Skip to main content

ताजा खबर

टीम इंडिया में हुई ईशान किशन की वापसी, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर खेलते हुए आएंगे नजर

टीम इंडिया में हुई ईशान किशन की वापसी, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर खेलते हुए आएंगे नजर
Ishan Kishan (Pic Source-X)India A Squad For Australia Tour: BCCI ने सोमवार को ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए इंडिया ए स्क्वॉड का ऐलान कर दिया है। इस टीम में ईशान किशन की वापसी हुई है, उन्हें 15 सदस्यीय इंडिया ए टीम में विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में चुना गया है। वहीं ऋतुराज गायकवाड़ इंडिया ए की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे। अभिमन्यु ईश्वरन को उपकप्तान बनाया गया है। ईश्वरन ने अपने पिछले चार फर्स्ट क्लास मैचों में चार शतक बनाए हैं।

26 वर्षीय ईशान काफी समय से इंटरनेशनल क्रिकेट टीम से बाहर हैं। उन्होंने पिछले साल नवंबर में आखिरी इंटरनेशनल मैच खेला था। वह 2023 के आखिर में साउथ अफ्रीका दौरे से अचानक बाहर हो गए थे, जिसके बाद से भारत की सीनियर टीम में कमबैक नहीं हुआ। ईशान उसके बाद घरेलू क्रिकेट से भी दूर हो गए जिस वजह से बीसीसीआई के कुछ अधिकारी उनसे नाराज थे। बोर्ड ने फरवरी 2024 में ईशान को सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से भी बाहर कर दिया था।

रणजी ट्रॉफी में झारखंड टीम की कप्तानी कर रहे हैं Ishan Kishan

हालांकि अब ईशान ने घरेलू क्रिकेट में कुछ अच्छी पारियां खेलकर बीसीसीआई का ध्यान अपनी ओर खींचा है। वह फिलहाल रणजी ट्रॉफी में झारखंड की कमान संंभाल रहे हैं। उन्होंने हाल ही में रेलवे के खिलाफ शतक लगाया। उससे पहले विकेटकीपर बल्लेबाज ने दलीप ट्रॉफी और बुची बाबू मेमोरियल टूर्नामेंट में शतक लगाया था। ऐसे में ईशान इस दौरे पर अच्छा करते हैं तो टीम इंडिया की सीनियर टीम में वापसी हो सकती है।

माना जा रहा है कि ईशान अगर ऑस्ट्रेलिया में छाप छोड़ने में कामयाब रहे तो भारत की सीनियर टीम में भी लौट सकते हैं। गायकवाड़-ईश्वरन के अलावा इंडिया ए टीम में साई सुदर्शन जैसा सलामी बल्लेबाज भी है। इन तीनों में से किसी एक को सीनियर टीम में सलामी बल्लेबाज के तौर पर शामिल किया जा सकता है। दरअसल, कप्तान रोहित शर्मा के व्यक्तिगत कारणों से पहले दो टेस्ट मैचों में से एक के दौरान ब्रेक लेने की उम्मीद है।

इंडिया ए और ऑस्ट्रेलिया ए के बीच दो मैचों मैच खेले जाएंगे। पहला मैच 31 अक्टूबर से मकाय और दूसरा 7 नवंबर से मेलबर्न में आयोजित होगा। इसके बाद, इंडिया ए और भारतीय टीम (सीनियर पुरुष) पर्थ में इंट्रा-स्क्वॉड अभ्यास मैच खेलेंगे, जो 15 नवंबर से शुरू होगा। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 22 नवंबर से बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी (BGT) का आगाज होगा। भारत को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहला मैच पर्थ में खेलना है।

আরো ताजा खबर

T20 World Cup 2026: 5 ऐसे खिलाड़ी जिन्हे टूर्नामेंट में मिलने चाहिए थे अधिक मौके

T20 World Cup 2026: Five players who deserved more opportunities (image via getty) टी20 विश्व कप 2026 में कई रोमांचक मुकाबले, शानदार प्रदर्शन और यादगार पल देखने को मिले, जब...

‘ये तो बस शुरुआत है’ रोहित शर्मा को उम्मीद है कि भारत व्हाइट बाॅल क्रिकेट में अपना दबदबा कायम रखेगी

Team India (Image Credit- Twitter X) हाल में ही भारतीय क्रिकेट टीम ने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 को अपने नाम किया है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले...

IPL 2026: कोलकाता नाइट राइडर्स ने 19वे एडिशन से पहले लॉन्च की नई जर्सी, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ ये वीडियो!

IPL 2026: KKR new jersey (image via X) कोलकाता नाइट राइडर्स ने आईपीएल 2026 सीजन से पहले अपनी नई जर्सी लॉन्च की है। इस जर्सी का डिजाइन “लाइन्स ऑफ लिगेसी”...

शादी के बंधन में बंधे वर्ल्ड कप विनर कुलदीप यादव, बचपन की दोस्त वंशिका से की शादी, देखें वायरल वीडियो!

Kuldeep Yadav marriage (image via X) भारत की टी20 विश्व कप विजेता टीम के स्पिनर कुलदीप यादव ने अपनी बचपन की दोस्त वंशिका चड्ढा के साथ एक भव्य समारोह में...