Skip to main content

ताजा खबर

“टेस्ट क्रिकेट करियर में वह सबसे मुश्किल पिच थी”- विराट ने एडिलेड नहीं पर्थ टेस्ट सेंचुरी को बताया फेवरेट

Virat Kohli (Photo Source: X)

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ऑस्ट्रेलिया की सरजमीं पर छह टेस्ट शतक लगा चुके हैं। विराट कोहली ने 2011 से 2020 के बीच ऑस्ट्रेलिया में कुल 13 टेस्ट मैच खेले हैं और इस दौरान उनका औसत 54.08 का रहा है। विराट ने एडिलेड में तीन शतक लगाया है, वहीं पर्थ, मेलबर्न और सिडनी में उनके बल्ले से एक-एक टेस्ट शतक आया है।

ऑस्ट्रेलिया में खेली गईं 25 पारियों में से उनकी फेवरेट कौन सी है और क्यों, इसका जवाब उन्होंने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 के शुरू होने से पहले दिया है। दरअसल टीम इंडिया के हेडशॉट्स के दौरान एक गेम खेला गया, जिसमें हेडशॉट्स देने वाला खिलाड़ी, अगले आने वाले खिलाड़ी से कोई भी एक सवाल पूछ सकता था। ऐसे में विराट से सवाल पूछने का मौका मोहम्मद सिराज के पास आया।

मेरा बेस्ट नॉक 2018-19 में पर्थ में खेला गया शतक था- Virat Kohli

सिराज ने विराट से पूछा, ‘ऑस्ट्रेलिया में कौन से ग्राउंड में और कौन सा नॉक आपका बेस्ट है?’ इस पर विराट ने जवाब में कहा, ‘ऑस्ट्रेलिया में मेरा बेस्ट नॉक 2018-19 में पर्थ में खेला गया शतक था। मुझे लगता है कि टेस्ट क्रिकेट करियर में वह सबसे मुश्किल पिच थी, जिस पर मैं खेला था।’ 2018-19 में भारत ने ऑस्ट्रेलिया में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी पर 2-1 से कब्जा किया था।

विराट कोहली की कप्तानी में भारत ने वह ऐतिहासिक सीरीज जीती थी। जिस पारी की बात विराट कर रहे हैं, उस टेस्ट मैच की बात करें तो भारत को उस मैच में 146 रनों से हार मिली थी। उस सीरीज में वह इकलौता टेस्ट मैच था, जिसमें भारत को हार मिली थी।

उस मुकाबले की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 326 रन बनाए थे, जवाब में टीम इंडिया की तरफ से विराट के 123 रनों की यादगार पारी खेली। वह विराट की 25वीं टेस्ट सेंचुरी भी थी। विराट की सेंचुरी और अजिंक्य रहाणे के 51 रनों के दम पर भारत ने 283 रन बनाए। दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया 243 रनों पर ऑलआउट हो गया और 287 रनों के टारगेट के जवाब में टीम इंडिया 140 रनों पर ऑलआउट हो गई।

আরো ताजा खबर

ENG vs IND” विल जैक्स ने की वैभव सूर्यवंशी की तारीफ, बोले- पूरी टीम का सबसे बड़ा आकर्षण हैं

Vaibhav Sooryavanshi (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड के ऑलराउंडर विल जैक्स ने भारतीय युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी की जमकर तारीफ की है। जैक्स वही गेंदबाज हैं जिन्होंने वैभव को...

IND W vs ENG W: मंधाना की जुझारू पारी की मुरीद हुईं दीप्ति शर्मा, लॉर्ड्स टेस्ट के पहले दिन के बाद बांधे तारीफों के पुल

Deepti Sharma’s big praise for Smriti Mandhana after Lord’s Test (image via getty) लॉर्ड्स में भारतीय महिला क्रिकेट के लिए एक ऐतिहासिक दिन पर, ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने दबाव में...

UK में चोरी-छिपे खींची गई विराट कोहली की तस्वीरें, RCB टीममेट जॉर्डन कॉक्स ने बयां किया पूरा वाकया

Jordan Cox Slams Privacy Intrusion After Secret Photos of London Meeting with Virat Kohli Surface (image via X) इंग्लैंड के खिलाफ भारत की आने वाली वनडे इंटरनेशनल सीरीज से पहले,...

ऐतिहासिक! पहली बार नेपाल दौरे पर जाएगी भारतीय टीम, दिसंबर में खेलेगी तीन मैचों की टी20 सीरीज

India A men’s cricket team (Image credit Twitter – X) भारतीय पुरुष इंडिया ए क्रिकेट टीम इस साल दिसंबर में नेपाल का दौरा करेगी, जहां वह मेजबान टीम के खिलाफ...