Skip to main content

ताजा खबर

टीम की जीत देख सड़कों पर उतर आए अफगानिस्तान के लोग, ये नजारा देख हैरान हो जाएंगे आप

टीम की जीत देख सड़कों पर उतर आए अफगानिस्तान के लोग ये नजारा देख हैरान हो जाएंगे आप

(Image Credit- Instagram)

इस वक्त क्रिकेट जगत में अफगानिस्तान टीम का डंका बज रहा है, जहां इस टीम ने दिग्गज टीमों को पीछे छोड़ टी20 वर्ल्ड कप 2024 के सेमीफाइनल में अपनी जगह बना ली है। वहीं इस टीम की जीत का जश्न उनके देश में भी मनाया जा रहा है और उससे जुड़ी कुछ तस्वीरें के अलावा वीडियो भी सामने आए हैं जो तेजी से वायरल हो रहे हैं।

अफगानिस्तान ने दिग्गज टीमों को मात दी

जी हां, टी20 वर्ल्ड कप 2024 में अफगानिस्तान टीम ने धमाकेदार क्रिकेट खेला है, जहां राशिद खान एंड कंपनी ने दिग्गज टीमों को मात दी है। अफगान टीम ने ग्रुप स्टेज में न्यूजीलैंड को हराया था, उसके बाद इस टीम ने सुपर-8 में ऑस्ट्रेलिया टीम को धूल चटा दी और अब बांग्लादेश को मात देकर ये टीम टी20 वर्ल्ड कप 2024 के सेमीफाइनल में पहुंच गई।

अफगानिस्तान के लोग जीत के बाद सड़कों पर उतर आए हैं

*अफगानिस्तान टीम की जीत का जश्न जमकर मना रहे हैं अब सभी फैन्स और खिलाड़ी ।
*जीत के बाद अफगानिस्तान की सड़कों पर फैन्स ने मनाया सेमीफाइनल में जाने का जश्न।
*सड़कों पर आया फैन्स का सैलाब, अलग-अलग शहरों से सामने आई हैं काफी तस्वीरें।
*टीम के सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किए गए हैं ये वीडियो और तस्वीरें भी।

ये वीडियो सामने आया है अफगानिस्तान से

View this post on Instagram

A post shared by Afghanistan Cricket Board (@afghanistancricketboard)

एक नजर डालते हैं इस तस्वीर पर भी

View this post on Instagram

A post shared by Afghanistan Cricket Board (@afghanistancricketboard)

2 टीमों ने किया अपना हिसाब बराबर

जी हां, इस टी20 वर्ल्ड कप 2024 में 2 टीमों ने अपना पुराना हिसाब बराबर किया है, पहला हिसाब अफगान टीम ने बराबर किया है ऑस्ट्रेलिया को सुपर-8 में मात देकर। इससे पहले ऑस्ट्र्रेलिया ने अफगान टीम को वनडे वर्ल्ड कप 2023 में पस्त कर दिया था और अब राशिद की टीम ने उस हार का बदला ले लिया है। तो दूसरा हिसाब टीम इंडिया ने बराबर किया है, ये हिसाब भी ऑस्ट्रेलिया से बराबर हुआ है और भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को मात देकर वनडे वर्ल्ड कप 2023 फाइनल की हार का बदला ले लिया है। वहीं अब सभी फैन्स की नजर टी20 वर्ल्ड कप 2024 के सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले पर है।

আরো ताजा खबर

13 फरवरी, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning news headlines (image via getty) 1. T20 World Cup 2026: भारत ने एकतरफा मुकाबले में नामीबिया को 93 रनों से हराया आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 18वां मैच...

T20 WC 2026: कब है भारत का अगला मैच? IND vs PAK की तारीख, समय, जगह, और टीम्स पर डालें नजर

T20 World Cup 2026: IND vs PAK (image via getty) चिर प्रतिद्वंदी भारत और पाकिस्तान आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-स्टेज मुकाबले में अपने अगले मुकाबले के लिए तैयार...

IPL 2026: तो इस वजह से जारी नहीं हो पा रहा आईपीएल शेड्यूल, BCCI ने बताई बड़ी वजह

T20 World Cup (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 के शेड्यूल की घोषणा में हो रही देरी को लेकर बीसीसीआई के एक अधिकारी ने बड़ा खुलासा किया है। जानकारी...

T20 World Cup 2026: भारत ने एकतरफा मुकाबले में नामीबिया को 93 रनों से हराया

T20 World Cup 2026 IND vs NAM (Image Credit- Twitter X) आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 18वां मैच आज 12 फरवरी, गुरूवार को भारत और नामीबिया के बीच, दिल्ली...