Skip to main content

ताजा खबर

टी20 वर्ल्ड कप 2024: लॉकी फर्ग्यूसन ने PNG के खिलाफ की रिकॉर्डतोड़ गेंदबाजी, NZ ने जीता बेहतरीन मुकाबला

NZ vs PNG (Pic Source-X)

त्रिनिदाद के ब्रायन लारा स्टेडियम में खेले गए आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 के बेहतरीन मुकाबले में न्यूजीलैंड ने पापुआ न्यू गिनी को 7 विकेट से हराया। इस मुकाबले में न्यूजीलैंड की ओर से सभी गेंदबाजों ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। पापुआ न्यू गिनी के बल्लेबाज इस मैच में अपनी छाप छोड़ने में नाकाम रहे।

बता दें, पहले बल्लेबाजी करते हुए पापुआ न्यू गिनी 78 रन पर ऑलआउट हो गए। टीम की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी चार्ल्स अमीनी थे जिन्होंने 17 रनों की पारी खेली। चार्ल्स अमीनी के अलावा नॉर्मन वानुआ ने 14 रनों की पारी खेली जबकि सीसी बाउ ने 12 रनों का योगदान दिया। पापुआ न्यू गिनी की ओर से इन तीन बल्लेबाजों के अलावा कोई भी अन्य खिलाड़ी 10 रन का आंकड़ा पार नहीं कर पाया।

न्यूजीलैंड की ओर से बेहतरीन तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन ने शानदार गेंदबाजी करते हुए रिकॉर्डतोड़ गेंदबाजी स्पेल फेंका। उनके इस गेंदबाजी स्पेल की सबसे खास बात यह थी कि लॉकी फर्ग्यूसन ने चार ओवर में बिना रन दिए तीन महत्वपूर्ण विकेट झटके। उन्होंने अपने चारों ओवर मेडन फेंके। लॉकी फर्ग्यूसन की घातक गेंदबाजी के आगे पापुआ न्यू गिनी के किसी भी बल्लेबाज की एक न चली।

लॉकी फर्ग्यूसन के अलावा अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच खेल रहे टेंट बोल्ट ने भी काफी अच्छी गेंदबाजी की और चार ओवर में 14 रन देकर दो विकेट झटके। उनके अलावा अनुभवी खिलाड़ी टिम साउदी ने भी दो विकेट अपने नाम किए। ईश सोढी ने 3.4 ओवर में दो विकेट हासिल किए।

न्यूजीलैंड ने जीता शानदार मुकाबला

लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड टीम की शुरुआत इतनी अच्छी नहीं हुई और उन्होंने 20 रन पर ही अपने दो विकेट खो दिए। फिन एलन पापुआ न्यू गिनी के खिलाफ बिना खाता खोले ही आउट हो गए जबकि रचिन रवींद्र ने मात्र 6 रन बनाए। हालांकि दो विकेट जल्द गिरने के बाद विकेटकीपर बल्लेबाज Devon Conway ने 32 गेंदों में 2 चौके और 3 छक्कों की मदद से 35 रनों की बहुमूल्य पारी खेली।

न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने 18* रनों का योगदान दिया जबकि Daryl Mitchell ने 19* रनों की पारी खेली। पापुआ न्यू गिनी की ओर से काबुआ मोरआ ने दो विकेट झटके जबकि सेमो कमिआ ने 1 विकेट अपने नाम किया।

আরো ताजा खबर

अभिषेक शर्मा का मजेदार खुलासा, अंडर-एज दिनों में शुभमन गिल के पास ही था आईफोन

Abhishek Sharma Shubman Gill (Image credit Twitter – X) क्रिकेटरों के बीच की दोस्ती और पुराने किस्से अक्सर फैंस को काफी दिलचस्प लगते हैं। हाल ही में हुए BCCI नमन...

हार्दिक पांड्या ने बताया अपना क्रिकेट आइडल, सचिन या गांगुली नहीं बल्कि इस पूर्व ओपनर का लिया नाम

Hardik Pandya (Image credit Twitter – X) क्रिकेट में अक्सर युवा खिलाड़ी अपने आदर्श के रूप में बड़े अंतरराष्ट्रीय सितारों का नाम लेते हैं। लेकिन इस बार स्टार ऑलराउंडर हार्दिक...

IPL 2026: पंजाब किंग्स के लिए ये 4 विदेशी खिलाड़ी बन सकते हैं मैच विनर

IPL 2026 Punjab Kings (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 से पहले पंजाब किंग्स अपनी टीम को और मजबूत बनाने की तैयारी में है। पिछले सीजन में टीम का...

16 मार्च, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via getty) 1. IPL 2026: चिन्नास्वामी स्टेडियम में मैच कराने की RCB को मिली हरी झंडी! इंडियन प्रीमियर लीग 2026 से पहले एक बड़ी खबर सामने...