Skip to main content

ताजा खबर

‘टेस्ट मैच क्रिकेट मेरा पसंदीदा फाॅर्मेट है’ ज्यादा रेडबाॅल क्रिकेट खेलना चाहती हैं Jess Jonassen

टेस्ट मैच क्रिकेट मेरा पसंदीदा फाॅर्मेट है ज्यादा रेडबाॅल क्रिकेट खेलना चाहती हैं Jess Jonassen

Jess Jonassen (Image Credit- Twitter X)

पुरुष क्रिकेट की तुलना में महिला क्रिकेट ने भी आज के समय में अच्छी खासी वृद्धि दर्ज की है। विश्व की कुछ महिला क्रिकेट टीमों में द्विपक्षीय सीरीज के रूप में काफी क्रिकेट खेला जा रहा है। तो वहीं इसके साथ-साथ महिला फ्रेंचाइजी क्रिकेट भी काफी तेजी से ऊपर आ रहा है।

हालांकि, इस सब के बीच महिला टीमों के बीच ज्यादा रेड बाॅल क्रिकेट यानि कि टेस्ट मैच ज्यादा देखने को नहीं मिलते हैं। तो वहीं अब इस बात को लेकर ऑस्ट्रेलिया की गेंदबाजी ऑलराउंडर जेस जोनासेन (Jess Jonassen) ने बड़ा बयान दिया है। जोनासेन ने टेस्ट क्रिकेट को अपना फेवरेट फाॅर्मेट बताया है।

Jess Jonassen ने दिया बड़ा बयान

बता दें कि हाल में ही वीमेंस द हंड्रेड 2024 में Welsh Fire Women बनाम Northern Superchargers Women के बीच मैच के शुरू होने से पहले जेस जोनासेन ने स्काई स्पोर्ट्स के साथ इंटरव्यू में फीमेल क्रिकेट के हवाले से कहा- टेस्ट मैच क्रिकेट मेरा पसंदीदा फाॅर्मेट है। मैं इसे और अधिक खेलना पसंद करूंगी। सफेद कपड़े पहनकर लाल गेंद का सामना करने या लाल गेंद से गेंदबाजी करने से बेहतर कुछ नहीं है।

मुझे पिछली एशेज में पांच दिवसीय टेस्ट खेलने का अवसर बहुत पसंद आया। मैं इसे और अधिक देखना पसंद करूंगी, और मुझे लगता है कि मैं टेस्ट मैच क्रिकेट में कई और देशों के खिलाफ खेलने में सक्षम होना पसंद करूंगी।

Jess Jonassen के क्रिकेट करियर पर एक नजर

ऑस्ट्रेलिया की इस 31 वर्षीय महिला क्रिकेटर के बारे में आपको जानकारी दें, तो वह अब तक अपनी नेशनल टीम के लिए रेड बाॅल क्रिकेट के सिर्फ 6 मैच ही खेल चुकी हैं। इस दौरान उन्होंने 9 विकेट झटकने के अलावा बल्लेबाजी में 291 रन बनाए हैं।

इसके अलावा उन्होंने 93 वनडे और 105 टी20 मैच भी खेले हैं। वनडे में जोनासेन ने 141 विकेट और 610 रन बनाए हैं, तो वहीं टी20 में खेले गए 105 मैचों में उन्होंने 96 विकेट लेने के साथ 438 रन बनाए हैं।

আরো ताजा खबर

IPL 2026: टूर्नामेंट शुरू होने से पहले ही आरसीबी को लगा बड़ा झटका, ये गेंदबाज पहले फेज से हुआ बाहर

Royal Challengers Bengaluru (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 की शुरुआत से ठीक पहले रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को बड़ा झटका लगा है। टीम के तेज गेंदबाज नुवान तुषारा टूर्नामेंट के...

15 साल के हुए वैभव सूर्यवंशी, अब इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने के लिए हो गए क्वालीफाइड

Vaibhav Sooryavanshi (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट का एक उभरता हुआ सितारा वैभव सूर्यवंशी अब एक नए मुकाम पर पहुंच गया है। 27 मार्च को 15 साल के...

IPL 2026: RCB बनाम SRH मैच से पहले चिन्नास्वामी स्टेडियम के स्टैट्स और रिकाॅर्ड्स के बारे में जानें 

IPL 2026 M. Chinnaswamy Stadium (Image credit Twitter – X) राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेले जाने वाले पहले मैच से, आईपीएल 2026 की शुरुआत हो रही...

IPL: एक्टिव खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट जो आईपीएल में 4 या उससे ज्यादा टीमों के लिए खेले हैं

IPL 5 Active players (Image credit Twitter – X) इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) को दुनिया की सबसे अनिश्चित और रोमांचक टी20 लीग माना जाता है। यहां हर सीजन के साथ...