Skip to main content

ताजा खबर

टी20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल में मेरे पास खेलने का मौका था: संजू सैमसन ने टीम इंडिया की प्लेइंग XI में अपनी जगह को लेकर किया बड़ा खुलासा

टी20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल में मेरे पास खेलने का मौका था संजू सैमसन ने टीम इंडिया की प्लेइंग XI में अपनी जगह को लेकर किया बड़ा खुलासा

Sanju Samson (Pic Source-X)

संजू सैमसन ने इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में राजस्थान रॉयल्स की ओर से दमदार प्रदर्शन किया था। संजू सैमसन ने इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट में 14 पारी में 48.27 के औसत और 153.47 के स्ट्राइक रेट से 531 रन बनाए थे। यही वजह है कि उन्हें टी20 वर्ल्ड कप 2024 की टीम इंडिया में जगह मिली थी लेकिन शानदार बल्लेबाज को इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट में एक मैच में भी खेलने का मौका नहीं मिला।

हाल ही में बांग्लादेश के खिलाफ 12 अक्टूबर को तीसरे टी20 में संजू सैमसन ने अपना पहला अंतरराष्ट्रीय टी20 शतक जड़ा। संजू सैमसन ने बांग्लादेश के खिलाफ 47 गेंदों में 111 रनों की धुआंधार पारी खेली। हाल ही में अनुभवी खिलाड़ी ने इस बात का खुलासा किया कि टी20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ इग्नोर कर दिया गया।

संजू सैमसन ने पत्रकार विमल कुमार के साथ एक इंटरव्यू में कहा कि, ‘मेरे पास फाइनल में खेलने का मौका था। मुझे कहा गया था कि आप भी तैयार रहे। हालांकि टॉस से पहले यह फैसला लिया गया कि हमें इस टीम के साथ फाइनल में भाग लेना चाहिए।’

यह रही वीडियो:

रोहित शर्मा ने अपने फैसले के बारे में बताया

संजू सैमसन ने आगे कहा कि, ‘वार्म-अप के दौरान रोहित मुझे कोने में ले गए और यह बताने लगे कि आखिर क्यों उन्होंने यह फैसला लिया है। उन्होंने मुझसे कहा कि आप समझ गए ना? उन्होंने अपने तरीके से बोला और मैंने कहा कि पहले मैच जीत जाते हैं और फिर बात करते हैं।

1 मिनट बाद रोहित फिर से आए और उन्होंने कहा कि तुम मुझे अपने दिमाग में गाली दे रहे होंगे। मुझे लगता है कि तुम खुश नहीं हो और तुम्हारे दिमाग में काफी कुछ चल रहा है। मैंने उनसे कहा कि एक खिलाड़ी के रूप में मुझे भी इस मैच में भाग लेना है। उन्होंने मुझे समझाया और हमने फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को हराया।’

আরো ताजा खबर

SM Trends: 5 नवंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) आज 5 नवंबर, गुरूवार को पूर्व भारतीय कप्तान व दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं। तो वहीं, क्रिकेट जगत शानदार...

बड़ी खबर! IPL 2027 में भी जारी रहेगा इम्पैक्ट प्लेयर रूल 

MI Clarifies Position on Hardik Pandya Trade Rumors Ahead of IPL 2027 (image via X) आईपीएल 2027 के शुरू होने से पहले एक बड़ी खबर सामने आई है। इंडियन प्रीमियर...

सूर्यकुमार यादव को फिर से मिली कप्तानी, इस टूर्नामेंट में संभालेंगे टीम की कमान 

Suryakumar Yadav Breaks Silence on India Comeback Plans (image via getty) भारत को अपनी कप्तानी में आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप चैंपियन बनाने वाले कप्तान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) को मुंबई...

‘खेल के प्रति जुनून’ क्रिकेट जगत ने कुछ इस अंदाज में दी विराट कोहली को जन्मदिन की बधाई

Virat Kohli and Suresh Raina (Image Credit- Twitter X) आज 5 नवंबर, गुरूवार को पूर्व भारतीय कप्तान व अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं।...