग्लैंड की सेमीफाइनल मुकाबले में करारी हार के बाद टीम के पूर्व कप्तान माइकल वाॅन (Michael Vaughan) का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने इंग्लिश टीम की जमकर क्लास लगाते हुए कहा है कि टाॅस के समय गेंदबाजी करना, एक अजीब फैसला था।

इंग्लैंड टीम पर जमकर बरसे माइकल वाॅन

बता दें कि भारत के खिलाफ इंग्लैंड की करारी शिकस्त पर माइकल वाॅन ने The Telegraph में लिखे अपन एक काॅलम के हवाले से कहा- मेरा मानना ​​है कि इन परिस्थितियों में इंग्लैंड के मुद्दे सिर्फ कोच और कप्तान से कहीं अधिक गहरे हैं। उन्होंने मैच में कुछ गलती की, टाॅस जीतकर गेंदबाजी का फैसला एक अजीब फैसला था। मुझे यकीन है कि खराब मौसम ने मैच में अहम भूमिका निभाई।

वाॅन ने आगे कहा- लेकिन सूखी पिच पर आप भारत के स्पिन गेंदबाजों के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करना पसंद कर सकते थे। शायद इंग्लैंड अपने ही प्लान में फंस गया, क्योंकि उन्होंने दो साल पहले एडिलेड ओवल के मैदान पर भारत को टारगेट का पीछा करते हुए हराया था।

साथ ही बता दें कि इंग्लैंड को हराने के बाद, अब टीम इंडिया 29 जून को टी20 वर्ल्ड कप फाइनल मैच में साउथ अफ्रीका से भिड़ने वाली है। दोनों टीमों के बीच यह मैच बारबडोस के कींग्सटन ओवल मैदान पर खेला जाएगा।

আরো ताजा खबर

‘रिवर्स स्विंग सिर्फ यूट्यूब पर याद बनकर रह जाएगी’ – मुनाफ पटेल ने भारत की तेज गेंदबाजी को लेकर जताई चिंता

Munaf Patel (image via X) भारत के पूर्व तेज गेंदबाज मुनाफ पटेल ने भारतीय क्रिकेट में तेज गेंदबाजी के गिरते स्तर पर गहरी चिंता जताई है, और चेतावनी दी है...

एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में नकली IPL टिकट घोटाला, सिक्योरिटी गार्ड को लगा ₹52,000 का चूना!

IPL fake tickets scam (image via X) एक महिला, जो सिक्योरिटी गार्ड के तौर पर काम करती है, कथित तौर पर इंडियन प्रीमियर लीग 2026 से जुड़े नकली टिकट घोटाले...

16 अप्रैल, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning news headlines (image via X) 1. IPL 2026: राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 23वें मैच में 5 विकेट से हराया राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और लखनऊ सुपर...

RCB vs LSG: आउट-ऑफ-फॉर्म चल रहे निकोलस पूरन को हेजलवुड ने किया क्लीन बोल्ड! देखें वीडियो

IPL 2026: Josh Hazlewood knocks over Nicholas Pooran’s stumps with a peach (image via JioHotstar) रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के फ़ास्ट बॉलर जोश हेजलवुड ने बुधवार, 15 अप्रैल को लखनऊ सुपर...