Skip to main content

ताजा खबर

टी-20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी लेकर सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे रोहित और जय शाह, फोटोज हुई वायरल

टी-20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी लेकर सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे रोहित और जय शाह, फोटोज हुई वायरल

Rohit Sharma & Jay Shah (Photo Source: X)

टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा और BCCI सचिव जय शाह ने बुधवार को टी-20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी के साथ मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे। दोनों ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 ट्रॉफी के साथ दर्शन किए और भगवान गणेश का आशीर्वाद लिया। रोहित और शाह की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। फोटो की काफी चर्चा भी हो रही है क्योंकि पूजा करने के बाद ट्रॉफी को भी हार पहनाया गया है। दर्शन करने के बाद रोहित और शाह गुलाबी रंग के स्टोल में नजर आए।

11 साल के बाद भारत ने जीता था ICC ट्रॉफी

बता दें कि भारत ने 29 जून को टी-20 वर्ल्ड कप अपने नाम किया था। भारत ने 11 साल बाद आईसीसी ट्रॉफी का सूखा समाप्त किया था। भारत की खिताबी मुकाबले में साउथ अफ्रीका से भिड़ंत हुई थी, जो बारबाडोस के मैदान पर खेला गया। भारत ने फाइनल में टॉस जीतकर बैटिंग चुनी और 176/7 का स्कोर खड़ा किया। विराट कोहली ने मुश्किल वक्त में 76 और अक्षर पटेल ने 46 रन की शानदार पारी खेली। जवाब में साउथ अफ्रीका ने 8 विकेट के नुकसान पर 169 रन बनाए।

उस मैच में साउथ अफ्रीकी टीम का पलड़ा 15वें ओवर तक भारी था लेकिन अंत के पांच ओवरों में भारतीय गेंदबाजों ने जबरदस्त वापसी की और सात रन से जीत जिलाई। हार्दिक पांड्या ने 20वें ओवर में 16 रन बचाए और भारतीय टीम ने इतिहास रचा। भारत ने 17 साल बाद टी20 टी20 वर्ल्ड कप जीता था, जो उसका सबसे छोटे फॉर्मेट का दूसरा खिताब है।

भारत ने पहला टी20 वर्ल्ड कप साल 2007 में एमएस धोनी की कप्तानी में अपने नाम किया। भारत ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 से पहले 2013 में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी। ‘हिटमैन’ के नाम से मशहूर रोहित ने ट्रॉफी जीतने के बाद टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लिया। रोहित के अलावा विराट कोहली और रवींद्र जडेजा भी टी20 इंटनेशनल को अलविदा कह चुके हैं। रोहित अब सिर्फ वनडे और टेस्ट टीम के कप्तान हैं। वहीं, भारतीय टी20 टीम की कमान सूर्यकुमार यादव के हाथों में हैं।

আরো ताजा खबर

Duleep Trophy 2026: ईशान किशन को मिली ईस्ट जोन टीम की कमान, सूर्यवंशी को भी मिली बड़ी जिम्मेदारी 

Ishan Kishan and Vaibhav Sooryavanshi (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन और वंडर बाॅय वैभव सूर्यवंशी को, आगामी दलीप ट्राॅफी (Duleep Trophy) 2026...

‘मुझे लगता है वह वहां बेस्ट करेंगे’ श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले ऋषभ पंत को लेकर डिविलियर्स ने की बड़ी भविष्यवाणी 

Rishabh Pant (Image Credit- Twitter X) साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान व दिग्गज बल्लेबाज एबी डिविलियर्स ने हाल में ही स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को लेकर एक बड़ा बयान...

29 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. “वह तो पक्का खेलेंगे” – आर अश्विन ने श्रीलंका के खिलाफ भारत की प्लेइंग 11 का लगाया अनुमान, इस नए खिलाड़ी को...

ICC ODI रैंकिंग में शुभमन गिल की बादशाहत; डेरिल मिचेल को पछाड़ 6 महीने बाद दोबारा हासिल किया नंबर-1 स्थान

Shubman Gill Reclaims Top Spot in ICC ODI Rankings (image via getty) भारतीय क्रिकेट कप्तान शुभमन गिल ने छह महीने के अंतराल के बाद आईसीसी पुरुष वनडे बैटिंग रैंकिंग में...