Skip to main content

ताजा खबर

टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के सुपर 8 में पहुंचा ऑस्ट्रेलिया, नामीबिया को 9 विकेट से रौंदा

टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के सुपर 8 में पहुंचा ऑस्ट्रेलिया नामीबिया को 9 विकेट से रौंदा

AUS vs NAM (Photo Source: Getty Images)

टी-20 वर्ल्ड कप 2024 का 24वां मुकाबला आज ऑस्ट्रेलिया और नामीबिया के बीच सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम एंटीगुआ में खेला गया। इस मैच को ऑस्ट्रेलिया ने एकतरफा अंदाज में 9 विकेट से अपने नाम किया। मुकाबले की बात करें तो पहले बल्लेबाजी करते हुए नामीबिया की टीम 17 ओवर में 72 रनों पर ऑल आउट हो गई। जवाब में कंगारू टीम ने इस लक्ष्य को महज 5.4 ओवर में एक विकेट गंवाकर हासिल कर लिया। इस जीत के साथ ही ऑस्ट्रेलिया इस टी-20 वर्ल्ड कप के सुपर 8 में पहुंचने वाली दूसरी टीम बन गई।

AUS vs NAM: एडम जम्पा के तूफ़ान में उड़े नामीबिया के बल्लेबाज

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी नामीबिया के बल्लेबाज ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ संघर्ष करते हुए नजर आए। 15 रन के स्कोर पर टीम के तीन विकेट गिर चुके थे। पहला झटका ऑस्ट्रेलिया के जोश हेजलवुड ने निकोलस डेविन के रूप में दिया। वह सिर्फ दो रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद कमिंस ने जैन फ्रीलिंक का विकेट चटकाया। वह भी सिर्फ एक रन बना सके।

नामीबिया की टीम को तीसरा झटका भी हेजलवुड ने दिया। उन्होंने माइकल वैन लिंगेन को अपना शिकार बनाया। वह 10 रन बनाकर पवेलियन लौटे। खराब शुरुआत मिलने के बाद नामीबिया की टीम इन झटकों से कभी उबर ही नहीं पाई और लगातार अंतराल पर विकेट गंवाती चली गई। पूरी टीम 17 ओवर में 72 के स्कोर पर ऑलआउट हो गई। ऑस्ट्रेलिया की तरफ एडम जम्पा ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए।

AUS vs NAM: 34 गेंदों में ऑस्ट्रेलिया ने हासिल किया 74 रनों का लक्ष्य

73 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया ने दमदार प्रदर्शन किया और 5.4 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। डेविड वॉर्नर और ट्रेविस हेड ने पारी की अच्छी शुरुआत की। इस मैच में दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 21 रनों की साझेदारी हुई। वॉर्नर आठ गेंदों में 20 रन बनाकर आउट हुए।

इसके बाद मोर्चा मिचेल मार्श और ट्रेविस हेड ने संभाला। दोनों के बीच 53 रनों की साझेदारी हुई। हेड 34 और मार्श 18 रन बनाकर नाबाद रहे। नामीबिया के लिए डेविड वीजे ने एक विकेट लिया। इसके अलावा कोई गेंदबाज सफलता हासिल नहीं कर सका। इस हार के साथ नामीबिया का सफर इस टी-20 वर्ल्ड कप में समाप्त हो गया है।

আরো ताजा खबर

‘ईशान किशन को नंबर 3 पर करना होगा इंतजार, कोहली की जगह अटूट’ इंग्लैंड दौरे के लिए मोहम्मद कैफ ने चुना भारतीय लाइनअप

IND vs AFG, 2nd ODI (image via getty) भारतीय टीम अगले महीने इंग्लैंड दौरे पर पांच टी20 और तीन वनडे मैचों की सीरीज खेलने वाली है। इस दौरे से पहले...

हार्दिक पांड्या इंग्लैंड दौरे से बाहर, विराट कोहली को फिटनेस क्लीयरेंस लेने को कहा गया: रिपोर्ट्स 

ताजा मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या जुलाई 2026 में इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली भारत की व्हाइट-बॉल सीरीज से बाहर हो गए हैं। दूसरी ओर, पूर्व कप्तान...

ENG vs IND 2026: विराट कोहली के फिटनेस टेस्ट के बाद होगा वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का चयन, हार्दिक लगभग बाहर

Virat Kohli (Image Credit- Twitter X) भारत के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या के इंग्लैंड दौरे से बाहर होने की खबरें सामने आ रही हैं। वहीं अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली को...

IPL 2027 में अक्षर पटेल को बतौर कप्तान रिप्लेस कर सकते हैं केएल राहुल: रिपोर्ट्स 

Axar Patel and KL Rahul (Image Credit- Twitter X) ताजा मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो आईपीएल 2027 में दिल्ली कैपिटल्स फ्रेंचाइजी में केएल राहुल (KL Rahul) बतौर कप्तान खेलते हुए...