Skip to main content

ताजा खबर

टीम इंडिया के गेंदबाजी कोच बन सकते हैं जहीर खान: रिपोर्ट्स

Zaheer Khan (photo source : twitter )

गौतम गंभीर को राहुल द्रविड़ की जगह भारतीय क्रिकेट टीम का मुख्य कोच बनाया गया। टी-20 वर्ल्ड कप 2024 में जीत के बाद द्रविड़ टीम इंडिया से अलग हो गए। बीसीसीआई ने गंभीर को पांच साल का अनुबंध सौंपा है, जहां पूर्व KKR के पूर्व कप्तान आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, वनडे वर्ल्ड कप 2027 और WTC 2025-2027 सहित पांच आईसीसी टूर्नामेंट में टीम का नेतृत्व करेंगे।

इस बीच, गंभीर ने कथित तौर पर बीसीसीआई से अभिषेक नायर को सहायक कोच के रूप में साइन करने के लिए कहा, जबकि उन्होंने गेंदबाजी कोच के लिए विनय कुमार का नाम दिया है। हालांकि बीसीसीआई को कथित तौर पर अभिषेक नायर के टीम इंडिया के सपोर्ट स्टाफ में शामिल होने पर कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन विनय कुमार को शामिल करने की संभावना नहीं है।

जहीर खान को गेंदबाजी कोच बनाना चाहता है बीसीसीआई

हिंदुस्तान टाइम्स के हवाले से BCCI के अधिकारी ने कहा कि, “बीसीसीआई गेंदबाजी कोच के पद के लिए जहीर खान और लक्ष्मीपति बालाजी के नामों पर चर्चा कर रहा है। बीसीसीआई को विनय कुमार के नाम में कोई दिलचस्पी नहीं है।”

इस बीच जोंटी रोड्स फील्डिंग कोच की भूमिका निभाने के लिए इस वक्त फेवरेट्स हैं। हालांकि, क्रिकबज की एक रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि टी दिलीप का कॉन्ट्रैक्ट रिन्यू हो सकता है। बोर्ड जल्द ही आवेदन आमंत्रित करेगा और अगले 10 दिनों के भीतर निर्णय लिया जाएगा, क्योंकि सभी सहयोगी स्टाफ श्रीलंका के खिलाफ आगामी सीरीज का हिस्सा होंगे।

बता दें कि सीनियर खिलाड़ियों की अनुपस्थिती में इस वक्त टीम इंडिया जिम्बाब्वे दौरे पर है। जहां वह पांच मैचों की टी-20 सीरीज खेल रही है। अब तक दो मुकाबले खेले जा चुके हैं और सीरीज 1-1 से बराबरी पर है। जिम्बाब्वे ने पहले मुकाबले में भारत को हराकर सभी को चौंका दिया था। लेकिन दूसरे टी-20 मुकाबले में मेन इन ब्लू ने वापसी करते हुए शानदार जीत हासिल की। इस दौरे पर VVS लक्ष्मण टीम इंडिया के कोच हैं।

আরো ताजा खबर

12 सितंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. वसीम अकरम ने वैभव सूर्यवंशी की तारीफ करते हुए क्यों की पाकिस्तान सुपर लीग की आलोचना? फुरकान भट्टी के यूट्यूब चैनल पर...

SM Trends: 12 सितंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

Cricket SM Trends (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों के 80s लुक को लेकर एक वीडियो को बीसीसीआई ने एक वीडियो को शेयर किया है। इस वीडियो...

महिला Asia Cup Final में कैसा है भारतीय टीम का प्रदर्शन? यहां जानें 

India Women vs Sri Lanka Women (Image Credit- Twitter X) भारतीय महिला क्रिकेट टीम का एशिया कप 2026 के फाइनल में श्रीलंका से होने वाला है। दोनों टीमों के बीच...

वसीम अकरम ने वैभव सूर्यवंशी की तारीफ करते हुए क्यों की पाकिस्तान सुपर लीग की आलोचना?

Wasim Akram and Vaibhav Sooryavanshi (Image Credit- Twitter X) पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान व दिग्गज तेज गेंदबाज वसीम अकरम (Wasim Akram) 15 वर्षीय वंडर बाॅय वैभव सूर्यवंशी की...