Skip to main content

ताजा खबर

टीम इंडिया के असली सिक्सर किंग हैं रोहित शर्मा, SL के खिलाफ तीन छक्के लगाकर ये महारिकॉर्ड किया अपने नाम

टीम इंडिया के असली सिक्सर किंग हैं रोहित शर्मा SL के खिलाफ तीन छक्के लगाकर ये महारिकॉर्ड किया अपने नाम

Rohit Sharma (Photo Source: Getty Images)

टीम  इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने शुक्रवार को श्रीलंका के खिलाफ एक बेहतरीन अर्धशतकीय पारी खेली। इस पारी की बदौलत उन्होंने एक बड़ी उपलब्धि भी हासिल की। भारत के स्टार सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा बतौर कप्तान इंटरनेशनल क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ मुकाबले में तीन छक्के लगाकर इंग्लैंड के पूर्व कप्तान इयोन मोर्गन का रिकॉर्ड तोड़ा।

231 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को रोहित शर्मा ने धमाकेदार शुरुआत दिलाई। उन्होंने पहले ही ओवर में छक्का लगाकर अपने इरादे स्पष्ट कर दिए थे। हिटमैन ने पहले ओवर की दूसरी गेंद पर छक्का लगाया और पांचवीं गेंद पर चौका जड़ा। रोहित शर्मा ने 47 गेंद में 58 रन की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 7 चौके और तीन छक्के लगाए।

Rohit Sharma ने ये खास रिकॉर्ड किया अपने नाम

इस पारी की बदौलत रोहित इंटरनेशनल क्रिकेट में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए। उन्होंने इयोन मोर्गन को पीछे छोड़ा, जिनके नाम 233 छक्के हैं। लिस्ट में तीसरे नंबर पर भारत के महान कप्तान एमएस धोनी हैं, जिन्होंने बतौर कप्तान 211 छक्के लगाए। इसके बाद रिकी पोंटिंग का नाम है जिन्होंने 171 छक्के जड़े हैं। वहीं न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान ब्रेंडन मैकुलम ने 170 छक्के लगाए हैं।

अब इस सीरीज में रोहित के पास श्रीलंका के खिलाफ सबसे ज्यादा वनडे इंटरनेशनल छक्के लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम करने का मौका है। रोहित ने श्रीलंका के खिलाफ 53 छक्के लगाए हैं। उनसे आगे सिर्फ पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शाहिद अफरीदी का नाम है, जिन्होंने इस टीम के खिलाफ 64 छक्के लगाए हैं। रोहित अगर 11 छक्के और लगा लेते हैं तो वो शाहिद अफरीदी से इस मामले में भी आगे निकल जाएंगे।

इंटरनेशनल क्रिकेट में कप्तान द्वारा सर्वाधिक छक्के
234 – रोहित शर्मा
233 – इयोन मोर्गन
211 – एमएस धोनी
171 – रिकी पोंटिंग
170 – ब्रेंडन मैकुलम

यहाँ देखे:- DDCA ने वीरेंद्र सहवाग को दिल्ली प्रीमियर लीग का Brand Ambassador किया नियुक्त

আরো ताजा खबर

ENG vs IND: ओवल टेस्ट मैच में शुभमन गिल तोड़ सकते हैं ये 5 बड़े रिकाॅर्ड, गावस्कर-ब्रैडमैन निशाने पर 

Shubman Gill (Image Credit- Twitter/X)इंग्लैंड और भारत के बीच जारी टेस्ट सीरीज का आखिरी मैच 31 जुलाई से केनिंगटन ओवल, लंदन में खेला जाएगा। सीरीज बचाने के लिहाज से यह...

IPL 2025 में खराब प्रदर्शन की वजह से KKR और हेड कोच चंद्रकांत पंडित के रास्ते हुए अलग, पढ़ें बड़ी खबर 

Chandrakant Pandit (Photo Source: Twitter)आईपीएल 2025 में खराब प्रदर्शन की वजह से, हेड कोच चंद्रकांत पंडित और कोलकाता नाइट राइडर्स ने अलग-अलग होने का फैसला किया है। इसके अलावा चार...

ENG vs IND 2025: ओवल टेस्ट मैच में डेब्यू कर सकते हैं अर्शदीप सिंह – रिपोर्ट्स 

Arshdeep Singh (Image Credit- Twitter X)इंग्लैंड और भारत के बीच इस समय पांच मैचों की एंडरसन-तेंदुलकर ट्राॅफी टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। टेस्ट सीरीज का आखिरी मैच 31 जुलाई...

29 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via X)1. ओवल पिच क्यूरेटर ने गंभीर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने की धमकी दी; गंभीर ने पलटवार करते हुए कहा, ‘जाओ जिसे चाहो रिपोर्ट करो’...