
Khaleel Ahmed (Image Credit- Instagram)
टीम इंडिया के साथ टी20 वर्ल्ड कप के लिए रिजर्व खिलाड़ियों के तौर पर चार खिलाड़ी गए हैं, जिसमें खलील अहमद के अलावा आवेश खान और रिंकू सिंह सहित शुभमन गिल शामिल हैं। अभ्यास के अलावा ये सभी खिलाड़ी विदेश में रोज नई-नई जगह घूम रहे हैं, जिसका नजारा सोशल मीडिया पर देखने को मिला है और इसी कड़ी में खलील की नई रील सामने आई है।
2 खिलाड़ी वापस लौट आए हैं भारत
वहीं रिजर्व खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल आवेश खान और शुभमन गिल वापस भारत लौट आए हैं, इन दोनों का ग्रुप स्टेज के बाद लौटना पहले से तय था। वहीं अब टीम के साथ खलील अहमद और रिंकू सिंह मौजूद है, वैसे रिंकू सिंह का जब प्रमुख टीम में चयन नहीं हुआ था तो सब काफी ज्यादा हैरान थे और रिंकू भी खुद भी दुखी थे काफी।
‘मजे ही मजे’ वाला डायलॉग खलील अहमद पर फिट बैठता है
*हाल ही में खलील अहमद ने इंस्टाग्राम पर फैन्स के साथ नई रील वीडियो की है शेयर।
*इस रील के जरिए खलील ने दिखाई है Barbados की अलग-अलग खूबसूरत जगह।
*इस दौरान काफी ज्यादा मस्ती के मूड में नजर आ रहा था टीम इंडिया का गेंदबाज।
*रिजर्व खिलाड़ियों के तौर पर बल्लेबाजों को नेट्स में अभ्यास करवाते हैं खलील।
खलील अहमद ने ये रील वीडियो शेयर की है हाल ही में
A post shared by Khaleel Ahmed (@khaleelahmed13)
गेंदबाज ने ये तस्वीरें भी की थी इंस्टाग्राम पर शेयर
A post shared by Khaleel Ahmed (@khaleelahmed13)
टीम इंडिया से काफी पहले खेले थे खलील
खलील का करियर टीम इंडिया के साथ अभी तक काफी छोटा रहा है, जहां इस खिलाड़ी ने भारतीय टीम से कुल 11 वनडे मैच और 14 टी20 मैच खेले हैं। साथ ही ये खिलाड़ी आखिरी बार टीम इंडिया से साल 2019 में खेलते हुए नजर आए थे, उसके बाद उनका वापस चयन नहीं हुआ है। वहीं कुछ रिपोर्ट्स की माने तो ये गेंदबाज जल्द ही टीम में अपनी जगह बना सकता है और IPL 2024 में भी उन्होंने दमदार प्रदर्शन किया था। वैसे अभी टीम इंडिया को जिम्बाब्वे का दौरा करना हैं और इस दौरे के लिए खलील की वापसी हो सकती है।
5 शानदार फिनिशर जिन्होंने T20 वर्ल्ड कप 2026 में दबदबा बनाए रखा
‘हाथ को आया पर मुंह न लगा’ – कुछ ऐसी है न्यूजीलैंड टीम की ICC फाइनल्स की कहानी
क्या भारत बनाम न्यूजीलैंड T20 वर्ल्ड कप 2026 फाइनल मैच के लिए रिजर्व डे है? यहां जाने
भारत के T20 वर्ल्डकप फाइनल में पहुंचने के बाद अहमदाबाद में होटल के दामों ने छुए आसमान, किराया पहुंचा 1 लाख के पार 

