Skip to main content

ताजा खबर

‘ज्ञानी’ Mohammed Shami से मिलाते हैं आपको, आज-कल नया काम शुरू किया है इंस्टा पर

Mohammed Shami (Image Credit-Instagram)

Mohammed Shami की टीम इंडिया में वापसी कब होगी, ये किसी को भी नहीं पता। लेकिन इन सब के बीच तेज गेंदबाज शमी की कड़ी मेहनत जारी है, जिसकी झलक वो हर दिन सोशल मीडिया पर दिखा देते हैं। वहीं अब शमी इतना वर्क आउट कर चुके हैं कि, वो इंस्टा के जरिए लोगों को ज्ञान देने का काम कर रहे हैं इन दिनों और ऐसा ही एक पोस्ट उन्होंने शेयर किया है।

कप्तान रोहित ने दिया था Shami को लेकर बयान

खबर ये आ रही थी कि Mohammed Shami ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज के जरिए टीम इंडिया में वापसी कर सकते है, लेकिन इस बीच कप्तान रोहित ने शमी को लेकर हैरान कर देने वाला बयान दे दिया। रोहित ने कहा कि- अभी ये कहना मुश्किल है कि शमी ऑस्ट्रेलिया सीरीज के लिए फिट होंगे या नहीं, हाल ही में उनके घुटने में सूजन आ गई और ये चीज काफी असामान्य है।

अब वर्क आउट को लेकर ज्ञान देने लगे हैं Mohammed Shami

*तेज गेंदबाज Mohammed Shami ने अपनी एक वर्क आउट वाली तस्वीर की पोस्ट।
*साथ इंस्टा पर ये तस्वीर शेयर करने के अलावा उन्होंने फैन्स को दिया कुछ ज्ञान।
*कैप्शन के जरिए मोहम्मद शमी ने फिटनेस में Core strength का बताया महत्व।
*एक फैन ने पोस्ट पर कमेंट किया- बहुत हो गया शमी भाई टीम इंडिया में वापसी करो।

Mohammed Shami के इस नए पोस्ट पर डालते हैं एक नजर

 

View this post on Instagram

 

A post shared by 𝕸𝖔𝖍𝖆𝖒𝖒𝖆𝖉 𝖘𝖍𝖆𝖒𝖎 (@mdshami.11)

इसी तरह की कुछ और नई तस्वीरें शेयर की थी तेज गेंदबाज ने

 

View this post on Instagram

 

A post shared by 𝕸𝖔𝖍𝖆𝖒𝖒𝖆𝖉 𝖘𝖍𝖆𝖒𝖎 (@mdshami.11)

सर्जरी के बाद से फिट होने में लगा हुआ है ये खिलाड़ी

शमी ने टीम इंडिया से आखिरी मैच साल 2023 में खेला था, जो वनडे वर्ल्ड कप का फाइनल था। उसके बाद शमी ने अपने टखने की सर्जरी करवाई, जिसके चलते वो ना IPL खेल पाए और ना ही टी20 वर्ल्ड कप खेले। ऐसे में सर्जरी के बाद से वो NCA में है, जहां वो अपनी फिटनेस पर काम कर रहे हैं और बीच में उन्होंने गेंदबाजी अभ्यास भी शुरू कर दिया था।

আরো ताजा खबर

बांग्लादेश के पेस अटैक के मुरीद हुए मार्नस लाबुशेन, ऑस्ट्रेलिया की हार पर दिया बड़ा बयान

Marnus Labuschagne (Image credit Twitter – X) बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में शानदार प्रदर्शन करते हुए ऐतिहासिक सीरीज जीत दर्ज की है। इस सफलता के पीछे जहां...

नाइटक्लब विवाद के बीच मैदान पर लौटे बेन स्टोक्स, डरहम के साथ अभ्यास करते आए नजर

Ben Stokes (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड क्रिकेट टीम के कप्तान बेन स्टोक्स इन दिनों नाइटक्लब विवाद को लेकर चर्चा में हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में जीत...

13 जून, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. IND vs AFG: बारिश की वजह से भारत बनाम अफगानिस्तान वनडे मैच में देरी अफगानिस्तान क्रिकेट टीम इस समय भारत दौरे पर...

IND vs AFG: पहले वनडे में भारत ने टाॅस जीतकर चुनी गेंदबाजी, दो खिलाड़ियों ने किया डेब्यू, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11 

IND vs AFG (Image Credit- Twitter X) भारत और अफगानिस्तान के बीच आज 13 जून, शनिवार से तीन मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत हो चुकी है। पहला मैच धर्मशाला...