Skip to main content

ताजा खबर

पापुआ न्यू गिनी को हराकर सुपर 8 में पहुंचा अफगानिस्तान, न्यूजीलैंड टी-20 वर्ल्ड कप 2024 से बाहर

AFG vs PNG (Photo Source: Getty Images)

टी-20 वर्ल्ड कप 2024 का 29वां मुकाबला अफगानिस्तान और पापुआ न्यू गिनी के बीच था। यह मैच त्रिनिदाद के ब्रायन लारा स्टेडियम में खेला गया। अफगानिस्तान के कप्तान राशिद खान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पापुआ न्यू गिनी की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानी टीम के सामने 96 रनों का लक्ष्य रखा। जवाब में अफगानिस्तान ने 15.1 ओवर में तीन विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया।

AFG vs PNG: पापुआ न्यू गिनी की पारी

पहले बल्लेबाजी करते हुए पापुआ न्यू गिनी की शुरुआत खराब रही थी। कप्तान असद वाला तीन रन और टोनी उरा 11 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, लेगा सियाका और सेसे बाउ खाता नहीं खोल सके। हीरी हीरी एक रन बनाकर नवीन उल हक का शिकार बने। इसके बाद चैड सोपर नौ रन और नोर्मन वानुआ (0) भी कुछ खास नहीं कर सके।

दोनों रन आउट हुए। किपलिन डोरिगा 27 रन बना सके। वहीं, सेमो कामिया ने दो रन बनाए। जॉन कारिको चार रन बनाकर नाबाद रहे। अफगानिस्तान की ओर से फजलहक फारूकी ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए। वहीं, नवीन उल हक को दो विकेट मिले। नूर अहमद को एक विकेट मिला।

AFG vs PNG: अफगानिस्तान को मिली आसान जीत

लक्ष्य का पीछा करने उतरी अफगानिस्तान की शुरुआत अच्छी नहीं रही। सेमो कामिया ने इब्राहिम जादरान (0) को क्लीन बोल्ड करके AFG को पहला झटका दिया। इसके बाद अली नाओ ने रहमनुल्लाह गुरबाज को क्लीन बोल्ड किया। गुरबाज सात गेंद में 11 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इसके बाद नौवें ओवर में नॉर्मन वनुआ ने अजमतुल्लाह ओमरजई को क्लीन बोल्ड किया। वह 13 रन बना सके। इसके बाद गुलबदीन नाइब और मोहम्मद नबी ने नाबाद 46 रन की साझेदारी निभाई। नाइब 36 गेंद में चार चौके और दो छक्के की मदद से 49 रन बनाकर और नबी 16 रन बनाकर नाबाद लौटे।

AFG पहुंची सुपर 8 में न्यूजीलैंड हुई टूर्नामेंट से बाहर

अफगानिस्तान की जीत के साथ ही न्यूजीलैंड की टीम आधिकारिक तौर पर टी-20 वर्ल्ड कप 2024 से बाहर हो गई है। अफगानिस्तान की टीम ग्रुप सी से सुपर-8 में पहुंचने वाली दूसरी टीम बनी। इस ग्रुप से वेस्टइंडीज की टीम पहले ही क्वालिफाई कर चुकी है। वहीं, न्यूजीलैंड का सफर यहीं समाप्त हो गया।

আরো ताजा खबर

बलात्कार के आरोप में घिरे क्रिकेटर Abhishek Porel गिरफ्तार, कलकत्ता हाईकोर्ट ने दिया था आदेश

Abishek Porel (Image credit Twitter – X) बंगाल के युवा विकेटकीपर-बल्लेबाज अभिषेक पोरेल (Abishek Porel)  को सोमवार, 10 अगस्त की देर रात एक रेप केस में गिरफ्तार किया गया। 23...

“Rishabh Pant को अपना स्वाभाविक खेल ही खेलना चाहिए” – टेस्ट सीरीज से पहले दीप दासगुप्ता ने पंत का किया समर्थन

Rishabh Pant (Image credit Twitter – X) भारत और श्रीलंका के बीच 15 अगस्त से टेस्ट सीरीज शुरू होने वाली है। इस सीरीज से पहले पूर्व भारतीय विकेटकीपर दीप दासगुप्ता...

NAM vs SA: दक्षिण अफ्रीका ने किया नामीबिया दौरे के लिए टीम का ऐलान, ब्योर्न फॉर्च्यून संभालेंगे कप्तानी

Bjorn Fortuin (Image credit Twitter – X) दक्षिण अफ्रीका ने अगस्त और सितंबर 2026 में होने वाले नामीबिया दौरे के लिए अपनी व्हाइट-बॉल टीम का ऐलान कर दिया है। टीम...

11 अगस्त, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via X) 1. रेप केस में कलकत्ता हाई कोर्ट के आदेश के बाद अभिषेक पोरेल गिरफ्तार बंगाल के 23 साल के बाएं हाथ के विकेटकीपर-बल्लेबाज...