Skip to main content

ताजा खबर

टी20 वर्ल्ड कप 2024: कनाडा के खिलाफ अपनी ही गेंदबाजी पर गैरेथ डेलानी ने एक हाथ से पकड़ा करिश्माई कैच, आप भी देखें वीडियो

टी20 वर्ल्ड कप 2024: कनाडा के खिलाफ अपनी ही गेंदबाजी पर गैरेथ डेलानी ने एक हाथ से पकड़ा करिश्माई कैच, आप भी देखें वीडियो

IRE vs CAN (Pic Source-X)

इस समय आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 का बेहतरीन मुकाबला आयरलैंड और कनाडा के बीच न्यूयॉर्क में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में आयरलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया।

उनका यह फैसला अभी तक सही साबित हुआ है और कनाडा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 137 रन बनाए। इस मैच में आयरलैंड के गैरेथ डेलानी ने अपने ही गेंदबाजी पर एक हाथ से करिश्माई कैच पकड़ा। कनाडा की पारी का 9वां ओवर फेंकने आए गैरेथ डेलानी ने दिलप्रीत बाजवा को काफी अच्छी गेंद फेंकी। दिलप्रीत बाजवा ने इस गेंद को काफी हल्के हाथों से खेला। गैरेथ डेलानी ने भी गेंद को अच्छी तरह से देखा और कैच को पूरा किया।

कनाडा के सभी खिलाड़ी आयरिश गेंदबाज के इस कैच को देखकर हैरान थे। दिलप्रीत बाजवा आयरलैंड के खिलाफ बड़ा स्कोर बनाने में नाकाम रहे और सात रन बनाकर आउट हो गए।

यह रही वीडियो:

View this post on Instagram

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ICC (@icc)

A post shared by ICC (@icc)

आयरलैंड को यह मैच जीतने के लिए 20 ओवर में 138 रन बनाने हैं

कनाडा की ओर से निकोलस कर्टन ने काफी अच्छी बल्लेबाजी की और 35 गेंदों में 3 चौके और 2 छक्कों की मदद से 49 रनों की बहुमूल्य पारी खेली। विकेटकीपर बल्लेबाज श्रेयस मोव्वा ने 36 गेंदों में तीन चौकों की मदद से 37 रन बनाए। परगट सिंह ने 18 रनों का योगदान दिया जबकि आरोन जॉनसन ने 14 रनों की पारी खेली।

आयरलैंड के गेंदबाजों ने इस मैच में काफी अच्छी गेंदबाजी की और कनाडा के ऊपर लगातार दबाव बनाए रखा। क्रेग यंग ने चार ओवर में 32 रन देकर दो विकेट झटके जबकि बैरी मैगर्थी ने चार ओवर में 24 रन देकर दो विकेट अपने नाम किए। मार्क अडेयर और गैरेज डेलानी ने एक-एक विकेट हासिल किया।

आयरलैंड को यह मैच जीतने के लिए 20 ओवर में 138 रन बनाने हैं। टीम ने कनाडा के खिलाफ काफी अच्छी शुरुआत की है। हालांकि न्यूयॉर्क की पिच में गेंदबाजों को काफी मदद मिलती है और कनाडा के खिलाड़ी अच्छी गेंदबाजी करते हुए अपनी टीम को मैच जिताना चाहेंगे।

আরো ताजा खबर

ब्रिटिश नागरिकता मिलते ही मोहम्मद आमिर घरेलू खिलाड़ी के रूप में नॉट्स आउटलॉज में हुए शामिल

Mohammad Amir joins Notts Outlaws as domestic player after acquiring British citizenship (imae via X) पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर 2026 वाइटैलिटी ब्लास्ट के बचे हुए मैचों के...

ENG vs IND 2026: ‘संजू सैमसन टीम में चुने जाने के काफी करीब थे’ – भारतीय ODI टीम के सिलेक्शन पर एबी डी विलियर्स का बड़ा बयान

ENG vs IND 2026: AB de Villiers on India’s ODI squad selection (image via X) एबी डिविलियर्स ने कहा कि संजू सैमसन इंग्लैंड दौरे के लिए भारत की वनडे टीम...

IRE vs IND 1st T20I, Weather Report: बेलफास्ट में मौसम का मिजाज खराब, भारत के पहले टी20 मैच में बारिश बन सकती है विलेन

IRE vs IND, 1st T20I: Rain Threat Looms Over Belfast as India Face Ireland in 1st T20I (image via X) आज (26 जून) बेलफास्ट के स्टॉर्मोंट क्रिकेट ग्राउंड पर भारत...

26 जून, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning cricket news headlines (image via X) 1. Women’s T20 World Cup 2026: बांग्लादेश के खिलाफ पांच विकेट की जीत के साथ भारत ने सेमीफाइनल की अपनी उम्मीदें जिन्दा रखीं...