Skip to main content

ताजा खबर

टीम इंडिया में वापसी करने की तैयारी शुरू कर चुके हैं Shreyas Iyer, फिटनेस पर कर रहे हैं फोकस

टीम इंडिया में वापसी करने की तैयारी शुरू कर चुके हैं Shreyas Iyer फिटनेस पर कर रहे हैं फोकस
Shreyas Iyer (Image Credit- Instagram)
टीम इंडिया के बल्लेबाज Shreyas Iyer को टी20 वर्ल्ड कप के लिए नहीं चुना गया था, सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से छुट्टी होने के बाद उनका टीम से बाहर होना तय था और हुआ भी कुछ ऐसा ही। इस बीच खबर ये आ रही है कि अय्यर की जल्दी टीम इंडिया में वापसी हो सकती है, जिसे लेकर इस खिलाड़ी ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है।

टीम इंडिया से आखिरी मैच कब खेले थे Shreyas Iyer?

रणजी ट्रॉफी खेलने में देरी करने के कारण और पीठ की चोट को लेकर हुए विवाद के बाद Shreyas Iyer की टीम इंडिया से छुट्टी हुई थी, ऐसे में उनको भारतीय टीम से खेले काफी समय हो गया है। श्रेयस ने इस साल फरवरी में अपना आखिरी टेस्ट खेला था इंग्लैंड के खिलाफ, वहीं साल 2023 के अंत में वो टीम इंडिया से वनडे खेलते हुए नजर आए थे और उनका आखिरी टी20 इंटरनेशनल मैच दिसंबर महीने में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ था।

Shreyas Iyer की बस टीम इंडिया में वापसी होने वाली है

*जल्द ही धाकड़ बल्लेबाज Shreyas Iyer की टीम इंडिया में हो सकती है वापसी।
*ऐसे में इटली से छुट्टी मनाकर लौटे बल्लेबाज अय्यर ने शुरू किया फिटनेस पर काम।
*शर्टलेस होकर श्रेयर मैदान पर साथी खिलाड़ी अमन के साथ दौड़ लगाते हुए आए नजर।
*IPL खत्म होने के बाद ये खिलाड़ी लगातार अपनी फिटनेस पर काम कर रहा है।

कुछ दिनों पहले इटली में था टीम इंडिया का ये खिलाड़ी

View this post on Instagram

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Shreyas Iyer (@shreyasiyer96)

A post shared by Shreyas Iyer (@shreyasiyer96)

लंका के खिलाफ वापसी कर सकता है ये बल्लेबाज

दूसरी ओर श्रेयस अय्यर की टीम इंडिया में वापसी श्रीलंका दौरे पर के जरिए हो सकती है, टीम इंडिया इस दौरे पर लंका टीम के खिलाफ तीन टी20 मैच और तीन वनडे मैचों की सीरीज खेलेगी। जुलाई के आखिर में शुरू होने वाले दौरे के लिए अय्यर एक बार फिर से टीम में वापसी कर सकते हैं और इस दौरे पर गौतम गंभीर अपने कोचिंग कार्यकाल का आगाज भी कर सकते हैं। उससे पहले भारतीय टीम जिम्बाब्वे का दौरान करेगी, उसके लिए टीम इंडिया का ऐलान हो गया है लेकिन अय्यर उस टीम में नहीं है।

আরো ताजा खबर

‘रिवर्स स्विंग सिर्फ यूट्यूब पर याद बनकर रह जाएगी’ – मुनाफ पटेल ने भारत की तेज गेंदबाजी को लेकर जताई चिंता

Munaf Patel (image via X) भारत के पूर्व तेज गेंदबाज मुनाफ पटेल ने भारतीय क्रिकेट में तेज गेंदबाजी के गिरते स्तर पर गहरी चिंता जताई है, और चेतावनी दी है...

एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में नकली IPL टिकट घोटाला, सिक्योरिटी गार्ड को लगा ₹52,000 का चूना!

IPL fake tickets scam (image via X) एक महिला, जो सिक्योरिटी गार्ड के तौर पर काम करती है, कथित तौर पर इंडियन प्रीमियर लीग 2026 से जुड़े नकली टिकट घोटाले...

16 अप्रैल, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning news headlines (image via X) 1. IPL 2026: राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 23वें मैच में 5 विकेट से हराया राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और लखनऊ सुपर...

RCB vs LSG: आउट-ऑफ-फॉर्म चल रहे निकोलस पूरन को हेजलवुड ने किया क्लीन बोल्ड! देखें वीडियो

IPL 2026: Josh Hazlewood knocks over Nicholas Pooran’s stumps with a peach (image via JioHotstar) रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के फ़ास्ट बॉलर जोश हेजलवुड ने बुधवार, 15 अप्रैल को लखनऊ सुपर...