Skip to main content

ताजा खबर

टॉप 3 भारतीय क्रिकेटर जो करते हैं प्रसिद्ध यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया को सोशल मीडिया पर फॉलो

फेमस यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया पिछले कुछ समय से काफी सुर्खियों में है। बता दें कि, मशहूर कॉमेडियन समय रैना के शो में रणवीर अल्लाहबादिया ने काफी विवादित बयान दिए थे जिसके बाद उनकी सोशल मीडिया पर जमकर आलोचना हो रही है। कई लोगों ने रणवीर के कमेंट को लेकर अपना पक्ष रखा है।

रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट पर ऐसे कई दिग्गज भारतीय खिलाड़ी हैं जिन्होंने भाग लिया है। इसी के साथ आज हम आपको बताते हैं तीन भारतीय क्रिकेटर्स के बारे में हो रणवीर अल्लाहबादिया को फॉलो करते हैं।

1- सुरेश रैना

टॉप 3 भारतीय क्रिकेटर जो करते हैं प्रसिद्ध यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया को सोशल मीडिया पर फॉलो

Suresh Raina (Image Credit- Twitter X)

सुरेश रैना को टीम इंडिया के महत्वपूर्ण खिलाड़ियों में से एक माना गया है। भले ही सुरेश रैना ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया हो लेकिन उन्होंने हमेशा ही टीम इंडिया की ओर से जबरदस्त बल्लेबाजी की है और उनकी फील्डिंग भी प्रोत्साहित रही है। दुनिया के सर्वश्रेष्ठ फील्डर में सुरेश रैना का नाम भी शामिल है।

सुरेश रैना ने अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटिंग करियर में 8000 के लगभग रन बनाए हैं। उनके नाम 62 विकेट भी है और सुरेश रैना को मिस्टर आईपीएल भी कहा जाता है। रैना फिलहाल कमेंट्री करते हुए नजर आते हैं।

2– युजवेंद्र चहल

टॉप 3 भारतीय क्रिकेटर जो करते हैं प्रसिद्ध यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया को सोशल मीडिया पर फॉलो

Yuzvendra Chahal (Image Credit- Twitter X)

युजवेंद्र चहल का प्रदर्शन भी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में हमेशा ही काफी अच्छा रहा है और उन्होंने व्हाइट बॉल क्रिकेट में अपनी छाप छोड़ी है। युजवेंद्र चहल ने टीम इंडिया की ओर से 62 वनडे मैच खेले हैं और उन्होंने 121 विकेट हासिल किए हैं जबकि 80 टी20 में इस अनुभवी स्पिनर के नाम 96 विकेट है।

चहल ने आईपीएल में 160 मैच में 205 विकेट झटके हैं। अनुभवी ऑलराउंडर भी काफी बार अलग-अलग पॉडकास्ट पर नजर आ चुके हैं। आईपीएल के आगामी सीजन में उन्हें पंजाब किंग्स की ओर से खेलते हुए देखा जाएगा।

3— केएल राहुल

टॉप 3 भारतीय क्रिकेटर जो करते हैं प्रसिद्ध यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया को सोशल मीडिया पर फॉलो

KL Rahul (Photo Source: X)

केएल राहुल की बात की जाए तो उन्होंने भी टीम इंडिया की ओर से सभी फॉर्मेट में काफी अच्छी विकेटकीपिंग और बल्लेबाजी की है। राहुल ने टीम इंडिया की ओर से दिसंबर 2014 में अपना अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किया था।

धाकड़ खिलाड़ी ने टीम इंडिया की ओर से 58 टेस्ट मैच, 79 वनडे और 72 टी 20 खेले हैं। राहुल ने टेस्ट में 3257 रन बनाए हैं जबकि वनडे में उनके नाम 2863 रन है जबकि टी20 फॉर्मेट में शानदार खिलाड़ी ने 2265 रन बनाए हैं। आईपीएल के आगामी सीजन में केएल राहुल को दिल्ली कैपिटल्स की ओर से खेलते हुए देखा जाएगा।

আরো ताजा खबर

महिला Asia Cup Final में कैसा है भारतीय टीम का प्रदर्शन? यहां जानें 

India Women vs Sri Lanka Women (Image Credit- Twitter X) भारतीय महिला क्रिकेट टीम का एशिया कप 2026 के फाइनल में श्रीलंका से होने वाला है। दोनों टीमों के बीच...

वसीम अकरम ने वैभव सूर्यवंशी की तारीफ करते हुए क्यों की पाकिस्तान सुपर लीग की आलोचना?

Wasim Akram and Vaibhav Sooryavanshi (Image Credit- Twitter X) पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान व दिग्गज तेज गेंदबाज वसीम अकरम (Wasim Akram) 15 वर्षीय वंडर बाॅय वैभव सूर्यवंशी की...

AFG vs IND, 1st T20I: पहले टी20 मैच के दौरान कुछ ऐसी हो सकती है भारत की संभावित प्लेइंग 11

India vs Afghanistan 1st T20I (Image credit Twitter – X) 13 सितंबर, रविवार को भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का पहला मैच दिल्ली के...

AFG vs IND: अफगानिस्तान-भारत के बीच पहला टी20 13 सितंबर को, जानें मौसम का हाल और पिच का मिजाज?

Afghanistan vs India, 1st T20I (Image Credit- Twitter X) अफगानिस्तान और भारत के बीच 13 सितंबर से तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज की शुरुआत होने जा रही है। टी20...