Skip to main content

ताजा खबर

टीम इंडिया के कप्तान-कोच को खुश कर देगा ये वीडियो, Shami ने की नेट्स पर वापसी

टीम इंडिया के कप्तान-कोच को खुश कर देगा ये वीडियो, Shami ने की नेट्स पर वापसी

Mohammed Shami (Image Credit-Instagram)

Mohammed Shami टीम इंडिया में वापसी करने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं, जहां ये खिलाड़ी खुद को सुपर फिट करने में लगा है। इस बीच शमी का एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जो उनके फैन्स को खुश कर देगा और टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा को राहत देगा।

Mohammed Shami के घुटने पर अलग-अलग बयान आए हैं

टखने की सर्जरी के बाद Mohammed Shami काफी समय से NCA में अपनी फिटनेस सुधार रहे हैं, इस बीच खबर आई थी कि रफ्तार के सौदागर यानी की शमी के घुटने में सूजन आ गई है और वो BGT के जरिए वापसी नहीं कर पाएंगे। ये खबर सुनकर शमी गुस्सा हो गए थे, ऐसे में उन्होंने इंस्टा स्टोरी के जरिए इस खबर को गलत बताया था। लेकिन कप्तान रोहित ने  मीडिया के सामने बोल दिया था कि, शमी के घुटने में सूजन है।

टीम इंडिया में वापसी की तैयारी शुरू कर दी है Mohammed Shami ने

*सोशल मीडिया पर सामने आया है Mohammed Shami का एक नया वीडियो।
*जहां इस वीडियो में शमी नेट्स में पूरी लय के साथ तेज गेंदबाजी करते हुए दिख रहे हैं।
*साथ ही इस दौरान शमी ने गेंदबाजी करते हुए पैर में काफी लंबी Knee Cap भी पहन रखी है।
*शमी फिटनेस टेस्ट पास कर लेते हैं, तो BGT के जरिए वो टीम इंडिया में वापसी कर सकते हैं।

Mohammed Shami की गेंदबाजी वाला वीडियो आया सामने

हाल ही में ये रील वीडियो भी शेयर की थी इस खिलाड़ी ने

View this post on Instagram

A post shared by 𝕸𝖔𝖍𝖆𝖒𝖒𝖆𝖉 𝖘𝖍𝖆𝖒𝖎 (@mdshami.11)

1 साल होने वाला है शमी को किसी भी तरह का मैच खेले

जी हां, शमी को कोई भी मैच खेले एक साल होने वाला है, जहां इस खिलाड़ी ने टीम इंडिया से अपना आखिरी मैच साल 2023 में खेला था और वनडे वर्ल्ड कप का फाइनल था। उसके बाद शमी का नाम साउथ अफ्रीका के खिलाफ हुई टेस्ट सीरीज में आया था, लेकिन फिर वो सीरीज से बाहर हो गए थे और उसी के बाद उन्होंने अपने टखने की सर्जरी करवाई थी। ऐसे में शमी ने अभी तक ना कोई घेरलू मैच खेला है और ना ही कोई इंटरनेशनल मैच।

আরো ताजा खबर

“भारत के बेहतरीन गेंदबाजों में से एक”: मोहम्मद शमी के टेस्ट संन्यास पर बोले पूर्व क्रिकेटर मदन लाल

Mohammed Shami (Image credit Twitter – X) भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से दूरी बनाने का फैसला किया है। लंबे समय से भारतीय टेस्ट टीम में मौका...

ऑस्ट्रेलिया सीरीज से पहले इंग्लैंड को लगा तगड़ा झटका, चोट की वजह से ODI सीरीज से बाहर हुए जॉश टंग

Josh Tongue (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड क्रिकेट टीम को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर वनडे सीरीज शुरू होने से पहले बड़ा झटका लगा है। तेज गेंदबाज जोश टंग चोट के...

BAN vs WI: सिलहट में आया तौहीद हृदोय का तूफान! 220 रनों की नाबाद पारी से तोड़े कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड

Towhid Hridoy Shatters National Record With Unbeaten double century Against West Indies (image via getty) शनिवार, 7 नवंबर को सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच...

चोट के चलते SMAT से बाहर हुए हार्दिक पांड्या, भाई क्रुणाल के हाथों में बड़ौदा की कमान

Hardik Pandya Ruled Out of SMAT 2026 Due to Fitness Concerns (Image credit Twitter – X) भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026 के लिए बड़ौदा की...