Skip to main content

ताजा खबर

टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में सूर्यकुमार का ऐतिहासिक कैच गुजरात में गणेश पूजा पंडाल थीम में बदल गया, देखें वायरल फोटो

टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में सूर्यकुमार का ऐतिहासिक कैच गुजरात में गणेश पूजा पंडाल थीम में बदल गया, देखें वायरल फोटो

Suryakumar Yadav (Image Credit- Twitter X)

क्रिकेट खेल भारत में किसी त्यौहार के कम नहीं है। तो वहीं क्रिकेट फैंस क्रिकेटर्स को भगवान का दर्जा भी देने से नहीं हिचकते हैं। उदाहरण के लिए सचिन तेंदुलकर, जिन्हें फैंस क्रिकेट का भगवान कहते हैं। तो वहीं अब कुछ ऐसी ही नजारा भारतीय क्रिकेटर और टी20 के कप्तान सूर्यकुमार यादव से जुड़ा देखने को मिला है।

गौरतलब है कि आईसीसी मैन्स टी20 वर्ल्ड कप 2024 का फाइनल मैच भारत और साउथ अफ्रीका के बीच बारबडोस के कींग्सटन ओवल मैदान पर खेला गया था। मैच के आखिरी ओवर में, साउथ अफ्रीका को जीत के लिए 16 रनों की जरुरत थी, और स्ट्राइक पर थे डेविड मिलर।

तो वही हार्दिक ने अपने इस ओवर में एक लो फुलटाॅस मिलर को फेंकी जिसे वे सही तरह से टाइम नहीं कर पाए। इसके बाद सूर्या ने बाउंड्री लाइन पर एक शानदार कैच लपका, जो बाद में मैच का निर्णायक मोड़ साबित हुआ था।

तो वहीं अब इंटरनेट पर सूर्या के इसी कैच से संबंधित एक गणेश महोत्सव में पंडाल थीम की फोटो काफी तेजी से वायरल हो रही है। फोटो गुजरात के वापी जिले की बताई जा रही है। साथ ही फैंस इस फोटो को काफी तेजी से शेयर करते हुए नजर आ रहे हैं।

देखें सूर्या के टी20 वर्ल्ड कप कैच की थीम वाली पंडाल की फोटो

दूसरी ओर, आपको सूर्यकुमार यादव के बारे में जानकारी दें, तो उन्हें हाल में भारतीय क्रिकेट टीम का नया टी20 कप्तान बनाया गया है। तो वहीं अब वह बांग्लादेश के भारत दौरे पर शुरू होने वाली तीन मैचों की टी20 सीरीज में खेलते हुए नजर आ सकते हैं।

इस सीरीज का पहला मैच ग्वालियर में हाल में ही बनकर तैयार हुए, न्यू माधवराव सिधिंया क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। देखने लायक बात होगी कि बांंग्लादेश के खिलाफ सूर्या का बल्ला कैसा प्रदर्शन करेगा?

আরো ताजा खबर

रवींद्र जडेजा को टीम से बाहर करने पर भड़के पूर्व चयनकर्ता, गौतम गंभीर और अजीत अगरकर पर साधा निशाना

Kris Srikkanth Slams Team Management Over Ravindra Jadeja’s Omission (image via X) बीसीसीआई के पूर्व चीफ सेलेक्टर कृष्णमाचारी श्रीकांत ने हाल की वनडे टीम में स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा को...

तिलक वर्मा ने जिम्बाब्वे के खिलाफ बनाया खास रिकॉर्ड, धोनी और सुरेश रैना को पीछे छोड़ हासिल की बड़ी उपलब्धि

Tilak Varma Surpasses MS Dhoni, Suresh Raina To Achieve Massive India Milestone (image via X) भारतीय बल्लेबाज और टी20आई उप-कप्तान तिलक वर्मा ने अपने इंटरनेशनल करियर में एक बड़ी उपलब्धि...

ZIM vs IND 2026: जिम्बाब्वे बनाम भारत तीसरा टी20आई मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

ZIM vs IND, 3rd T20I: Match Preview (image via X) रविवार, 26 जुलाई को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में भारत और जिम्बाब्वे के बीच सीरीज का तीसरा और आखिरी टी20आई मैच...

26 जुलाई, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning cricket news headlines (image via getty) 1. ZIM vs IND: जिम्बाब्वे को दूसरे टी20 में 90 रनों से हराकर भारत ने टी20 सीरीज पर किया कब्जा, बनाई 2-0 की...