Skip to main content

ताजा खबर

टी20 वर्ल्ड कप 2024 को लेकर Government Job Exam में पूछा गया सवाल हुआ वायरल- क्या आप जानते हैं जवाब?

T20 World Cup 2024 Winner India (Photo Source: Getty Images)

भारत ने 2013 के बाद से कोई भी आईसीसी ट्रॉफी का खिताब नहीं जीता था और टी20 वर्ल्ड कप का खिताब भी 2007 के उद्घाटन संस्करण के बाद से नहीं जीता था। लेकिन इस बार रोहित शर्मा की अगुवाई में टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका को रोमांचक फाइनल मुकाबले में हराकर ट्रॉफी अपने नाम की और इस सूखे को खत्म किया।

यह भारतीय फैंस के लिए किसी जश्न से कम नहीं था। पूरे देश ने वर्ल्ड कप जीत को एक त्योहार की तरह मनाया। हाल ही में हमने 15 अगस्त पर टीम इंडिया को ट्रिब्यूट देते हुए कुछ एक्ट देखें थे। उसके बाद अब गणेश चतुर्थी में फैंस ने टीम इंडिया के वर्ल्ड कप थीम वाले गणपती बप्पा की मूर्ति बनाई जिसकी तस्वीर काफी वायरल हुई थी।

Government Job Exam में आया टी20 वर्ल्ड कप 2024 से जुड़ा सवाल

अब एक तस्वीर ने इंटरनेट पर काफी आग लगा रखी है। दरअसल, ओडिशा मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS) परीक्षा में T20 वर्ल्ड कप 2024 से जुड़ा एक सवाल पूछा गया। इसी प्रश्न पत्र को काफी वायरल किया जा रहा है।

सवाल था: “हाल ही में संपन्न हुए टी20 वर्ल्ड कप 2024 में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट कौन थे?”

इस सवाल के चार विकल्प दिए गए थे:

(A) सूर्यकुमार यादव

(B) विराट कोहली

(C) जसप्रीत बुमराह

(D) कुलदीप यादव

A question about the T20 World Cup asked on India post (MTS exam), Odisha Circle. pic.twitter.com/mPdiU4rOIb

— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) September 3, 2024

टी20 वर्ल्ड कप 2024 में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट कौन था?

इस सवाल का सही जवाब किसी भी भारतीय क्रिकेट फैन के लिए ज्यादा मुश्किल नहीं है। इस टूर्नामेंट में भारत के टी20 वर्ल्ड कप विजेता अभियान में जसप्रीत बुमराह को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया था।

दाएं हाथ के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने 8 पारियों में 15 विकेट लिए और उनका औसत 8.26 रहा। इस फॉर्मेट में बुमराह ने किफायती गेंदबाजी की और 4.17 की इकॉनमी रेट से रन दिए थे। क्या आपको इस सवाल का जवाब पता था?

जसप्रीत बुमराह बांग्लादेश सीरीज में कर सकते हैं वापसी?

टीम के लिए बुमराह की अहमियत को देखते हुए और यह ध्यान में रखते हुए कि वह तीनों फॉर्मेट में खेलते हैं, उन्हें श्रीलंका दौरे से आराम दिया गया था। संभावना है कि वह बांग्लादेश के खिलाफ होने वाली दो मैचों की घरेलू टेस्ट सीरीज में शामिल होंगे।

আরো ताजा खबर

विराट कोहली को बद्रीनाथ ने नहीं माना टॉप-5 वनडे खिलाड़ी, जानें किन खिलाड़ियों को दी जगह

Virat Kohli (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय क्रिकेटर और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के पूर्व बल्लेबाज सुब्रमण्यम बद्रीनाथ ने वनडे क्रिकेट के इतिहास के अपने पांच सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों...

5 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. विराट कोहली को बद्रीनाथ ने नहीं माना टॉप-5 वनडे खिलाड़ी, जानें किन खिलाड़ियों को दी जगह पूर्व भारतीय क्रिकेटर और चेन्नई सुपर...

IPL 2027 से पहले CSK और SRH के बीच हुई बड़ी ट्रेड डील, इन 4 खिलाड़ियों की हुई अदला-बदली 

CSK vs SRH (Image Credit- Twitter X) पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और एक बार की चैंपियन सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच, आईपीएल 2027 के प्लेयर ऑक्शन...

SM Trends: 5 नवंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) आज 5 नवंबर, गुरूवार को पूर्व भारतीय कप्तान व दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं। तो वहीं, क्रिकेट जगत शानदार...