Skip to main content

ताजा खबर

टेस्ट कप्तान के रूप में पैट कमिंस ने रचा इतिहास, दिग्गज सर गैरी सोबर्स को छोड़ा पीछे

टेस्ट कप्तान के रूप में पैट कमिंस ने रचा इतिहास, दिग्गज सर गैरी सोबर्स को छोड़ा पीछे

Pat Cummins (Photo Source: Getty Images)

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 टेस्ट सीरीज का तीसरा मैच ब्रिस्बेन में खेला जा रहा है। सीरीज इस वक्त 1-1 की बराबरी पर है, मेजबान टीम 2-1 से बढ़त बनाने के लिए गेंद और बल्ले दोनों से अपना सर्वश्रेष्ठ देती हुई नजर आ रही है।

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस गाबा टेस्ट के दौरान शानदार गेंदबाजी कर दिग्गजों की सूची में शामिल हो गए हैं। वह टेस्ट में सर्वाधिक विकेट लेने वाले दुनिया के तीसरे कप्तान बन गए हैं। उन्होंने वेस्टइंडीज के दिग्गज खिलाड़ी सर गैरी सोबर्स को पीछे छोड़ दिया है।

टेस्ट कप्तान के रूप में 55 पारियों में 119 विकेट ले चुके हैं पैट कमिंस

भारत के खिलाफ पहली पारी में पैट कमिंस 20.5 ओवरों में 80 रन देकर 4 विकेट ले चुके हैं। इसी के साथ कमिंस टेस्ट की 55 पारियों में 119 विकेट के साथ सर्वाधिक विकेट लेने वाले तीसरे कप्तान बन गए हैं। इससे पहले सर गैरी सोबर्स इस स्थान पर थे, जिन्होंने 69 पारियों में 117 टेस्ट विकेट लिए थे। सूची में पाकिस्तान के दिग्गज खिलाड़ी (187 विकेट) पहले और रिची बेनाउड (138) दूसरे स्थान पर है।

कप्तान के तौर पर टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट

187 विकेट – इमरान खान (71 पारी)
138 विकेट- रिची बेनाउड (56 पारी)
119 विकेट- पैट कमिंस (55 पारी)
117 विकेट- गैरी सोबर्स (69 पारी)
116 विकेट- डेनियल विटोरी (54 पारी)

पैट कमिंस ने अब तक 30 टेस्ट मैचों में ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी की है, जिसमें से 18 में टीम ने जीत हासिल की है। कमिंस की ही कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को हराकर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023 के खिताब पर कब्जा किया था।

ऑस्ट्रेलिया नहीं ले पाया फॉलोऑन

गाबा टेस्ट मैच की बात करें तो, ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 445 रन बनाए थे। ट्रैविस हेड (152) और स्टीव स्मिथ (101) ने शतकीय पारी खेली थी। खेल के चौथे दिन टीम इंडिया फॉलोऑन से बचने में कामयाब रही। केएल राहुल (84) और रवींद्र जडेजा (77) ने शानदार पारियां खेली। टीम ने दिन के अंत तक 9 विकेट के नुकसान पर 252 रन बना लिए हैं। जसप्रीत बुमराह (10*) और आकाश दीप (27*) नाबाद क्रीज पर मौजूद हैं।

আরো ताजा खबर

7 जुलाई, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Morning News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. वैभव सूर्यवंशी की इस कमजोरी पर बोले मोहम्मद कैफ, डेब्यू के बाद टीम में बने रहने के लिए करना होगा ये बड़ा...

ENG vs IND: भारत के खिलाफ तीसरे टी20 के लिए इंग्लैंड ने की प्लेइंग इलेवन की घोषणा

England (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम इस समय इंग्लैंड दौरे पर है। फिलहाल, इंग्लैंड और भारत के बीच पांच मैचों की टी20आई सीरीज खेली जा रही है। टी20...

जिम्बाब्वे के खिलाफ T20I सीरीज के लिए भारत ने की टीम की घोषणा, सैमसन को दिखाया बाहर का रास्ता 

Team India (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट टीम इस समय इंग्लैंड दौरे पर है। इंग्लैंड और भारत के बीच जारी पांच मैचों की टी20आई सीरीज के बीच, आज...

वैभव सूर्यवंशी की इस कमजोरी पर बोले मोहम्मद कैफ, डेब्यू के बाद टीम में बने रहने के लिए करना होगा ये बड़ा काम

Vaibhav Sooryavanshi (Image credit Twitter – X) भारत के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपना पहला मुकाबला खेलकर नई शुरुआत की। उन्होंने छोटी लेकिन आक्रामक...