Skip to main content

ताजा खबर

टेस्ट क्रिकेट में टीम इंडिया ने रचा इतिहास, 50, 100, 150, 200, 250 में बना अनोखा रिकॉर्ड्स

टेस्ट क्रिकेट में टीम इंडिया ने रचा इतिहास 50 100 150 200 250 में बना अनोखा रिकॉर्ड्स

Rohit Sharma & Yashasvi Jaiswal (Photo Source: X)

भारत और बांग्लादेश के बीच जारी दूसरे टेस्ट मैच में चार दिन का खेल हो चुका है। कानपूर में खेले जा रहे टेस्ट मैच का चौथा दिन काफी मजेदार रहा। इस मुकाबले के शुरुआती तीन दिनों में फैंस को निराशा हाथ लगी। दरअसल, टेस्ट मैच के शुरुआती तीन दिन बारिश की वजह से बाधित रहे। हालांकि टेस्ट मैच के चौथे दिन फैंस को रोमांचक क्रिकेट देखने को मिला।

भारत ने बांग्लादेश को पहले 233 रनों पर समेटा और फिर 9 विकेट पर 285 रन बनाकर पहली पारी घोषित कर दी। टीम इंडिया ने बल्लेबाजी में तबाही मचाई और टेस्ट क्रिकेट में एक ही दिन पांच नए वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिए।

टीम इंडिया ने टेस्ट क्रिकेट में रचा इतिहास

भारत ने पहले टेस्ट इतिहास में सबसे तेज पचासे और सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड ध्वस्त किया। भारत ने बांग्लादेश के खिलाफ पहली पारी में तीन ओवर में ही बिना विकेट गंवाए 51 रन बना लिए थे, जो टेस्ट क्रिकेट इतिहास में किसी भी टीम द्वारा बनाए गए सबसे तेज 50 रन हैं, वहीं 10.1 ओवर में 100 रनों का आंकड़ा पार कर लिया। इस तरह से भारत ने अपना ही वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ डाला।

इससे पहले भारत ने 2023 में पोर्ट ऑफ स्पेन में वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट मैच में 12.2 ओवर में 100 रनों का आंकड़ा पार किया था, जो टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में किसी टीम का सबसे तेज शतक था, अब भारत ने अपने ही वर्ल्ड रिकॉर्ड को ध्वस्त कर डाला है। तब भी रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल ने मिलकर यह वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था और अब इन तीनों ने मिलकर ही यह वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ भी डाला है। रोहित 11 गेंद पर 23 रन जबकि यशस्वी 51 गेंद पर 72 रन बनाकर आउट हुए।

भारत ने 50-100 के बाद टेस्ट में सबसे तेज 150, 200 और 250 बनाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया। भारतीय टीम ने 18.2 ओवर में 150 जबकि 24.2 ओवर में 200 रन पूरे किए। वहीं, भारत ने 30.1 ओवर में 205 का आंकड़ा छुआ। शुभमन गिल ने 39 और विराट कोहली ने 47 रन का योगदान दिया। केएल राहुल 68 रन बनाकर पवेलियन लौटे।c

जानें पूरी खबर:-  IND vs BAN: भारत ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज शतक का रिकाॅर्ड बनाया, पढ़ें बड़ी खबर 

আরো ताजा खबर

19 जून, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via X) 1. IND vs AFG 2026: चेन्नई में होने वाले मैच से पहले हर्षित राणा की वनडे टीम में चौंकाने वाली वापसी शानदार तेज...

SM Trends: 19 जून के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) लल्लनटॉप पर बातचीत के दौरान श्रीसंत को बॉक्सिंग गियर पहने हुए उनकी और हरभजन की एक पुरानी तस्वीर दिखाई गई। उन्होंने हरभजन को सीधे...

ENG vs NZ: तीसरे टेस्ट में कप्तान के तौर पर वापसी के लिए तैयार बेन स्टोक्स – रिपोर्ट्स

ENG vs NZ: Ben Stokes (image via getty) इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स न्यूजीलैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में होने वाले तीसरे टेस्ट से पहले वापसी कर सकते हैं,...

“इस एक वजह से मैंने खुदकुशी नहीं की” – स्पॉट फिक्सिंग विवाद पर श्रीसंत का बड़ा खुलासा

S Sreesanth (Image credit Twitter – X) भारत के पूर्व तेज गेंदबाज एस. श्रीसंत ने अपने जीवन के सबसे कठिन दौर को याद करते हुए एक भावुक खुलासा किया है। उन्होंने...