Skip to main content

ताजा खबर

“टीम से बड़ा कोई नहीं…”- हेड कोच बनने के बाद गंभीर ने क्यों कही थी ये बात? मैच के बाद सूर्यकुमार ने किया खुलासा

Suryakumar Yadav (Photo Source: X)

जब गौतम गंभीर टीम इंडिया के हेड कोच बने थे तब उन्होंने टीम के प्लेयर से एक बात कही थी। गंभीर ने कहा था कि, टीम से बड़ा कोई नहीं… उनके इस बयान को लेकर टी-20 कप्तान सूर्यकुमार यादव ने बड़ा बयान दिया है। गौतम गंभीर के कोचिंग करियर का कार्यका श्रीलंका दौरे से शुरू हुआ था जहां टीम इंडिया मेजबानों को 3-0 से हराने में कामयाब रही थी। इस सीरीज के शुरू होने से पहले गौतम गंभीर ने टीम से यह बात कही थी।

अब बांग्लादेश सीरीज के बाद सूर्यकुमार यादव ने इसका खुलासा किया है कि क्यों गौतम गंभीर ने ऐसा कहा था। बता दें कि, बांग्लादेश के खिलाफ आखिरी टी-20 में भारत ने 133 रनों से जीत दर्ज की। टीम इंडिया ने टी-20 में अपना हाईएस्ट स्कोर बनाकर यह मैच जीता। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 297 रन बनाए, जिसके जवाब में मेहमान टीम 164 ही रन बना सकी।

गौतम गंभीर को लेकर सूर्यकुमार यादव ने दिया बड़ा बयान

सूर्यकुमार यादव ने मैच के बाद कहा कि, “टीम के बारे में बातचीत इसी तरह की रही है, गौती भाई ने सीरीज की शुरुआत में भी यही कहा था जो उन्होंने श्रीलंका दौरे पर भी कहा था, टीम से बड़ा कोई नहीं है।” उदहारण देते हुए SKY ने गौतम गंभीर की बात को समझाते हुए कहा, “यदि आप 99 या 49 या किसी भी रन पर हैं और आपको लगता है कि आपको टीम के लिए गेंद को पार्क के बाहर मारना है, तो आपको ऐसा करना ही होगा और संजू ने भी यही किया और मैं उनके लिए वास्तव में खुश हूं।”

बता दें, जब संजू सैमसन अपने पहले टी-20 शतक से महज कुछ रन दूर थे तो उन्होंने सामने की तरफ चौका लगाकर अपनी शतक पूरी की थी। सैमसन ने बांग्लादेश के खिलाफ 111 रनों की तूफानी पारी खेली।

सूर्यकुमार यादव ने इसके अलावा कहा कि, “हमने एक टीम के तौर पर बहुत कुछ हासिल किया है। मैं अपनी टीम में निस्वार्थ क्रिकेटरों को शामिल करना चाहता हूं। हम एक निस्वार्थ टीम बनना चाहते हैं। जैसा कि हार्दिक ने कहा, हम मैदान पर और मैदान के बाहर एक-दूसरे के प्रदर्शन का आनंद लेना चाहते हैं, जितना संभव हो उतना समय बिताना चाहते हैं और यह सौहार्द मैदान पर भी बना रहे और हम इसका आनंद लें।”

আরো ताजा खबर

PAK vs AUS 2026: चोटों के चलते फखर जमान और सैम अयूब ODI सीरीज से बाहर, पाकिस्तान को नए ओपनर्स की तलाश

PAK vs AUS 2026: Fakhar Zaman, Saim Ayub ruled out of ODI series (image via getty) पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने घोषणा की है कि सलामी बल्लेबाज सैम अयूब और फखर...

IPL 2026: अपनी ताबड़तोड़ 93 रनों की पारी के दम पर वैभव सूर्यवंशी ने की रिकार्ड्स की बौछार, पढ़ें यहां

IPL 2026: Vaibhav Sooryavanshi (image via X) 15 साल के राजस्थान रॉयल्स के ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने एक बार फिर सबको हैरान कर देने वाला प्रदर्शन किया। मंगलवार (19 मई)...

20 मई, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning news headlines (image via X) 1. IPL 2026: सूर्यवंशी की धमाकेदार पारी के चलते RR की प्लेऑफ उम्मीदें जीवित, LSG को 7 विकेट से दी शिकस्त राजस्थान राॅयल्स और...

RR vs LSG, Top 10 Memes: राजस्थान बनाम लखनऊ मैच के बाद, सोशल मीडिया के टाॅप 10 फनी मीम्स पर डालें नजर

IPL 2026, RR vs LSG: top 10 memes (image via X) IPL 2026 के 64वें मैच में, जो राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला गया, राजस्थान रॉयल्स...