Skip to main content

ताजा खबर

टी-20 वर्ल्ड चैंपियन बनने के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ से मिले कुलदीप यादव, मिला खास तोहफा

टी-20 वर्ल्ड चैंपियन बनने के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ से मिले कुलदीप यादव, मिला खास तोहफा

Kuldeep Yadav meets CM Yogi Adityanath

टी-20 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम इंडिया के खिलाड़ी अपने-अपने घर पहुंच गए हैं और होमटाउन में भी उनका जोरदार स्वागत हुआ है। इस बीच भारतीय स्पिनर कुलदीप यादव भी अपने घर कानपुर पहुंच गए हैं, जहां उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत हुआ। वहीं घर पहुंचने के बाद कुलदीप ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की।

कुलदीप सीएम योगी से मिलने के लिए आज लखनऊ पहुंचे थे। उन्होंने सीएम के सरकारी आवास पर उनसे शिष्टाचार भेंट की। सीएम ने कुलदीप के साथ मुलाकात की एक तस्वीर अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से साझा की है। साथ में उन्होंने कैप्शन लिखा है, “T-20 विश्वकप 2024 की विजेता भारतीय क्रिकेट टीम के सदस्य कुलदीप यादव जी से आज लखनऊ स्थित सरकारी आवास पर शिष्टाचार भेंट हुई।” बता दें कि सीएम ने कुलदीप यादव को गिफ्ट भी दिया।

ये रहा सीएम योगी का पोस्ट

कुलदीप यादव ने टी-20 वर्ल्ड कप 2024 में शानदार प्रदर्शन किया था। टूर्नामेंट की शुरुआत में कुलदीप को मौका नहीं मिला था, लेकिन सुपर-8 से उन्हें लगातार मौके मिले। इसके बाद कुलदीप ने पीछे मुड़ कर नहीं देखा। टूर्नामेंट के 5 मैचों में कलाई के स्पिनर ने 10 विकेट हासिल किए थे।

इससे पहले टी-20 वर्ल्ड कप का दूसरा खिताब जीतने के बाद टीम इंडिया 4 जुलाई को भारत पहुंची। जहां सभी खिलाड़ियों ने पहले दिल्ली में पीएम मोदी से मुलाकात की। इसके बाद मुंबई में उनकी विक्ट्री परेड निकली। मरीन ड्राइव से निकली विक्ट्री परेड में फैन्स का हुजूम उमड़ पड़ा था और अपने विजेता खिलाड़ियों की एक झलक पाने के लिए फैन्स काफी उत्साहित दिखे थे।

बता दें कि खिताब जीतने के बाद कप्तान रोहित शर्मा ने एक खास अंदाज में ट्रॉफी रिसीव की थी। अब कुलदीप यादव ने खुलासा किया है कि रोहित शर्मा को टी20 विश्व कप 2024 जीतने के बाद लियोनेल मेसी की तरह जश्न मनाने का सुझाव उन्होंने ही दिया था।

আরো ताजा खबर

करीब 10 साल बाद श्रेयस अय्यर ने पहचाना फैन, पुरानी तस्वीर देख कही मजेदार बात, देखें वायरल वीडियो

Shreyas Iyer (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेटर श्रेयस अय्यर का एक पुराना वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो मुंबई टी20...

IND vs WI 2026: दूसरे टी20 मुकाबले में इन 3 खिलाड़ियों पर रहेंगी सभी की नजरें

IND vs WI 2026, 2nd T20I: Match Preview (image via getty) भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला काफी अहम होने वाला है। यह...

लगातार तीसरे साल IPL से टकराएगा PSL; PCB ने तय की 18 मार्च से 2 मई 2027 की तारीखें

PCB Confirms PSL 2027 Window from March 18 to May 2, Setting Up Third Straight IPL Clash (image via X) पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) लगातार तीसरे साल इंडियन प्रीमियर लीग...

2027 विश्व कप खेल सकते हैं भुवनेश्वर कुमार? अश्विन ने बताया वापसी का रास्ता

Ravichandran Ashwin (Image credit Twitter – X) भारतीय तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार की करीब चार साल बाद, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी होने जा रही है। उन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ होने...