Skip to main content

ताजा खबर

ENG vs WI: एजबस्टन टेस्ट मैच में मार्क वुड के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कप्तान बेन स्टोक्स ने दिया बड़ा बयान 

ENG vs WI: एजबस्टन टेस्ट मैच में मार्क वुड के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कप्तान बेन स्टोक्स ने दिया बड़ा बयान 

Mark Wood (Image Credit- Twitter X)

इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने हाल में वेस्टइंडीज के खिलाफ हुई तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में कैरेबियाई टीम का 3-0 से सफाया कर दिया है। तो वहीं इस सीरीज का तीसरा व आखिरी मैच बर्मिंघम के एजबस्टन मैदान पर खेला गया, जिसमें मेजबान टीम ने एकतरफा अंदाज में 10 विकेट से जीत हासिल की है।

तो वहीं ना सिर्फ इस मैच बल्कि पूरी सीरीज के दौरान तेज गेंदबाज मार्क वुड (Mark Wood) ने शानदार गेंदाबाजी की है। वुड ने एजबस्टन में हुए तीसरे टेस्ट मैच में 7 विकेट हासिल किए, जिसमें दूसरी पारी में 5 विकेट हाॅल शामिल था।

इस शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच के अवाॅर्ड से नवाजा गया। दूसरी ओर, अब वुड के इस शानदार प्रदर्शन की इंग्लैंड टेस्ट क्रिकेट टीम के कप्तान बेन स्टोक्स (Ben Stokes) तारीफ करते हुए नजर आए हैं।

बेन स्टोक्स ने की मार्क वुड की जमकर तारीफ

बता दें कि बर्मिंघम के एजबस्टन में हुए तीसरे टेस्ट मैच के खत्म होने के बाद पोस्ट मैच के दौरान बेन स्टोक्स ने मार्क वुड को लेकर कहा- मुझे लगता है कि उसे (मार्क वुड) को जो अवाॅर्ड मिले हैं, वे सच में उन्हें पाने के हकदार हैं।

जब भी वह इंग्लैंड की टी-शर्ट पहनते हैं तो हमेशा प्रयास करते हैं कि वह खेल में अद्भुत साबित हो। वह एक शेर दिल खिलाड़ी है, एक कप्तान के रूप में 45 मिनट या इससे अधिक समय के लिए उनके पास गेंदबाजी के लिए आप देख सकते हैं।

स्टोक्स ने आगे कहा- वुड वाकई में बहुत तेज और स्किलफुल गेंदबाज हैं। उन्होंने मैच हमारे लिए खोल दिया था। ऐसा लग रहा था कि वह हर गेंद पर विकेट लेने की ओर देख रहा है। जाहिर सी बात है जब 150 किलोमीटर की रफ्तार से गेंद आएगी और वह रिवर्स स्विंग होगी, तो बल्लेबाजी करना काफी कठिन होगा। वुड काफी महत्वपूर्ण है और उनके पास जो स्किल है वह एक्स फैक्टर है।

আরো ताजा खबर

अफगानिस्तान बनाम भारत तीसरे T20I मैच से पहले जानें हेड टू हेड रिकाॅर्ड्स और पिच रिपोर्ट के बारे में

Afghanistan vs India, 3rd T20I (Image Credit- Twitter X) अफगानिस्तान और भारत के बीच जारी तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का तीसरा मैच 17 सितंबर, गुरूवार को दिल्ली के...

भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू सीरीज के लिए की टीम की घोषणा, इस दिन एक्शन में नजर आएंगे ‘रोको’

Virat Kohli and Rohit Sharma warned after lean run in England (image via getty) India ODI and T20I squads for West Indies: बीसीसीआई ने 16 सितंबर को वेस्टइंडीज के खिलाफ...

AFG vs IND 2026: तीसरे टी20 मैच के लिए कुछ ऐसी हो सकती है दोनों टीमों की संभावित 11

AFG vs IND 2026 3rd T20I (Image Credit- Twitter X) अफगानिस्तान और भारत के बीच इस समय तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज खेली जा रही है। सीरीज के पहले...

ICC T20I रैंकिंग में जसप्रीत बुमराह ने लगाई लंबी छलांग, इस नंबर पर पहुंचे मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती

Jasprit Bumrah (Image credit Twitter – X) अफगानिस्तान के खिलाफ जारी टी20 सीरीज में शानदार प्रदर्शन का फायदा भारतीय खिलाड़ियों को ताजा ICC T20I रैंकिंग में मिला है। स्पिनर वरुण...