
IND vs NZ Final (Image Credit- Twitter X)
भारत और न्यूजीलैंड के बीच जारी आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मैच खेला जाने वाला है। दोनों टीमों के बीच यह मैच 8 मार्च, रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आयोजित होगा। यह दूसरी बार होगा जब दोनों टीमें किसी आईसीसी टूर्नामेंट के फाइनल में आमने-सामने हैं। इससे पहले दोनों के बीच दुबई में चैंपियंस ट्राॅफी 2025 का फाइनल मैच खेला गया था।
तो वहीं, इस फाइनल मैच के साथ ही दोनों ही टीमें इतिहास रचने की कगार पर है। अगर न्यूजीलैंड ने खिताब जीता तो यह पहली बार होगा जब वे आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप को अपने नाम करेंगे। दूसरी ओर, अगर भारत टी20 वर्ल्ड कप जीतने में कामयाब रही, तो वह बहुत से रिकाॅर्ड को अपने नाम कर लेगी, जिसमें लगातार दो बार टी20 वर्ल्ड कप जीतना, घर पर पहली बार टी20 वर्ल्ड कप जीतना और सबसे ज्यादा तीन बार टी20 वर्ल्ड कप जीतना शामिल है।
दूसरी ओर, इस फाइनल मैच से पहले खबर सामने आ रही है कि जब भारत ने दूसरे सेमीफाइनल में इंग्लैंड को हराकर फाइनल में जगह बनाई, तभी से अहमदाबाद में होटलों किरायों की कीमतों में बढ़ोत्तरी देखने को मिली है। होटलों की कीमतों ने आसमान की ऊंचाइयों को छू लिया है। कुछ जगह तो होटल कीमतें 1 लाख के पार पहुंच चुकी हैं।
इस होटल कीमतों को लेकर अगर टाइम्स ऑफ इंडिया की मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो भारत के फाइनल में पहुंचने के बाद से ही कीमतों में लगातार उछाल आ रहा है। एक होटल रूम जो सामान्य दिनों पर 1000-1500 के बीच मिल जाता था, उसकी कीमत बढ़कर 15 हजार के करीब पहुंच चुकी हैं। तो वहीं, जिन होटलों में सुविधाएं प्रीमियम व लग्जरी हैं, वे एक रात का करीब 56 हजार से 80 हजार के बीच चार्ज कर रहे हैं।
नरेंद्र सोमानी की प्रतिक्रिया
गुजरात होटल और रेस्टोरेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष नरेंद्र सोमानी ने टाइम्स ऑफ इंडिया को बताया “फिलहाल, कमरों का किराया 15,000 रुपये से 80,000 रुपये तक है और टिकट मिलने से मांग बढ़ने के कारण यह 1 लाख रुपये से भी अधिक हो सकता है। मार्च का महीना आम तौर पर धीमा रहता है, लेकिन विश्व कप फाइनल ने होटलों को महीने के औसत स्तर तक पहुंचने में मदद की।”
5 शानदार फिनिशर जिन्होंने T20 वर्ल्ड कप 2026 में दबदबा बनाए रखा
‘हाथ को आया पर मुंह न लगा’ – कुछ ऐसी है न्यूजीलैंड टीम की ICC फाइनल्स की कहानी
क्या भारत बनाम न्यूजीलैंड T20 वर्ल्ड कप 2026 फाइनल मैच के लिए रिजर्व डे है? यहां जाने
ब्रेंडन मैकुलम पर ECB का भरोसा बरकरार, खराब सीजन के बावजूद इंग्लैंड के कोच बने रहेंगे

