Skip to main content

ताजा खबर

टी20 सीरीज के लिए Rinku Singh कर रहे हैं खास तैयारी, फिटनेस कोच ने वीडियो किया जारी

टी20 सीरीज के लिए Rinku Singh कर रहे हैं खास तैयारी फिटनेस कोच ने वीडियो किया जारी

Rinku Singh (Image Credit- Instagram)

टीम इंडिया अक्टूबर में बांग्लादेश के खिलाफ टी20 सीरीज खेलेगी, इस टी20 सीरीज में Rinku Singh का खेलना पक्का है। जिसे लेकर रिंकू ने अभी से कड़ी तैयारी शुरू कर दी है, जहां इस बार ये खिलाड़ी अपनी बल्लेबाजी से ज्यादा फिटनेस पर ध्यान दे रहा है। इसी कड़ी में रिंकू के कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं, जिसमें इस खिलाड़ी का जोश देखने लायक है।

टी20 वर्ल्ड कप नहीं खेलना का हुआ था बहुत दुख

जी हां, टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 अपने नाम किया था, लेकिन Rinku Singh प्रमुख टीम का हिस्सा नहीं थे और वो टीम के साथ बतौर रिजर्व खिलाड़ी के तौर पर गए थे। वहीं रिंकू के पिता ने बताया था कि, जब टीम में चयन नहीं हुआ था तो मेरा बेटा रिंकू काफी निराश हुआ था और सिर्फ मां से बात की थी। वहीं बल्लेबाज ने रोहित के साथ हुई बातचीत का खुलासा किया था, जिसमें रिंकू ने बताया था कि रोहित भाई ने बोला था कि तेरी उम्र ही क्या है अभी और आगे बहुत टी20 वर्ल्ड कप हैं।

टी20 सीरीज के लिए गजब की मेहनत कर रहे हैं Rinku Singh

*Rinku Singh के फिटनेस कोच ने इंस्टा स्टोरी पर कुछ वीडियो शेयर किए हैं।
*एक इंस्टा स्टोरी के वीडियो में रिंकू GYM में वर्क आउट करते हुए दिख रहे हैं।
*तो दूसरी इंस्टा स्टोरी में रिंकू मैदान पर तेज दौड़ लगाते हुए नजर आ रहे हैं।
*बांग्लादेश के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज की अभी से तैयारी कर रहे हैं रिंकू।

हाल ही में नया टैटू बनवाया है Rinku Singh ने

जी हां, टीम इंडिया के धाकड़ बल्लेबाज रिंकू की हाल में कुछ तस्वीरें काफी वायरल हुई थी, जो उनके नए टैटू की थी। दरअसल, रिंकू ने अपने हाथ पर एक नया टैटू बनवाया है, इस खिलाड़ी ने अपने हाथ पर God’s Plan लिखवाया है रिंकू की ये फेवरेट लाइन है और बार-बार वो ये लाइन बोलते हैं। IPL और टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद कई बार रिंकू ने बोला था God’s Plan, वहीं रिंकू के God’s Plan वाला टैटू बहुत सिंपल है और  फैन्स को भी काफी पसंद आया है।

एक नजर डालते हैं बल्लेबाज के नए टैटू पर

View this post on Instagram

A post shared by Raghav Sethi – The Tattoo Shop (@tattoozbyraghav)

আরো ताजा खबर

ACC राइजिंग स्टार्स एशिया कप के लिए भारत ए टीम में हुआ बड़ा बदलाव, रजत पाटीदार की जगह आयुष बडोनी हुए शामिल 

Rajat Patidar and Ayush Badoni (Image Credit- Twitter X) India A squad for ACC Rising Stars Asia Cup 2026: आगामी एसीसी राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2026 क्रिकेट टूर्नामेंट से पहले...

‘उनका नेट्स में सामना करना सबसे मुश्किल था’ मोहम्मद शमी को लेकर अजिंक्य रहाणे ने दिया बड़ा बयान

Mohammed Shami and Ajinkya Rahane (Image Credit- Twitter X) अनुभवी भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) ने 6 नवंबर को अपने 13 साल लंबे क्रिकेट करियर का विराम देने...

8 नवंबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Morning News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. “भारत के बेहतरीन गेंदबाजों में से एक”: मोहम्मद शमी के टेस्ट संन्यास पर बोले पूर्व क्रिकेटर मदन लाल भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद...

“भारत के बेहतरीन गेंदबाजों में से एक”: मोहम्मद शमी के टेस्ट संन्यास पर बोले पूर्व क्रिकेटर मदन लाल

Mohammed Shami (Image credit Twitter – X) भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से दूरी बनाने का फैसला किया है। लंबे समय से भारतीय टेस्ट टीम में मौका...