Skip to main content

ताजा खबर

टी20 वर्ल्ड कप 2024 में PCB ने खिलाड़ियों को उनके परिवार वालों के साथ रहने के लिए 60 होटल रूम बुक किए थे

Babar Azam (Pic Source-X)

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 में पाकिस्तान टीम का प्रदर्शन निराशाजनक रहा था। टीम इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट के सुपर 8 में भी अपनी जगह नहीं बना पाई थी। पाकिस्तान को टी20 वर्ल्ड कप 2024 में पहले USA ने हराया और फिर टीम को भारत के खिलाफ भी हार झेलनी पड़ी।

पहले ही पाकिस्तान ने ग्रुप स्टेज में कनाडा और आयरलैंड को हराया हो लेकिन टीम टी20 वर्ल्ड कप 2024 के सुपर 8 में अपनी जगह पक्की नहीं कर पाई। अब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की ओर से एक बड़ी रिपोर्ट सामने आ रही है। रिपोर्ट के मुताबिक लगभग 34 खिलाड़ियों के अलावा सपोर्ट स्टाफ और अधिकारी जो USA में पाकिस्तान टीम के भाग थे, उनके 26 से 28 परिवार वाले टीम होटल में है।

रिपोर्ट के मुताबिक सीनियर क्रिकेटर जैसे शादाब खान, फखर ज़मान, मोहम्मद आमिर, बाबर आजम और हारिस रउफ के परिवार वाले भी इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट में उनका सपोर्ट करने आए थे। बाबर आजम की शादी नहीं हुई है और उनके पिता, माता और भाई टीम होटल में उनके साथ रह रहे थे।

रिपोर्ट के मुताबिक सूत्र ने बताया कि, ‘जो भी अतिरिक्त खर्च हुआ है वो खिलाड़ियों द्वारा दिया जाएगा लेकिन परिवार के लोगों की वजह से खिलाड़ियों का फोकस पूरी तरह से हट जाता है। लगभग 60 रूम बुक हुए थे जिसमें खिलाड़ियों के अलावा उनके परिवार वाले भी मौजूद थे। पूरा माहौल परिवार वालों जैसा ही था और कुछ खिलाड़ी इन्हीं के साथ बाहर डिनर पर भी गए थे।’

मोहम्मद आमिर आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 में अपने पर्सनल ट्रेनर को भी साथ ले गए थे

ऐसी रिपोर्ट भी सामने आई है कि अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर अपने साथ अपने पर्सनल ट्रेनर को भी ले गए थे। हालांकि सब करने के बावजूद पाकिस्तान टीम का प्रदर्शन काफी खराब रहा था।

अब पाकिस्तान टीम को नवंबर में ऑस्ट्रेलिया का दौरा करना है जिसमें उन्हें तीन मैच की वनडे और तीन मैच की टी20 सीरीज खेलनी है। पिछले कुछ समय से यह रिपोर्ट भी सामने आ रही है कि कई पाकिस्तानी खिलाड़ियों के केंद्रीय अनुबंध को पूरी तरह से खत्म किया जा सकता है।

আরো ताजा खबर

जोश हेजलवुड ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में जहीर खान और ईशांत शर्मा को छोड़ा पीछे, देखें लिस्ट 

Josh Hazlewood (Image Credit- Twitter X) साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी टेस्ट सीरीज का तीसरा व आखिरी मैच 27 अक्टूबर, मंगलवार से न्यूलैंड्स केपटाउन में शुरू हो चुका...

WPL 2027 Auction: डब्ल्यूपीएल ऑक्शन को भारत में कैसे और कहां देखें लाइव? स्ट्रीमिंग डिटेल्स के बारे में जानें 

WPL 2027 Auction (Image Credit- Twitter X) महिला प्रीमियर लीग (WPL) के आगामी सीजन के लिए प्लेयर ऑक्शन शुरू होने में अब सिर्फ एक दिन का समय बचा है। गौरतलब...

“तुम इस अवार्ड के पूरी तरह हकदार हो”: हैरी केन के बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने दी बधाई

Virat Kohli Congratulates Harry Kane on Ballon d’Or Honor (image via X) मंगलवार, 27 अक्टूबर को भारतीय क्रिकेट आइकन विराट कोहली ने पेरिस में 2026 मेन्स बैलोन डी’ओर जीतने पर...

अभिषेक शर्मा ने 35 गेंदों में शतक जड़कर तोड़े कई वर्ल्ड रिकॉर्ड, क्रिकेट इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा कारनामा 

Abhishek Sharma (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ने 38 गेंदों में 113 रनों की, टी20 क्रिकेट इतिहास की एक बेहतरीन पारी...